Heaters For Lions : सर्दी का सितम शेरों को भी पड़ रही हीटर की जरूरत

उत्तर प्रदेश के इटावा सफारी पार्क में की जा रही व्यवस्था

Heaters For Lions : सर्दी का सितम लगातार बढ़ रहा है। इसका असर लोगों के साथ-साथ पशुओं व जंगली जानवारों पर भी पड़ रहा है। इसके चलते उत्तर प्रदेश के इटावा सफारी पार्क में विशेष व्यवस्था की गई है। यहां शेरों के साथ अन्य जंगली जानवरों को सर्दी से बचाने के लिए हीटर लगाए गए हैं।

जानवरों के लिए बने एनिमल हाउस में सर्दी का असर कम रहे, इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। यहां पर शेरों के अलावा तेंदुए, हिरण और भालू के लिए भी तापमान नियंत्रित करने की व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके लिए रूम हीटर के साथ धान की पराली का भी सहारा लिया जा रहा है। यहां पर कुल 19 शेरों और 25 तेंदुओं के लिए यह प्रबंध किए गए हैं।

जंगली जानवरों को सर्दी से बचाने के लिए सफारी प्रशासन ने तैयारी कर ली है। इसके लिए पर्याप्त रूम हीटर खरीदे गए हैं। यह हीटर इनके एनीमल हाउस के भीतर तापमान को नियंत्रित करने का काम करेंगे। हीटर के साहारे एनीमल हाउस का तापमान 13 से 14 डिग्री पर रखने की व्यवस्था की जा रही है। इससे शेर व अन्य जीवों को सर्दी से बचाया जा सकेगा। हालांकि जंगल सफारी में बाघ, हिरण और भालू के लिए इस प्रकार की व्यवस्था की गई है। इससे अलावा इनके लिए धान की पराली भी उपलब्ध करवाई गई है। ताकि अधिक सर्दी होने पर इससे गर्मी ली जा सकेे।

सर्दी का सितम शेरों को भी पड़ रही हीटर की जरूरत
सर्दी का सितम शेरों को भी पड़ रही हीटर की जरूरत

Heaters For Lions : छप्पर भी बनाए गए

जंगर सफारी में जंगली जानवर आजादी से रह सकें इसका भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। वहीं जरूरत के अनुसार उचित तापमान भी मुहैया करवाया जा रहा है। इसके लिए जंगल सफारी में छप्पर भी बनाए गए हैं। इन छप्पर को तीन ओर से बंद कर उचित व्यवस्था की गई है। प्रयास है कि ऐसा करने से ठंडी हवा से जानवरों को बचाया जा सकेगा। वहीं दिन में धूप आने पर बाहर भी निकल सकेंगे। वहीं सर्दी होने पर आसानी से यह जानवर इस सुरक्षित जगह पर आ सकेंगे।

Bonfires In Jalaun : जालौन में प्रशासन की तैयारी 45 जगहर पर जलेंगे अलाव

वहीं उत्तर प्रदेश के ही जालौन में प्रशासन ने सर्दी के मौसम की खास तैयारी की है। यहां पर खुले में रहने वाले लोगों के लिए विशेष व्यवस्था रहेगी। विशेषकर रिक्शे वाले, राहगीर, मजदूर जैसे लोगों को रात में सर्दी से बचाने के लिए योजना बनाई गई है। ऐसे में नगर पालिका ने शहर में 45 स्थानों पर अलाव लगाने का फैसला लिया है। (Bonfires) इससे रात के समय लोग सर्दी से बच सकेंगे। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। दावा है कि जल्द ही अलाव की व्यवस्था कर ली जाएगी। हालांकि प्रशासन द्वारा हर साल सर्दी के मौसम में अस्थाई रैन बसेरे की भी व्यवस्था की जाती है। वहीं शहर के भीड़ वाले क्षेत्रों में अलाव लगवाए जाते हैं। इस बार इसके लिए 45 स्थानों का चयन किया गया है। इसके तहत शहीद भगत सिंह चौक, आंबेडकर चौक, जिला अस्पताल, जिला परिषद, कालपी बस स्टैंड, घंटाघर चौक, इलाहाबाद बैंक के पास, रोडवेज बस स्टैंड, जालौन चौक जैसे 45 स्थानों को चिह्नित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button