JSW First SUV : JSW मोटर्स की यह नई एसयूवी भारतीय बाजार में होगी लांच
निर्माताओं ने दिखाई पहली झलक, गाड़ी के बारे में पढ़ें पूरी जानकारी
JSW First SUV : भारत में कार बाजार तेजी से बढ़ रहा है। जहां भारत में प्रतिष्ठित ब्रांड अपने नए – नए वैरिएंट लेकर आ रहे हैं, वहीं प्रसिद्ध वाहन निर्माता कंपनी JSW मोटर्स द्वारा भी अपनी पहुंच भारतीय बाजार में बनाने की तैयारी की जा रही है। निर्माताओं ने इसके जारी किए गए विज्ञापन में इसके संकेत दिए हैं। इसका टीजर भी जारी किया गया है। वाहन बाजार से जुड़े लोगों का कहना है कि यह गाड़ी Chery iCar V23 पर आधारित हो सकती है। हालांकि JSW इसको अपने ब्रांड के तहत भारतीय बाजार में उतार रही है।
कंपनी के नए टीजर से यह जरूर तय हो गया है कि यह गाड़ी भारतीय बाजार में उतारी जाएगी, लेकिन यह साफ नहीं किया गया है कि कब गाड़ी को लांच किया जाएगा। हालांकि कुछ दिन पहले ही भारत में इस मॉडल को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया। जानकारों के अनुसार JSW द्वारा इस कार को भारतीय बाजार में उतारने के लिए चीन की कार निर्माता कंपनी Chery के साथ पार्टनरशिप की गई है। इस कार का निर्माण भारत में होगा। क्योंकि JSW द्वारा महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में न्यू एनर्जी व्हीकल फैसिलिटी तैयार की गई है। हालांकि अभी JSW भारतीय बाजार में पैर जमाने का प्रयास कर रही है, लेकिन आने वाले समय में यह भारत में प्रमुख वाहन निर्माताओं शामिल हो सकती है।
मिड साइज ई एसयूवी के रूप में आएगी गाड़ी
यह गाड़ी मिड साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी के रूप में आने की संभावना है। हालांकि यह गाड़ी चीनी मार्केट में चल रही है। वहां पर
इस गाड़ी का व्हीलबेस 2,735mm है। लंबाई 4220mm और चौड़ाई 1915mm है। वहीं गाड़ी की ऊंचाई 1845mm मिल रही है। इसके आधार पर ही माना जा रहा है कि गाड़ी इसी स्वरूप में आ सकती है। बेशक निर्माताओं द्वारा इसकी जानकारी नहीं दी गई है। अन्य गाड़ियों से तुलना करें तो Hyundai की Creta Electric, Maruti की e-Vitara, MG की ZS EV के साथ Tata Curvv EV जैसी कारों
से इसका मुकाबला होगा।
बेतहर रेंज के साथ आएगी ई- एसयूवी
चूंकि भारतीय बाजार में कई एसयूवी अभी प्रचलन में हैं, ऐसे में इस गाड़ी को भी कुछ खूबियां के साथ लाया जा सकता है। अभी तक इस गाड़ी के उत्पादन की बात की जाए तो दो पावरट्रेन विकल्पों के साथ गाड़ी मिल रही है। पहला विकल्प है रियर-व्हील-ड्राइव वर्जन। इसमें 136hp की पावर मिल रही है। इसके अलावा 180Nm का टॉर्क उत्पन्न होता है। इसमें 59.93kWh का बैटरी रहती है। वहीं ऑल-व्हील-ड्राइव वेरिएंट 211hp की पावर के साथ 292Nm टॉर्क जनरेट करता है।
इसमें 81.76kWh का बैटरी का विकल्प रहता है। रियर व्हील ड्राइव मॉडल की रेंज 401 किमी रहनी है। यह वर्जन महज 11 सैकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की गति तक पहुंचने की ताकत रखता है। वहीं जबकि आल व्हील ड्रइाव वेरएंट की की रेंज 510 किलोमीटर तक बताई जाती है जबकि यह वेरिएंट सिर्फ 7.5 सेकंड में ही 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है।
नहीं दी है गाड़ी के नाम की जानकारी
हालांकि विशेषज्ञ अपने अपने अंदाजे से संभावित गाड़ी के बारे में बता रहे हैं, क्योंकि अभी तक कंपनी की आरे से इसका नाम भी सार्वजनिक नहीं किया गया है। हां यह साफ है कि भारतीय कार बाजार के एसयूवी सेग्मेंट में एसयूवी गाड़ी जरूर आ रही है। अभी तक सार्वजनिक हुई जानकारी के अनुसार डीलर्स पार्टनर्स को अभियान में शामिल करने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया है। इससे साफ है कि भारतीय बाजार के लिए गाड़ी की योजना बनाई जा रही है।










