Winter School Holidays : हरियाणा में शीतकालीन अवकाश बढ़ाए, अब 19 को खुलेंगे स्कूल, देखें आदेश

पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़ में पहले बढ़ाई जा चुकी छुट्टियां

Winter School Holidays : पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़ के बाद अब हरियाणा में भी शीतकालीन अवकाश बढ़ा दिए गए हैं। HBSE ने पत्र जारी करते हुए सरकारी व प्राइवेट स्कूलों की छुट्टियां 15 जनवरी से बढ़ाकर 18 जनवरी तक कर दी हैं। अब 19 जनवरी को स्कूल खुलेंगे।

हरियाणा में चल रही सर्दियों की छुट्टियों को लेकर अब शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। हालांकि पहले की घोषणा के अनुसार 15 जनवरी को स्कूल खुलने थे, लेकिन अब शिक्षा विभाग ने छुट्टियों को और बढ़ा दिया है। इसे चलते कुछ ओर दिन तक बच्चों को स्कूल जाने की जरूरत नहीं है। इसका फैसला ठंड से राहत नहीं मिली है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में छुट्टियां 2 और दिन के लिए बढ़ा दी हैं। अब सीधे सोमवार 19 जनवरी को स्कूल खुलेंगे।

प्रदेश में स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां 1 जनवरी से शुरू हुई थी। यह छुट्टियां 15 जनवरी तक के लिए की गई थी, लेकिन अभी भी प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे बच्चों को राहत देने के लिए अब शिक्षा विभाग ने छुट्टयां रविवार तक बढ़ा दी हैं। ऐसे में हरियाणा में सभी सरकारी व निजी स्कूल अब 19 जनवरी को खुलेंगे। स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से इसका पत्र जारी किया गया है। अब स्कूलों का शीतकालीन अवकाश 15 जनवरी 2026 से बढ़ाकर 18 जनवरी 2026 तक कर दिए हैं। अब 19 जनवरी को ही स्कूल खुलेंगे। प्राइवेट स्कूलों के लिए भी ये आदेश मान्य रहेंगे।

गौरतलब है कि हरियाणा में दिसंबर महीने के अंत से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि दिन में कुछ देर धूप जरूर निकलती है लेकिन सुबह और शाम के समय ठंड से जन जीवन बुरी तरह से अस्त–व्यस्त नजर आ रहा है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने 1 जनवरी 2026 से लेकर 15 जनवरी 2026 तक के शीतकालीन अवकाश घोषित किए थे। हरियाणा के अलावा पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में भी शीतकालीन अवकाश बढ़ाए गए हैं।

Winter School Holidays : ठंड नहीं हो रही कम

हालांकि अभी मौसम में कुछ राहत मिली है, लेकिन सुबह धुंध हो रही है। इसके कारण स्कूल वाहनों को चलाना खतरनाक हो सकता है। क्योंकि ठंड में किसी तरह की कमी नजर नहीं आ रही है और मौसम विभाग ने भी 19 जनवरी तक बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में ठंड कम होने के आसार नहीं हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग ने 17 जनवरी तक स्कूल बंद (Haryana School Closed) रखने के आदेश दिए हैं। 18 को रविवार है, इसलिए अवकाश रहेगा। ऐसे में अब 19 जनवरी को स्कूल खुलेंगे। यह आदेश प्राइवेट स्कूलों के लिए भी मान्य रहेंगे।

Winter School Holidays : बारिश की भी संभावना

वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अभी एक ओर पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना जताई है। इसके चलते अगले सप्ताह से फिर मौसम बदलने जा रहा है। इस दौरान प्रदेश भर में बूंदाबांदी से लेकर मध्य दर्जे तक की बारिश हो सकती है। इससे धुंध फिर से बढ़ सकती है। हालांकि मकर संक्रांति के बाद ठंड में कुछ कमी आने की संभावना है। ऐसे में बच्चों को अभी ठंड से बचने के लिए घर पर ही रखने का फैसला स्कूल शिक्षा निदेशालय ने लिया है।

Winter School Holidays : गिर रहा तापमान

अभी प्रदेश में अधिकतर हिस्सों में तापमान गिर रहा है। कई जगह पर तापमान रात को 3 से 4 डिग्री तक भी पहुंच रहा है। हालांकि दिन के समय धूप निकलने से कुछ राहत मिल रही है, लेकिन सुबह-शाम के समय कड़ाके की ठंड चल रही है। वीरवार को भी सुबह के समय खासी धुंध रही। ऐसे में सार्वजनिक परिवहन सेवा पर भी इसका असर पड़ रहा है। जो बच्चे सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था से स्कूल जाते हैं, उनको भी परेशानी उठानी पड़ सकती है। विशेषकर राजस्थान के साथ लगते इलाकों में पाला जम रहा है। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों को बीमार होने का खतरा है। इससे बचाव के लिए अब सरकार ने फैसला कर लिया है।

Winter School Holidays : स्कूलों में कर ली थी तैयारी

इससे पहले 15 जनवरी तक छुट्टियां समाप्त होने के बाद 16 जनवरी से स्कूल खोलने की तैयारी कर ली गई थी। वीरवार को निजी स्कूलों में सफाई करवाई गई। साथ ही बच्चों को लाने व ले जाने के लिए वाहनों को भी तैयार किया गया। वहीं कुछ स्कूलों द्वारा अभिभावकों को 16 जनवरी से स्कूल खुलने का मैसेज भी भेजा गया। इसके बाद सरकार का पत्र आने से इसको बदल कर स्कूल नहीं खुलने का संदेश दिया गया।

 

Winter School Holidays Winter holidays extended in Haryana, schools to reopen on 19th, see order
Winter School Holidays Winter holidays extended in Haryana, schools to reopen on 19th, see order

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button