Iphone 16 discount : iPhone 16 पर ऐसा डिस्काउंट आप भी खरीदे बिन नहीं रह पाएंगे!
Flipkart चल रही डील एप्पल फोन लेने का सुनहरा मौका
Iphone 16 discount : कुछ लोग बेहतर फीचर व अन्य कारणों से iPhone का प्रयोग करना चाहते हैं, लेकिन इसकी कीमत देख कर पीछे हट जाते हैं। यदि आप भी एंड्रायड फोन की कीमत में iPhone खरीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। क्योंकि फ्लिपकार्ट द्वारा iPhone पर ऐसी डील दी जा रही है, जिसको सुन कर आप भी यह फोन खरीदने पर विचार कर सकते हैं। डील भी किसी बहुत पुराने माडल पर नहीं, iPhone 16 पर दी जा रही है।
कंपनी के डिस्काउंट और फ्लिपकार्ड की डील के बाद यह फोन काफी सस्ता पड़ रहा है। हालांकि यह फोन 79900 में लांच किया गया था। कंपनी द्वारा कुछ समय के बाद इसकी कीमत में 10 हजार रुपये का डिस्काउंट कर दिया और इसकी कीमत बची 69900 रुपये। हालांकि आनलाइन खरीदने पर कई प्रकार के बैंक ऑफर्स भी जुड़ जाते हैं और फ्लिपकार्ड यह फोन अब आपको 64900 रुपये में उपलब्ध करवा रहा है। ऐसे में आपको 7000 रुपये की जबरदस्त छूट मिल रही है।
काफी आधुनिक फीचर के साथ है फोन
iPhone 16 की बात करें तो इसका जादू मार्केट में चल रहा है। हालांकि iPhone 17 लांच हो चुका है, लेकिन iPhone 16 की डिमांड काफी चल रही है। क्योंकि यह फोन काफी आधुनिक फीचर के साथ आया है। ऐसे में ई- कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट द्वारा अब iPhone 16 पर शानदार डील भी दी जा रही है। इस फोन पर 7000 रुपये तक का आफर मिल रहा है। इस फोन के फीचर की बात करें तो इसमें A18 Chip, 6 कोर प्रोसेसर के साथ 48MP का कैमरा भी मिल रहा है।
इसके साथ ही कई अन्य AI फीचर्स हैं, जो इसको ग्राहकों की पसंद व आधुनिक फोन बना रहे हैं। क्योंकि इस फोन में 6.1-इंच डिस्प्ले मिल रहा है। प्राइमरी कैमरा 48 MP के प्राइमरी कैमरा के साथ ही 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस इसको और भी शानदार बना रहा है। सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा भी आता है। इसके अलावा इस फोन में Face ID की सुविधा भी है। यह फोन अपग्रेडेड RAM के साथ है।

2 साल पहले लांच हुआ iPhone 16
iPhone 16 को निर्माता कंपनी एप्पल द्वारा 2024 में लांच किया गया। लांचिंग के समय iPhone 16 की कीमत 79900 रुपये रखी गई थी। इसके बाद जब एप्पल ने iPhone 17 लांच किया तो विशेष रणनीति के तहत iPhone 16 की कीमत में 10 हजार रुपये का डिस्काउंट कंपनी द्वारा ही कर दिया गया। अब इसमें और भी अधिक डिस्काउंट मिल रहा है। क्योंकि फ्लिपकार्ट द्वारा यह फोन 64900 रुपये में लिस्टेड किया गया है। ऐसे में यह फोन खरीदने का शानदार मौका है। इस डील के साथ ही आपको बैंक के आफर का भी लाभ मिल जाएगा। Axis बैंक क्रेडिट कार्ड, Flipkart Axis Bank Credit Card EMI और ICICI Bank Credit कार्ड के साथ 2000 रुपये तक का अतिरिक्त लाभ भी मिल रहा है। ऐसे में इस फोन पर अभी 7000 रुपये का अतिरिक्त लाभ पाया जा सकता है।










