Today Gold Silver Price : 2 दिन गिरावट के बाद फिर उछले सोना-चांदी के दाम
देखें आज के रेट
Today Gold Silver price : देश भर में दो दिन सोने चांदी की कीमतें गिरने के बाद अब फिर से रेट उछले हैं। चांदी में जहां 48 घंटे में 19 हजार रुपए तक की तेजी देखी गई है तो वहीं सोने में भी 8 हजार रुपए के करीब रेटों में बढ़ौतरी देखने को मिली है। आज यानि 5 फरवरी 2026 को सोने-चांदी का भाव क्या रहा, आइए बताते हैं।
सबसे पहले बात करते हैं देश की प्रसिद्ध वेबसाइट इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की, इस पर सोने का भाव क्या चल रहा है। IBJA पर आज 24 कैरेट प्योर गोल्ड का रेट 1 लाख 56 हजार 625 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। एक दिन पहले ही यह 1 लाख 51 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास था।
IBJA पर सोने का भाव (Gold Silver Price)
शुद्धता सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट 156625 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 155998 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 143469 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 117469 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट: 91626 रुपये प्रति 10 ग्राम
आज 5 फरवरी 2026 को चांदी का क्या भाव चल रहा
5 February Silver price : सोने से ज्यादा चर्चा चांदी की कीमतें बटोर रही हैं, क्योंकि चांदी 4 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पहुंचकर धड़ाम से नीचे गिरी और अढाई लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर कीमतें आ गई। इसके बाद फिर से चांदी चढ़ाई कर रही है और हर रोज 10 हजार रुपए से ज्यादा की तेजी मार्केट में देखने को मिल रही है। दो दिन पहले चांदी के भाव 2 लाख 48 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास थे लेकिन इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज यानि 5 फरवरी को चांदी का भाव 2 लाख 82 हजार 462 रुपए प्रति किलो पर जा पहुंचा है।

हरियाणा में भी सोने चांदी की कीमतें चढ़ाई की ओर
देश के बड़े शहरों की तरह हरियाणा में सोने चांदी की कीमतें लगातार चढ़ाई की ओर हैं। आज हरियाणा के विभिन्न शहरों गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, करनाल, जींद, सोनीपत, भिवानी, अंबाला में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 56 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा पहुंचा है। हालांकि दिन में रेटों में उतार चढ़ाव हो सकता है। यह सुबह मार्केट खुलने के समय के रेट हैं। 22 कैरेट सोने का भाव भी 1 लाख 48 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास दर्ज किया गया।
हरियाणा में चांदी के रेट 2 लाख 80 हजार रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं। हालांकि चंडीगढ़, दिल्ली जैसे शहरों में भी चांदी 2 लाख 82 हजार रुपए प्रति किलोग्राम को क्रॉस कर चुकी है। हालांकि इन रेटों में GST, मेकिंग चार्ज और स्थानीय कर शामिल नहीं हैं। सटीक जानकारी के लिए अपने नजदीकी ज्वेलर्स से संपर्क करें या IBJA की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।
सोना चांदी खरीद रहे हैं तो ये जरूर रखें ध्यान
अगर आप सोने की खरीददारी करने के लिए जा रहे हैं तो दो-तीन अहम बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, जो आपको आर्थिक नुकसान से बचा सकता है। जी हां सोने की खरीदारी करते समय हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क चेक कर के ही सर्टिफाइड गोल्ड खरीदें। इसके अलावा IBJA समेत दूसरी विश्वसनीय वेबसाइटों पर 24 कैरेट, 22 कैरेट सोने का भाव पता कर लें। गहने बनाने में 22 कैरेट सोने का उपयोग होता है।
चांदी खरीद रहे हैं तो असली है या नहीं, कैसे पहचानें
जिस तरह से चांदी के रेट दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं, उस हिसाब से सही और शुद्ध यानि असली चांदी की पहचान करना भी जरूरी है, जो आपको आर्थिक चपत लगने से बचा सकता है। असली चांदी चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फिर यह असली चांदी नहीं है।
एक तरीका ये भी है कि असली चांदी की पहचान के लिए चांदी के ऊपर बर्फ रखें। असली चांदी रखते ही बर्फ बहुत तेजी से पिघलेगी। इसके अलावा असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आ सकती है। वहीं एक तरीका ये भी है कि चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है।










