HSSC CET Group D : हरियाणा के लाखों युवाओं के लिए गुड न्यूज, ग्रुप-डी भर्ती का विस्तृत नोटिस जल्द

HSSC CET Group D : हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा जल्द ही CET Group-D भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आयोग को इस भर्ती से संबंधित आवश्यक अमेंडमेंट नोटिफिकेशन प्राप्त हो चुका है, जिसके बाद अब आवेदन पोर्टल को सक्रिय करने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।

उम्मीद की जा रही है कि विस्तृत अधिसूचना जारी होते ही अभ्यर्थियों को आवेदन करने का अवसर मिल जाएगा। दरअसल HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट सांझा करते हुए संकेत दिया है कि CET Group-D के लिए आवेदन पोर्टल जल्द खोला जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोग भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। चेयरमैन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचना का ही इंतजार करें।

HSSC CET Group D को लेकर चेयरमैन ने अभ्यार्थियों को दी ये सलाह

HSSC जल्द ही विस्तृत नोटिफिकेशन जारी करेगा, जिसमें आवेदन शुरू होने की तारीख, अंतिम तिथि, पात्रता मानदंड, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न, आवेदन शुल्क और अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश शामिल होंगे। ग्रुप-D के अंतर्गत विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में पदों पर भर्ती होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे यह अवसर प्रदेश के युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लंबे समय से अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे।

HSSC CET Group D Good news for the youth of Haryana, detailed notice of Group D recruitment soon

आयोग की ओर से उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अभी से अपने सभी जरूरी दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, फोटो, जाति प्रमाण पत्र और अन्य संबंधित दस्तावेज तैयार रखें। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद अभ्यर्थियों को HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “CET Group-D 2026 Application Form” लिंक पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद लॉगिन बनाकर आवेदन फॉर्म भरना, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य होगा। आवेदन पूर्ण होने के बाद फॉर्म की कॉपी डाउनलोड कर सुरक्षित रखना भी जरूरी है।

जानें HSSC CET Group D 2026 आवेदन कैसे करें

  • 1. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • 2. वेबसाइट पर दिए गए ‘HSSC CET Group D 2026 Application Form‘ के लिंक पर क्लिक करें।
  • 3. स्क्रीन पर खुले लॉगिन पेज पर वैध आईडी और मोबाइल नंबर की सहायता से लॉगिन क्रिएट करें आवेदन फॉर्म भरें।
  • 4. आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवश्यक दस्तावेज (मार्कशीट, फोटो, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र आदि) अपलोड करें।
  • 5. आवेदन शुल्क का भुगतान कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और फॉर्म को डाउनलोड करना न भूलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button