Recruitment In Haryana : हरियाणा में खुलेगा बंपर भर्तियों का पिटारा, स्वास्थ्य विभाग में होंगी नियुक्तियां

स्वास्थ्य मंत्री ने की घोषणा, रिक्त पदों को भरने के लिए अधिकारियों को दिए आदेश

Recruitment In Haryana : हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी है। जल्द ही हरियाणा में बड़े स्तर पर भर्ती निकलने वाली है। सरकारी नौकरी के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार कर रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश भर के आयुष अस्पतालों में रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसके तहत कहा गया गया है कि रिक्त पदों को शीघ्र भरने के लिए तैयार की जाए। प्रदेश सरकार सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी कर रही है।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा आयुष चिकित्सा सेवाओं को अधिक मजबूत करने के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। इससे प्रदेश की जनता को पारंपरिक और समग्र उपचार की पद्धतियों का लाभ मिलेगा। साथ ही स्वदेशी चिकित्सका पर विश्वास भी बढ़ेगा। इसके लिए सुनिश्चित किया जा रहा है कि आयुष अस्पतालों में पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति हो।

भिवानी में 25 बेड के अस्पताल को मंजूरी

स्वास्थ्य मंत्री ने ने कहा कि भिवानी में 25 बेड के सरकारी अस्पताल के लिए विभिन्न पदों के लिए मंजूरी दी जा चुकी है। ऐसे में भर्ती के लिए जरूरी प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू हो जाएगी। भिवानी के इस अस्पताल में पांच पदों पर नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के नियुक्तियां होंगी। इसके साथ ही यहां पर बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पार्ट टाइम योगा इंस्ट्रक्टर्स की नियुक्ति भी की जानी है।

26 आयुष अस्पतालों को मिल चुकी है स्वीकृति

गौरतलब है कि प्रदेश में भारतीय चिकित्सा पद्धति के तहत इलाज को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके तहत 26 आयुष अस्पताल खोलने को मंजूरी भी मिल चुकी है। यह स्वीकृति मुख्यमंत्री नायब द्वारा दी जा चुकी है। इसमें सभी जिले कवर नहीं हुए हैं। जहां के लिए स्वीकृति नहीं हुई है, वहां के लिए जगह की तलाश की जा रही है। इसके बाद यहां भी अस्पताल खोलने की प्रक्रिया की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल करनाल के 1 आयुष अस्पताल खोने का मंजूरी मिल है। यह अस्पताल फफड़ाना गांव में खोला जाएगा।

इसके अलावा रेवाड़ी जिला में लिसान, करवारा मानकपुर, रोहड़ाई, जयसिंहपुरा, झाबुवा 5 गांवों में अस्पताल शुरू किया जाना है। वहीं महेंद्रगढ़ जिला के 6 गांवों सुरजनवास, गुढ़ा, बुचावास, बावनिया, रामबास, रसूलपुर में यह सुविधा मिलेगी। कुरुक्षेत्र जिला के 4 गांवों में आयुष अस्पताल बनेंगे। इनमें अजराना कलां, कालसा, नलवी, मोहरी शामिल हैं। वहीं यमुनानगर जिला में 10 आयुष अस्पताल बनाए जाने हैं। इनमें महियुद्दीनपुर, रतनगढ़, भांगड़ा, तलकपुर, खुर्दबन, ताजेवाला, हड़ौली, लेडी, कोट बासवा सिंह और गांव डारपुर शामिल हैं।

बढ़ रहा है आयुष अस्पतालों का चलन

प्रदेश भर में आयुष अस्पतालों का चलन काफी बढ़ रहा है। जिला स्तर पर सभी जगहों पर ऐसे अस्पताल चल रहे हैं। यहां प्रतिदिन काफी संख्या में मरीज अपना इलाज करवाने आते हैं। साथ ही यहां पर दवाओं की उपलब्धता भी बेहतर की जा रही है। इसके साथ ही लोगों को जीवनशैली की जानकारी भी यहां पर विशेषज्ञ दे रहे हैं। इसके अलावा योग से भी लोगों को लाभ दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button