Indian Railway: रेल यात्रियों के बड़ी खुशखबरी, स्लीपर कोच में भी ऐसी जैसी सुविधा
रेडी टू यूज होगा बेडरोल देना होगा अतिरिक्त शुल्क
Indian Railway: यदि आप भारतीय रेल में यात्रा करते हैं और हर बार एसी कोच में टिकट नहीं मिलता तो सफर के दौरान कंबल व चदर की टेंशन रहती है। अब आपकी यह टेंशन रेलवे समाप्त करने जा रहा है। हालांकि यह सुविधा अभी तक सिर्फ एसी कोच में ही मिलती थी, लेकिन अब यात्रियों की सुविधा के लिए स्लीपर कोच में भी कंबल व चदर की सुविधा दी जाएगी।
हालांकि यह सुविधा अभी कुछ ही ट्रेन में होगी और इसके लिए अतिरिक्त राशि भी रेलवे को देनी होगी। हालांकि एससी कोच में भी यात्री सुविधाओं के लिए अतिरिक्त राशि का भुगतान करता है, लेकिन यह राशि टिकट के पैसे में ही होती है और साथ में कंबल व चदर दिया जाता है। यह सुविधा 1 जनवरी 2026 से शुरू की जा रही है। यात्रियों के लिए यह सुविधा बहुत ही लाभदायक होगी।
Indian Railway Bedroll Service: वहीं अब रेल यात्रियों को स्लीपर कोच में यात्रा के लिए भी ओढ़ने-बिछाने के लिए कंबल व चदर जैसा सामान घर से नहीं लाना पड़ेगा। रेल गाड़ी में यह बेडरोल प्राप्त किया जा सकता है। इसकी शुरूआत दक्षिण रेलवे द्वारा की गई है। चेन्नई डिविजन द्वारा एसी कोच की तरह ही स्लीपर कोच में बेडरोल की सुविधा दी जाएगी। बेडरोल साफ, स्वच्छ होने के साथ-साथ रेडी टू यूज होगा। इसके लिए कुछ शुल्क दे कर इसको लिया जा सकता है। यह कदम भारतीय रेलवे द्वारा अपनी सुविधाओं को सुधारने के तहत उठाया जा रहा है। इसकी शुरूआत दक्षिण रेलवे द्वारा की जा रही है। चेन्नई डिविजन ने इसका फैसला लिया है।
Indian Railway: 20 रुपये में बेडशीट, 30 में तकिया व कवर
स्लीपर कोच में भी बेडरोल की सुविधा लेने के लिए ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा। बहुत ही छोटा सा खर्च कर यह सुविधा ली जा सकती है। यह सुविधा 1 जनवरी 2026 से शुरू होगी और यात्री की मांग पर ही भुगतान करने पर यात्री की जरूरत के अनुसार सामान दिया जागा। स्लीपर कोच के यात्रियों को ये सुविधा पाने के लिए एक बेडशीट के लिए महज 20 रुपये का भुगतान करना होगा। यदि एक तकिया और पिलो कवर भी लेते हैं तो 30 रुपये देने होंगे। साथ ही बेडशीट, एक तकिया और कवर के लिए 50 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।

Indian Railway: इस रूट पर मिलेगी सुविधा
इस सुविधा को दक्षिण रेलवे द्वारा शुरू किया गया है। पहले चरण में कुछ ही ट्रेन में यात्रियों के लिए यह सुविधा दी जाएगी। इसको इन ट्रेनों में शुरू किया जा रहा है।
पालघाट एक्सप्रेस (PalghatExpress)
सिलंबु सुपरफास्ट एक्सप्रेस (Silambu Superfast Express)
तांबरम–नागरकोइल सुपरफास्ट (Tambaram–NagercoilSuperfast Express)
तिरुवनंतपुरम सुपरफास्ट (Trivandrum Superfast Express)
अलेप्पी सुपरफास्ट (Alleppey Superfast Express)
नीलगिरि सुपरफास्ट एक्सप्रेस (Nilgiri Superfast Express)
मंगलूरू सुपरफास्ट एक्सप्रेस (Mangalore Superfast Express)
मनारगुड़ी एक्सप्रेस (Mannargudi Express)
तिरुचेंदूर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (Tiruchendur Superfast Express)
मंगलूरू एक्सप्रेस (Mangalore Express)
Indian Railway: एसी कोच में कंबल के साथ मिलेगा कवर
ndian Railway : साथ ही रेलवे ने बड़ा फैसला लेते हुए एसी कोच में दिए जाने वाले कंबल के साथ कवर भी देने की योजना बनाई है। यही सुविधा एसी (First AC) में सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी। कंबल के साथ कवर उपलब्ध कराएं जा रहे हैं। इस सुविधा को भोपाल रेल मंडल ने अभी दो ही ट्रेनों में शुरु किया है। इस योजना के तहत आने वाले दिनों में बाकी ट्रेनों में भी कंबल के साथ कवर देना शुरू किया जाएगा। फिलहाल इस सुविधा को रेवांचल एक्सप्रेस और भोपाल एक्सप्रेस के लिए शुरू किया गया है। इन दोनों ट्रेन की फर्स्ट एसी बोगी में ही नए कंबल के साथ कवर यात्रियों के लिए उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। यात्रियों ने ऐतराज जताया था कि ट्रेन में जो कंबल पहले दिए जाते थे, वे काफी भारी थे। ऐसे में इनकी सफाई भी सही प्रकार से नहीं हो पा रही थी। हालांकि चादर और ताकिया के कवर को प्रति यात्रा के बाद धाेने की व्यवस्था है। वहीं कंबलों को महीने में एक ही बार ही धोया जाता है। हालांकि रेलवे का विचार है कि इस सुविधा को एसी -2 व एसी – 3 में भी दिया जाएगा।










