Industrial Corridor In UP : उत्तर प्रदेश में इस हाईवे के साथ विकसित होगा औद्योगिक गलियारा
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए योगी सरकार की खास खास योजना
Industrial Corridor In UP : उत्तर प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए अब योगी सरकार ने एक और खास योजना बनाई है। इसके तहत उत्तर प्रदेश के बागपत में एक्सप्रेस वे और हाईवे के किनारे औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। इसके लिए सरकार ने पहल शुरू कर दी है। इसको उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए के साथ- साथ क्षेत्र के औद्योगिक विकास के लिए अच्छी खबर माना जा रहा है।
इसके तहत उप्र एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा यह योजना बनाई गई है। जिसमें प्रदेश के बागपत में एक्सप्रेस-वे और हाईवे किनारे औद्योगिक गलियारा विकसित किया जा रहा है। इससे जहां कई सारी औद्योगिक ईकाइयां उत्तर प्रदेश में स्थापित होंगी, वहीं हाईवे के किनारे विकास का नया अध्याय भी लिखा जाएगा।
जिला अधिकारी को लिखा गया पत्र
मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीपक कुमार द्वारा इसको लेकर बागपत के डीएम को पत्र भी लिखा गया है। इसके तहत उन्हाेंने इस परियोजना के लिए जमीन चिन्हित करने की बात कही है। इससे पहले यहां औद्योगिक गलियारा बनाने की मांग सांसद डा. राजकुमार सांगवान द्वारा भी मुख्यमंत्री के समक्ष उठा चुके हैं। अब इस परियोजना को लेकर सरकार द्वारा पहल शुरू की गई है।
26 जिलों में बनेगा औद्योगिक गलियारा
इस परियोजना को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार गंभीरता से काम कर रही है। क्योंकि उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा 9 फरवरी को पत्र लिखा गया है। इसमें बागपत, सहारनपुर और हाथरस के डीएम को यहां पर औद्योगिक गलियारा की जानकारी दी जा चुकी है। इसमें कहा गया है कि यूपीडा द्वारा 26 जिलों में औद्योगिक गलियारा यानी इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लाजस्टिक पार्क विकसित किए जाने की प्रक्रिया की जा रही है। इसमें यह देखा जाएगा कि निवेशक किस प्रकार से यहां रूचि दिखा रहे हैं। इसके आधार पर ही सरकार फैसला लेगी।
औद्योगिक गलियारा विकासक के लिए जांची जा रही स्थिति
हाईवे के किनारे औद्योगिक गलियारा विकसित करने के लिए सरकार निर्माणाधीन की संभावनाओं के साथ्ज्ञ-साथ प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे, हाईवे सहित ऐसे मार्ग को चिन्हित कर रही है, जहां आवागमन सुचारू हो। साथ ही यहां पर जमीन की उपलब्धता और अधिग्रहण के लिए सुविधा के अनुसार फैसला लिया जा सकेगा। इसके लिए व्यापक सर्वे भी होगा, जिसमें यह देखा जाएगा कि संभावित जमीन पर बिजली की हाईटेंशन लाइन या नहर तो नहीं हैं। इसके लिए 1000 हेक्टेयर जमीन चिन्हित कर उसका ब्योरा तैयार किया जाएगा।
सांसद ने की थी मांग
गौरतलब है कि सांसद डा. राजकुमार सांगवान द्वारा 13 फरवरी को पत्र लिख कर मुख्यमंत्री से दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाइवे के दोनों ओर औद्योगिक गलियारे विकसित कराने की मांग की थी। यह बागपत क्षेत्र के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके शुरू होने से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होगें। साथ ही निवेश में भी भारी वृद्धि होगी। अब दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे के किनारे ऐसा गलियारा विकसित होने की संभावना है।










