International Geeta Mahotsav : इस बार हर तरीके से भव्य होगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव

25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे शामिल

International Geeta Mahotsav :  हर साल मनाया जाने वाला गीता जयंती समारोह इस बार हर मायने में भव्य होगा। हरियाणा सरकार ने इसके लिए सरकार के साथ-साथ अन्य सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि इसकी शुरूआत 15 नवंबर से हो चुकी है और समारोह 5 दिसंबर तक चलेगा। पहली बार गीता जयंती समारोह का आयोजन 21 दिन तक किया जा रहा है।

इस समारोह में 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। मेले का औपचारिक शुभारंभ 24 नवंबर को होगा। इस दिन कई विशेष कार्यक्रम किए जाएंगे। इसको लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र स्थित ब्रह्म सरोवर के श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दौरा भी 14 नवंबर को किया है।

इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गीता का प्रचार बढ़ रहा है। इसमें गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के प्रयास अहम रहे हैं। भारत ही नहीं मारीशस, ब्रिटेन, कनाडा, आस्ट्रेलिया, श्रीलंका व जापान सहित कई देशों में अंतरर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा चुका है।

भव्य होगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव
भव्य होगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र में श्रीमद्भगवद्‌गीता उपदेश दिया था। इस वर्ष उपदेश को दिए हुए 5,163 वर्ष पूरे हो रहे हैं। वर्ष 2016 में अंतरर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को बड़े स्तर पर मनाने की शुरूआत की गई थी। कुरुक्षेत्र गीता की जन्मस्थली है। कुरुक्षेत्र में होने वाले गीता जयंती समारोह में हर साल लोगों की भागेदारी बढ़ती जा रही है। इस बार मध्यप्रदेश सहयोगी राज्य होगा।

International Geeta Mahotsav : दिखेगी मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक झलक

इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती में मध्यप्रदेश सहयोगी राज्य है। ऐसे में मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिलेगी। मध्यप्रदेश की धार्मिक व अध्यात्मिक संस्कृति काफी समृद्ध है। ब्रह्मसरोवर स्थित पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक पैवेलियन बनाया गया है। इसमें मध्यप्रदेश की संस्कृति, शिल्प, खान की झलक भी मिलेगी।

कुरुक्षेत्र विश्ववि‌द्यालय में 24 नवंबर को तीन दिवसीय संगोष्ठी शुरू होगी। इसमें विभिन्न देशों से विद्वान व शोर्धार्थी आनलाइन जुड़ेंगे। 16 देशों के 25 वि‌द्वान समारोह में मौजूद रहेंगे। वहीं विदेश मंत्रालय के सहायोग से विश्व के 51 देशों में गीता महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। फिजी और त्रिनिदाद एवं टोबेगो से 20 विद्वान 2 दिन के लिए कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। साथ ही मेले में 7 देशों के 25 शिल्पकारों द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

भव्य होगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव
भव्य होगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव

International Geeta Mahotsav : 1 दिसंबर तक होंगे सेमिनार

इस बार गीता जयंती पर अध्यात्म पर कई सेमिनार होंगे। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के साथ एनआईडी, एनआईटी व आयुष विश्ववि‌द्यालय कुरुक्षेत्र द्वारा 24 नवंबर से लेकर 1 दिसंबर तक गीता सेमिनार करवाए जाएंगे।
इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी होंगी और 26 से 30 नवंबर तक पुरुषोत्तमपुरा बाग में पद्म विभूषित रामभ्रदाचार्य जी द्वारा कथा की जाएगी। 30 नवंबर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय देवस्थानम सम्मेलन होगा। साथ ही सरकार द्वारा एक विशेष आनलाइन चैनल चलेगा। इस पर लोग गीता को लेकर अपने अनुभव सांझा करेंगे। सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले वीडियो को 1 लाख रुपये ईनाम दिया जाएगा।

International Geeta Mahotsav : 48 कोस कुरुक्षेत्र भूमि

कुरुक्षेत्र की भूमि आदीबद्री से 48 कोस की परिधि में आती है। ऐसे में इन सभी क्षेत्रों में गीता जयंती के भव्य आयोजन होंगे। 25 नवंबर से लेकर 1 दिसंबर तक 48 कोस कुरुक्षेत्र भूमि के तीर्थों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 182 तीर्थों पर दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 28 नवंबर से सभी जिला मुख्यालय पर अंतरर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रम होंगे। 1 दिसंबर को हरियाणा के सभी जिलों के मुख्यालयों में गीता शोभायात्रा का आयोजन होगा।

International Geeta Mahotsav : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे शामिल

इस बार होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को बहुत ही भव्य बनाने की तैयारी चल रही हैं। इसके लिए धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं को भी जोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष और अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शिरकत करेंगे।
इसमें कई संस्थाओं को जोड़ा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button