health in haryana : हरियाणा में 1225 लोगों पर एक एलोपैथी चिकित्सक

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने विधानसभा में दी जानकारी होम्योपैथिक व अन्य मिलाकर 819 लोगों पर एक डाक्टर

health in haryana : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है। इसके तहत जहां मेडिकल कालेज बनाए जा रहे हैं, वहीं नए जिला अस्पतालों के साथ ग्रामीण स्तर पर भी आधारभूत ढांचा मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का मानना है कि स्वास्थ्य सबका अधिकार है। इसी सोच के अनुरूप प्रदेश सरकार द्वारा नीतियां बनाई गई हैं।

विधानसभा में कांग्रेस विधायक पूजा चौधरी के प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने बीते वर्षों में स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इनके चलते आम जनता को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एलोपैथी चिकित्सकों की उपलब्धता में उल्लेखनीय सुधार किया गया है। वर्तमान में हरियाणा में एलोपैथी चिकित्सकों की उपलब्धता में उल्लेखनीय सुधार सरकार के प्रयासों से हुआ है। राज्य में औसतन 1225 लोगों पर एक एलोपैथी चिकित्सक उपलब्ध है। वहीं आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और यूनानी पद्धति के चिकित्सकों को जोड़ कर प्रति 819 लोगों पर एक चिकित्सक हो जाता है।

health in haryana : जिला व उप-मंडलीय अस्पतालों की संख्या 74 हुई

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि अस्पतालों की संख्या भी बढ़ाई गई है। सरकार ने अस्पतालों और बिस्तरों की संख्या में हुई वृद्धि का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि 11 वर्ष पहले हरियाणा में केवल 700 अस्पताल बेड उपलब्ध थे, जबकि वर्तमान में यह संख्या बढ़कर 2,710 हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इसी तरह जिला अस्पतालों और उप-मंडलीय (सब-डिविजनल) अस्पतालों की संख्या पहले 56 थी, जो अब बढ़कर 74 हो गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) की संख्या भी 109 से बढ़कर 122 हो चुकी है।

health in haryana : मुफ्त डायलिसिस सेवा शुरू

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि वर्तमान सरकार के गठन के बाद राज्य में मुफ्त डायलिसिस सेवा शुरू की गई है। इससे किडनी के मरीजों को बड़ी राहत मिली है। यदि कोई चिकित्सक डेप्यूटेशन पर तैनात है, तब भी वह अपनी सेवाएं दे रहा है। इसके अलावा मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जा रही है।

Health in Haryana: There is one allopathic doctor for every 1225 people in Haryana.
हरियाणा में 1225 लोगों पर एक एलोपैथी चिकित्सक

health in haryana : मेडिकल कालेज का निर्माण

गौरतलब है कि हरियाणा में सरकार द्वारा हर जिला में मेडिकल कालेज बनाने की योजना बनाई गई है। इसके तहत भिवानी जिला में मेडिकल कालेज शुरू हो चुका है, जबकि जींद जिला में निर्माण जारी है। इससे पहले प्रदेश में रोहतक, अग्रोहा, खानपुर व करनाल में मेडिकल कालेज चल रहे हैं। इससे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हो रही है। साथ ही आने वाले समय में प्रदेश में चिकित्सकों की कमी को भी दूर किया जा सकेगा। इसको ध्यान में रखते हुए ही सरकार द्वारा मेडिकल कालेज शुरू किए जा हरे हैं। अगले साल से जींद के मेडिकल कालेज में भी एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू हो सकती हैं। इससे आने वाले दिनों में प्रदेश में चिकित्सकों की संख्या में वृद्धि होगी।

health in haryana : जल्द मिलेगा पानीपत में शिशु एवं मातृत्व अस्पताल

वहीं स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि पानीपत के नागरिक अस्पताल में शिशु एवं मातृत्व अस्पताल का निर्माण चल रहा है। यह कार्य 31 दिसंबर 2025 तक पूरा होने की संभावना है। यह निर्माण पूरा होने के बाद इसे औपचारिक रूप से जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इस अस्पताल की अनुमानित लागत 6237.01 लाख रुपये है और अब तक इस पर 4303.51 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। यह अस्पताल 100 बिस्तर का होगा। मातृ एवं शिशु अस्पताल में प्रसूति एवं स्त्री रोग एवं बाल रोग सहित सभी विशिष्ट बाह्य रोगी एवं अंतरोग विभाग की सेवाएं, जिनमें प्रयोगशाला, प्रसवोत्तर देखभाल, टीकाकरण, अल्ट्रासाउंड, एम्बुलेंस, एनआईसीयू, डीईआईसी, एनआरसी आदि सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button