Horoscope : धनु राशि में बढ़ेगी शक्ति, चंद्र देव की होगी कृपा, तुला राशि में शुक्र देंगे प्रेम और शांति

पढ़ें राशिफल, क्या कहते हैं आपके सितारे

Horoscope : राशि फल व्यक्ति के जीवन पर गहरा असर डालता है। ग्रह नक्षत्रों की चाल व स्थिति के अनुसार यह निर्धारित होता है। हालांकि अलग-अलग परिस्थितियों में एक ही राशि के जीवन पर इसका असर अलग हो सकता है। आपकी की राशि की स्थित इस सप्ताह क्या रहेगी, आइए इस पर नजर डालते हैं। 2 नवंबर तक विभिन्न राशियों में बदलाव की स्थित बन रही है। ऐसे में अलग-अलग राशियों पर इसका असर पड़ेगा।

विशेष बात यह है इस हफ्ते में शुक्र राशि बदलेंग और 2 नवंबर को दोपहर बाद 1 : 21 बजे शुक्र नक्षत्रों के हिसाब से तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस राशि के स्वामी ग्रह शुक्र भी हैं। इसके कारण सभी 12 राशियों पर इस सप्ताह ग्रहों की चाल का विशेष प्रभाव देखा जा सकता है।

धनु राशि की बात करें तो इस राशि वालों के लिए इस सप्तिाह में स्वास्थ्य के साथ भावनात्मक संतुलन में सुधार का योग बन रहा है। इस सप्ताह में धनु राशि में चंद्र देव शक्ति बढ़ाने का काम करेंगे। इसके प्रभाव से सक्रियता बढ़ेगी। हालांकि इस दौरान चंद्र देव गोचर होने के कारण राशि में कार्यभार से तनाव होने की प्रबल संभावना बन रहेगी। ऐसे में काम की सक्रियता रखें और छोटे विराम लेकर काम करते रहें।

तुला राशि वालों को चंद्र देव रचनात्मक इच्छा के बीच विश्राम को प्रेरित करते रहेंगे। मीन राशि में चंद्र देव 2 नवंबर को शांति और मन की स्पष्टता में वृद्धि लाएंगे। ऐसे में अध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए योग बहुत अच्छा रहेगा। शनि देव का प्रभाव इस दौरान स्थिर रहेगा। इस दौरान परिश्रम के साथ विश्राम भी करें। साथ ही संतुलित आहार लेते रहें।

Horoscope Strength will increase in Sagittarius, Moon God will bless, Venus will give love and peace in Libra
Horoscope Strength will increase in Sagittarius, Moon God will bless, Venus will give love and peace in Libra

वहीं मकर राशि वालों में चंद्र देव 28 से 30 अक्टूबर तक परिवार से जुड़े कर्तव्यों को पूरा करने व मदद करने में प्रेरणा देंगे। इससे रिश्तों में परिवारिक संबंधों को मजबूती मिलने के साथ ही भावनात्मक समझ भी और अधिक मजबूत होगी। जहां धनु राशि में चंद्र देव के प्रभाव से खुलापन आएगा, वहीं कुंभ राशि में निपुणता से अपने मन के भाव प्रस्तुत करने का रास्ता साफ होगा। चंद्र देव के प्रभाव के कारण मीन राशि में 2 नवंबर को भावों के रूप में नजदीकियां बढ़ेंगी। इससे पुराने मनमुटाव भी दूर की प्रबल संभावना है। इसके साथ ही शुक्र देव के तुला राशि में प्रवेश करने के कारण स्नेह व शांति जीवन में बढ़ेगी। ऐसे में संयमित व्यवहार से जीवन व रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी।

इस सप्ताह में मकर राशि वाले विद्यार्थी अपने लक्ष्य पर और अधिक केंद्रित होंगे। धनु राशि वालों को नई जानकारी के लिए चंद्र देव प्रेरित करेंगे। साथ ही मकर राशि में चंद्र देव ध्यान केंद्रित कार्यों को बल देंगे। इसके प्रभाव के कारण किसी विशेष परियोजना को पूरा करना व परीक्षा की तैयारी करना बहुत अच्छा रहेगा। चंद्र देव के प्रभाव के कारण कुंभ राशि वालों में आपसी मदद व नई रचनात्मक सोच को बढ़ावा मिलेगा। मीन राशि में 2 नवंबर को चंद्र देव के प्रभाव से कार्ययोजना व समझ को अधिक बल मिलेगा। ऐसे में दार्शनिक व कला जैसे विषयों में लाभ मिलेगा। वृश्चिक राशि में बुध देव के प्रभाव से आंकलन करने के साथ किसी भी समस्या को सुझलाने की शक्ति मिलेगी। इसके लिए लगातार प्रयास करें। इसके सकारात्मक परिणाम आएंगे।

28 अक्टूबर का राशि फल (Today Horoscope)

मेष राशि : इस राशि वालों के लिए आज का दिन जीवन में आत्मविश्वास के साथ नई का संचार करने वाला होगा। काम के दौरान दूसरे प्रभावित होंगे और प्रदर्शन अच्छा रहेगा। इसके चलते पुराना अटका हुआ काम भी हो सकता है। हालांकि आर्थिक स्थित बेहतर होगी, लेकिन खर्च को नियंत्रित रखें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

वृषभ राशि : आपके लिए आज धन लाभ का योग बन रहा है। व्यवसायिक कार्य व निवेश लाभ देगा। यदि आप किसी कार्य की योजना बना रहे हैं तो यह दिन आपके लिए बहुत विशेष होगा। कार्य के लिए वरिष्ठजनों का साथ मिलेगा। परिवारिक स्थिति बेहतर होगी और प्रेम संबंध अच्छे होंगे। पेट से जुड़़ी कोई समस्या घेर सकती है।

Horoscope Strength will increase in Sagittarius, Moon God will bless, Venus will give love and peace in Libra
Horoscope Strength will increase in Sagittarius, Moon God will bless, Venus will give love and peace in Libra

मिथुन राशि : आज मस्तिष्क बहुत ही क्रियाशील रहने का योग है। ऐसे में इस समय में आप नई कार्ययोजनाओं कार्य कर सकते हैं। आपसी संबंधों में संतुलन के साथ पारदर्शीता जरूर बना कर रखें। हर किसी की बात पर अपनी राय नहीं दें। आर्थिक रूप से जीवन में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

Horoscope : सिंह राशि वालों के लिए खास दिन, कन्या राशि वालों की होगी सराहना

कर्क राशि : आज का दिन मिलाजुला रहेगा। जीवन में सुबह व शाम के समय में एकरूपता नहीं है। सुबह की शुरूआत धीमी रहने की संभावना है, लेकिन दाेपहर तक इसमें तेजी आएगी। सुबह मन हल्का अस्थिर हो सकता है। कार्य के दौरान मित्रों की मदद मिलेगी। परिवार के लोगों का परामर्श लाभ देने वाला होगा।

सिंह राशि : यह आपके लिए बहुत ही खास है। नेतृत्व की क्षमता को आज साबित करेंगे। जिस भी काम में आप लगे हुए हैं, वहां लाभ होगा और सहयोग भी सभी से मिलेगा। जीवन में सफलता मिलेगी। जीवन में पुराने मतभेत सुलझ सकते हैं और प्रेम अधिक गहरा होगा। परिवार के साथ समय बिताना सही रहेगा।

कन्या राशि : आज के दिन की शुरुआत साधारण रहने की संभावना है। इसके बाद दोपहर काम सोची गई योजना में गति आएगी। कार्यालय में जो काम करेंगे, उसको सराहना मिलेगी। इसके कारण वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिलेगी। नींद पूरी करें आज सेहत में सुधार होगा।

Horoscope Strength will increase in Sagittarius, Moon God will bless, Venus will give love and peace in Libra
Horoscope Strength will increase in Sagittarius, Moon God will bless, Venus will give love and peace in Libra

तुला राशि : आज आपकी राशि में सूर्य रहेगा। इसके प्रभाव से आत्मविश्वास बेहतर होगा। किए जाने वाले कार्य में सफलता के आपार योग हैं। लोगों से संपर्क बढ़ाने के लिए आज का दिन सफलता जरूरी दिलवाएगा। प्यार में शुरूआत हो सकती है। अविवाहित लोगों के लिए शादी का प्रस्ताव आने की संभावना है।

वृश्चिक राशि : आज का दिन थोड़ा विशेष है। किसी पुराने संबंध की याद या कोई अधूरी बात मन में आने का योग बन रहा है। इसके कारण भावनात्कम रूप से स्वयं को इससे बचा कर रखें। जो भी योजना बना रहे हैं, उसमें पूरी सजगता से फैसला करें। यदि आप नौकरी या कामकाज में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो इसका फैसला ले लें।

Horoscope : धनु राशि वालों मिलेगा सहकर्मियों का सहयोग, मकर राशि वालों के लिए नया अवसर

धनु राशि: आज का दिन व्यावसायिक रूप से बहुत ही अच्छा रहेगा। मित्रों या आपके सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा और उनसे रिश्ते भी अच्छे होंगे। आपसी संबंधों में संतुलन व समझदारी का योग रखें। आर्थिक स्थिति सुधरने का योग है। हो सकता है लंबी यात्रा करनी पड़े।

मकर राशि : काम के लिए आज का दिन आपके लिए नया अवसर लेकर आएगा। जो काम आप कर रहे हैं, उसमें सफलता की प्रबल संभावना है। काम में धार आएगी और वरिष्ठ लोगों से तारीफ मिलेगी। पारिवारिक रिश्तें अच्छे होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलने की संभावना है।

Horoscope : कुंभ राशि वालों का भाग्य देगा साथ, मीन राशि में सफलता योग

कुंभ राशि : आज भाग्य आपका साथ देगा। विशेषकर विदेश में शिक्षा की योजना बना रहे हैं तो अच्छा समाचार मिल सकता है। पुराने झगड़े में हल निकल सकता है। आपसी रिश्तों में संयम रखने की जरूरत है। कोई भी फैसला शीघ्रता से नहीं करें। यात्रा का भी संयोग बन सकता है।

मीन राशि : आज का दिन अच्छा रहेगा। पुराने उलझे हुए कार्य में सफलता का योग है। रूका हुआ पैसा भी लौट सकता है। स्वास्थ्य को लेकर कुछ दिक्कत आ सकती है। इसके लिए उचित आहार का पूरा ध्यान रखें शाम के समय अपने काम को लेकर चिंतन जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button