Lava Blaze Duo 3 Mobile : अब आ रहा है 2 डिस्पले वाला फोन फीचर देख कर चौंक जाएंगे
जानीए लाचिंग डेट और फीचर के बारे में
Lava Blaze Duo 3 Mobile : आए दिन मोबाइल फोन की तकनीक में नए व क्रांतिकारी सुधार हो रहे हैं। इसकी कड़ी में अब भारतीय बाजार के लिए एक नया फोन आ रहा है। इसकी विशेषता यह है कि इसमें 1 नहीं, 2 डिस्पले होंगी। यानी कि फोन के बैक पैनल पर भी फ्रंट की तरह ही डिस्पले होगी। इस डिस्पले को विशेषतौर पर डिजाइन किया गया है। इसका यूज भी अलग ही रहेगा। फोन के रियर कैमरा पैनल देख कर ऐसा कहा जा सकता है कि Lava Blaze Duo 3 में AI-सपोर्टेड 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर रहेगा।
यह फोन लेकर आ रही है प्रसिद्ध मोबाइल फोन कंपनी Lava। लावा द्वारा अब बाजार में Lava Blaze Duo 3 काे भारतीय बाजार में 19 जनवरी को लांच किया जाएगा। इसको लेकर यूजर्स काफी उत्साहित हैं। कंपनी द्वारा लांचिंग डेट कन्फर्म करने के बाद अब इस फोन का इंतजार काफी अधिक हो रहा है। हालांकि इसके लांच होने की उम्मीद पहले से ही यूजर्स को थी। अब इसकी तारीख भी तय हो गई है।
फोन को लान्च करने से पहले लावा द्वारा इसका टीजर और Amazon लिस्टिंग में इसका डिजाइन सार्वजनिक किए जा चुके हैं। फोन की मुख्य विशेषताएं भी कंपनी द्वारा पहले ही बताई गई हैं। यह फोन मैट फिनिश और फ्लैट रियर पैनल के साथ आने वाला है। इसमें कैमरा माड्यूल में एक सेकेंडरी रियर डिस्प्ले इंटीग्रेटेड रहेगा। Lava Blaze Duo 3 फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ Android 15, AMOLED स्क्रीन, MediaTek चिपसेट के साथ आ सकता है।

Lava Blaze Duo 3 Mobile : 6.6-इंच फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले
क्योंकि यह फोन 2026 में आ रहा है, ऐसे में इसके फीचर भी काफी आधुनिक हैं। इसके टीजर में फोन को मूनलाइट ब्लैक शेड में दिखा गया है। लांच से पहले फोन के जो भी फीचर विशेषता सामने आए हैं, इनसे पता चलता है कि फोन Android 15, 6.6-इंच फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें 1,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस रहेगे। इसके साथ ही बैक पैनल पर 1.6-इंच की सेकेंडरी रियर स्क्रीन दी जा रही है।
फोन में MediaTek Dimensity 7060 चिपसेट उपलब्ध रहेगा। और 6GB LPDDR5 रैम के साथ 128GB UFS 3.1 स्टोरेज की सुविधा मिलने जा रही है। इसके अलावा 5,000mAh की बैटरी होगी, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। स्टीरियो स्पीकर के साथ एक IR ब्लास्टर और डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। अन्य फीचर में कनेक्टिविटी 5G, ब्लूटूथ 5.2, GPS, BeiDou, GLONASS और Galileo विकल्प दिए गए हैं। जो इस फोन के यूजर्स का अनुभव कुछ अलग कर देंगे। फोन की थिकनेस मजज 7.55mm और वजन 181 ग्राम रहेगा। फोन की विशेषता यह है कि इसको डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग मिली है।
Lava Blaze Duo 3 Mobile : ऐसा होगा डिजाइन
इससे पहले सोशल मीडिया X पर इस फोन का लुक सामने आया है। इस पोस्ट से पता चलता है कि आने वाले Lava Blaze Duo 3 फोन का डिस्पले कैसा होगा। 19 जनवरी को लांच होने वाले इस फोन की टीजर इमेज में दिखाया गया है कि फोन मैट फिनिश के साथ आफ-व्हाइट कलर है। फोन के पीछले हिस्से यानी बैक पैनल को फ्लैट बनाया गया है। पैनल के किनारे हल्के गोलाकार हैं।
कुल मिला कर Lava Blaze Duo 3 का डिजाइन Lava Blaze Duo 5G से मिलता जुलता है। हालांकि Xiaomi 17 Pro सीरीज के फोन से यह कुछ छोटा रहेगा। दोनों में रियर-माउंटेड सेकेंडरी डिस्प्ले उपलब्ध है। बैक स्क्रीन यानी कि एडिशनल स्क्रीन नोटिफिकेशन चेक करने, म्यूजिक कंट्रोल करने और रियर कैमरों के प्रयोग के लिए किया जाने का विकल्प मिलेगा।
Lava Blaze Duo 3 Mobile : कैमरे की स्थिति
नए आने वाले Lava Blaze Duo 3 में बैक पैनल के टॉप लेफ्ट में एक रेक्टेंगुलर ब्लैक कैमरा माड्यूल उपलब्ध रहेगा। इसमें दो बड़े गोल कैमरा लेंस वर्टिकली लगाए गए हैं। लेंस के साथ में ही एक छोटा रेक्टेंगुलर सेकेंडरी डिस्प्ले दिया गया है। यही इस फोन को यूनिक लुक दे रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि बैक साइड की इस डिस्पले को नोटिफिकेशन, कैमरा प्रीव्यू या क्विक इंटरेक्शन की सुविधा के लिए दिया गया है। उसी कैमरा माड्यूल में एक अंडाकार LED फ्लैश भी उपलब्ध करवाया गया है। कंपनी द्वारा अपने ब्रंड को बैक पैनल के नीचे की ओर प्रिंट किया गया है। यहां पर कंपनी द्वारा 5G भी अंकित किया गया है। यह इसके आधुनिक नेटवर्क सपोर्ट की स्थिति को बता रहा है।










