Mathura Vrindavan 4 Lane Road: रेलवे के पुराने ट्रैक की जमीन पर सड़क बनाने के लिए मिली एनओसी, अब बनेगा हाईवे

उत्तर प्रदेश के मथुरा-बंदावन के बीच पुराने ट्रैक की जगह बनेगी सड़क, जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया की जाएगी शुरू

Mathura Vrindavan 4 Lane Road: उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन के बीच पुराने रेल ट्रैक पर अब हाईवे बनाया जाएगा। इसके लिए रेलवे की तरफ से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी कर दिय गया है। इससे पिछले करीब 3 साल से अधर में लटकी इस परियोजना पर फिर से काम शुरू होने का रास्ता खुल गया है। हालांकि अभी रेलवे द्वारा यह जमीन औपचारिक रूप से राज्य सरकार को हस्तांतरित की जाएगी। इसके बाद यहां सड़क बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

मथुरा और वृंदावन के बीच करीब 11.8 किलोमीटर की यह यह पुराने मीटर गेज रेलवे लाइन बंद पड़ी है। हालांकि रेलवे द्वारा इसको ब्राडगेज करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन लोगों ने इसका विरोध किया। इसके बाद यह परियोजना बीच में ही छोड़ दी गई। अब रेलवे की जमीन पर रोड बनाने की तैयारी चल रही है। अब मथुरा-वृंदावन के बीच स्थित इस पुराने रेल ट्रैक की जगह पर 4 लेन सड़क बनाने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। यह परियोजना जहां शहर के लोगों को राहत देगी, वहीं आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को भी बेहतर अनुभव देगी।

5 कोच की एसी ट्रेन चलाने की थी योजना

पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिहाज से यह छोटा सा रूट काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में रेलवे ने योजना बनाई थी कि यहां ब्राडगेज रेलवे लाइन तैयार कर 5 कोच की एससी ट्रेन चलाई जाएगी। इसके लिए 2023 में काम शुरू हुआ था, लेकिन लोगों ने विरोध कर दिया। इस परियोजना पर रेलवे द्वारा करीब 400 करोड़ रुपये खर्च कर मीटर गेज लाइन को ब्राडगेज लाइन में बदलना था। इसके अलावा एलिवेटिड मार्ग पर भी करीब 1400 करोड़ रुपये खर्च का अनुमतान तैयार किया गया था। रेलवे की योजना अब पूरी तरह से बदल गई है और यहां पर राज्य सरकार द्वारा रेलवे लाइन की जगह 4 लेन हाईवे बनाया जाएगा।

रेलवे की जमीन के बदले भुगतान की तैयारी

हालांकि रेलवे द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार को जमीन देने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी कर दिया है, लेकिन यह साफ नहीं है कि रेलवे इस जमीन के बदले पैसे लेगा या जमीन। हालांकि राज्य सरकार की यह तय करेगी कि रेलवे को पैसे दिए जाएं या जमीन। इसके लिए राज्य सरकार भूमि मूल्यांकन करवा रही है। इसके बाद ही जमीन प्रदेश सरकार को हस्तांतरित की जाएगी। प्रदेश सरकार के अधीन जमीन आने के बाद यहां पर 4लेन हाईवे बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Mathura Vrindavan 4 Lane Road: NOC received for construction of road on old railway track land, now highway will be built
रेलवे के पुराने ट्रैक की जमीन पर सड़क बनाने के लिए मिली एनओसी, अब बनेगा हाईवे

2022 में चली थी ब्राडगेज की प्रक्रिया

देश भर में मीटर गेज रेलवे ट्रैक को ब्राडगेज कर दिया गया है। इसके तहत 2022 में रेलवे ने इस रेलवे लाइन को भी ब्राडगेज करने की प्रक्रिया शुरू की। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध कर दिया। लोगों का कहना है कि इसके कारण कई जगह अंडरपास व ओवर ब्रिज बनाने पड़ेंगे। ऐसे में शहर में जाम की स्थिति बनेगी और शहर 2 भागों में भी बंट जाएगा। ऐसे में 11.8 किलोमीटर लंबी इस रेलवे लाइन की परियोजना को छोड़ दिया गया था। लोगों के विरोध को देखते हुए मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने भी हस्तक्षेप करते हुए अपना पक्ष रखा। इसके बाद रेलवे लाइन को ब्रााडगेज करने से रोक दिया गया।

पिछले साल बंद हुई रेलवे लाइन

यहां ब्राडगेज रेलवे लाइन की परियोजना रद्द होने के बाद रेलवे द्वारा पिछले साल यानी 2025 में इस रेलवे लाइन को बंद कर दिया था। अब रेलवे लाइन स्थाईतौर पर बंद पड़ी है। तभी इस यहां 4 लेन हाईवे बनाने की योजना बनाई जा रही है, लेकिन अब रेलवे द्वारा इसके लिए एनओसीर जारी की गई है। वहीं कुछ दिन पहले ही प्रदेश सरकार द्वारा यहां 4 लने हाईवे बनाने की परियोजना को मंजूरी दी थी। 5 मार्च को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में सीएम योगी आदित्य नाथ ने इसको स्वीकृति दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button