Human face of police : हरियाणा पुलिस ने दिखाया सेवा सुरक्षा सहयोग का रूप

साथी की बेटी के इलाज के लिए 10 लाख रुपये किए एकत्रित

Human face of police :  यूं तो पुलिस का जिक्र कई बार इसके अमानवीय पहलुओं के लिए आता है, लेकिन आज हरियाणा पुलिस ने अपने सेवा – सुरक्षा – सहयोग के नारे को सार्थक कर दिया है। पुलिस का यह मानवीय चेहरा सोनीपत में दिखा है। यहां पुलिसकर्मियों ने अपने साथ की सहायता के लिए जिस प्रकार आगे आकर मदद की, हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है। साथ ही दिवंगत पुलिसकर्मी की विधवा पत्नी को भी 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। हर ओर पुलिसकर्मियों की इस पहल को सराहा जा रहा है।

क्योंकि सोनीपत पुलिस के कर्मचारियों ने मानवीय संवेदना और अपने साथियों के साथ आपसी सहयोग का परिचय देते हुए मदद की है। इसके तहत पुलिस में ही तैनात सिपाही संजय रमन की गंभीर रूप से बीमार 7 माह की बेटी के उपचार के लिए दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता जुटाई गई हे। यह सहायता राशि पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा स्वैच्छिक योगदान से एकत्रित कर संजय रमन को सौँपी गई है।

इसको लेकर 7 जनवरी बुधवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय में एक छोटा सा कार्यक्रम किया गया। इस दौरान पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने सिपाही संजय रमन को उपचार आर्थिक सहायता सहायता राशि का चेक सौंपा। इस अवसर पर जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने कहा कि सोनीपत पुलिस केवल एक विभाग नहीं, बल्कि एक परिवार है। जब परिवार का कोई सदस्य संकट में होता है, तो सभी का फर्ज बनता है कि वे एकजुट होकर एक दूसरे का सहयोग करने को आगे आएं।

यहां मौजूद पुलिस अधिकारियों के साथ संजय रमन ने भी पुलिस कर्मियों द्वारा दिखाई गई इस संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को सराहा। सभी ने सिपाही संजय रमन की बेटी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते की। साथ ही संजय रमन को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी उपचार से संबंधित हर संभव सहयोग दिया जाएगा। इससे समाज को एकजुटता का संदेश मिलता है। साथ ही अपने साथ काम करने वाले लोगों की मदद के लिए प्रेरणा भी मिलती है। साथ ही पुलिसकर्मियों ने कहा कि संजर रमन की बेटी के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। पुलिसकर्मियों की इस पहल की हर ओर सराहना हो रही है।

Human face of police: Haryana Police showed the form of service, security and cooperation.
हरियाणा पुलिस ने दिखाया सेवा सुरक्षा सहयोग का रूप

दिवंगत सिपाही की पत्नी को 11 लाख

वहीं सोनीपत जिला पुलिस की ओर से ड्यूटी के दौरान बीमारी के कारण दिवंगत हुए सिपाही सोमबीर की पत्नी रेणु देवी को आर्थिक सहायता के रूप में 11 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई। मदद के लिए यह राशि सोनीपत पुलिस की ओर से जारी की गई है। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ममता सिंह, पुलिस उपायुक्त प्रबिना पी., नरेंद्र कादयान, सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय अजीत सिंह मौजूद रहे।

Human face of police : परिवार को मदद जिम्मेदारी

इस दौरान पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस विभाग अपने प्रत्येक कर्मी की निष्ठा, समर्पण और कर्तव्य-भावना को हमेशा याद रखता है। परिवार को सांत्वना देते हुए आयुक्त ने कहा कि दिवंगत कर्मी का योगदान पुलिस संगठन के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा और पुलिस परिवार हर स्थिति में उनके परिजनों के साथ परिवार के रूप में रहेगा। कठिन परिस्थितियों में कर्मियों के परिवारों को सहयोग प्रदान करना विभाग की जिम्मेदारी के साथ-साथ संवेदनात्मक दायित्व भी है।

Human face of police : ब्रेन ट्यूमर से हुआ निधन

गौरतलब है कि दिवंगत सिपाही सोमबीर मूल रूप से जींद जिला के गांव अहीरका के रहने वाला था। उनकी तैनाती सोनीपत जिला की मुण्डलाना चौकी में थी। उनकी 8 वर्ष 6 माह की सेवा अवधी रही और वे ब्रेन ट्यूमर बीमारी से ग्रस्त थे। इस बीमारी से जूझते हुए 30 नवंबर 2025 को उनका निधन हो गया था। अब परिवार को मदद के रूप में पुलिस द्वारा यह राशि जारी की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button