aaj ka sona chandi ka bhav : चांदी पहुंचा अढाई लाख पर, सोने की कीमतों में भी उछाल
देखें 29 december 2025 के ताजा भाव
aaj ka sona chandi ka bhav : देश में सोना चांदी की कीमतों में मार्केट को सर्दी में भी गर्म बनाया हुआ है। प्रतदिन सोने चांदी की कीमतें इतनी बढ़ रही है कि आम आदमी को पसीना आ रहा है। दरअसल चांदी एक माह में ही 2 लाख रुपए से अढ़ाई लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। दो दिन मार्केट बंद रहने के बाद जैसे ही सोमवार को मार्केट खुली तो फिर से कीमतें बढ़ी।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज यानि सोमवार सुबह चांदी का भाव बढ़कर 2,28,107 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। वहीं इंडिया की एक और प्रसिद्ध वेबसाइट गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट की मानें तो चांदी आज भारत में चांदी की कीमत 2,50,900 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। पिछले एक सप्ताह में चांदी की कीमतों में 15 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया है। इस महीने की शुरुआत में ही चांदी 2 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही थी। किसी ने भी अंदाजा नहीं लगाया था कि एक माह में ही चांदी 50 हजार रुपए तक बढ़ जाएगी।
sona chandi ka bhav : सोने के भी बढ़ रहे भाव
आज 29 December 2025 को मार्केट में इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 37 हजार 956 रुपए से शुरू हुआ। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1 लाख 42 हजार 300 रुपए पर पहुंच गई। इसमें सभी तरह के टैक्स शामिल हैं। गुड रिटर्न्स वेबसाइट की बात करें तो इस पर आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,41,360 रुपये प्रति 10 ग्राम दिखाया जा रहा है।
IBJA पर देश में सोने का भाव (Gold Rate Today)
सोने की शुद्धता सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट 137956 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 137404 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 126368 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट: 103467 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 80704 रुपये प्रति 10 ग्राम
Haryana sona chandi price : हरियाणा में सोना चांदी के भाव
हरियाणा के विभिन्न शहरों करनाल, हिसार, पानीपत, अंबाला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, जींद में 24 कैरेट सोना 1 लाख 38 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है तो वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 30 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। हालांकि शहर की लोकल मार्केट के हिसाब से रेट थोड़ा बहुत ऊपर नीचे हो सकता है। वहीं चांदी की बात करें तो ये भी 2 लाख 51 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास चल रहा है।










