Medical situation In Haryana : हरियाणा में चिकित्सकों के 1069 पद खाली, विधानसभा में दी जानकारी

कैथल से कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने उठाया मामला

Medical situation In Haryana : देश में स्वास्थ्य सेवाओं की बात की जाए तो हरियाणा की स्थिति काफी अच्छी मानी जाती है, लेकिन जमीन स्तर पर यहां भी हालात काफी गंभीर है। इसकी जानकारी हरियाणा विधानसभा में सामने आई है। इसको लेकर कांग्रेस के कैथल से विधायक आदित्य सुरजेवाला ने प्रश्न उठाया था। इसके जवाब में सरकार ने प्रदेश में चिकित्सकों की जानकारी दी है। इसमें सामने आया है कि प्रदेश में चिकित्सकों के 1069 पद खाली हैं।

इस पर कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा है कि हरियाणा स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत पर काफी खराब है। उन्होंने सरकारी आंकड़ों का ही जिक्र करते हुए कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) और जिला अस्पतालों में स्टाफ की भारी कमी है।

जिला अनुसार खाली पदों की स्थिति

कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश में मेडिकल ऑफिसर (MO) के कुल 4040 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 2971 पदों पर नियुक्तियां हैं और शेष 1069 पद खाली हैं। इस हिसाब से करीब 26.5% पद रिक्त हैं। इसके तहत सर्वाधिक रिक्तियां करनाल में 136हैं। इसके अलावा हिसार जिला में 101, अंबाला में 91, यमुनानगर में 96, जींद जिला में 89 और भिवानी में 49 चिकित्सकों की कमी है। चरखी दादरी में 13, फतेहाबाद में 77, फरीदाबाद 17, झज्जर 23, करनाल 136, कैथल 81, कुरुक्षेत्र 64, नूह 24, पानीपत 61, पलवल 33, रेवाड़ी 16, रोहतक 6, सोनीपत 59, सिरसा में 58 पद रिक्त हैं।

डेंटल सर्जन की स्थिति

वहीं प्रदेश की सरकारी सेवाओं में डेंटल सर्जन के 725 स्वीकृत हैं। इनमें से 561 भरे, 164 रिक्त हैं। ऐसे में रिक्त पदों का प्रतिशत करीब 22.6 है। इस श्रेणी में कैथल में 21, सिरसा में 19, हिसार व जींद में 18, अंबाला 5, भिवानी 17, चरखी दादरी 4, फतेहाबाद 14, करनाल 8, कुरुक्षेत्र 3, नारनौल 6, नूंह 8, पलवल 2, पंचकूला 2, पानीपत 9, रेवाड़ी 1, रोहतक 2, सोनीपत 2, यमुनानगर 5 पद खाली हैं।

फार्मेसी अधिकारियों की स्थिति

चिकित्सकों के साथ ही फार्मेसी अधिकारियों की भी जबरदस्त कमी है। सुरजेवाला ने जो आंकड़ा रखा, इसके अनुसार प्रदेश में कुल 1167 पदों में सिर्फ 597 भरे हुए और 570 पद खाली हैं। इस हिसाब से 49% पद रिक्त हैं। अंबाला में 50, करनाल में 46, सोनीपत में 44, जींद में 33, भिवानी 26, चरखी दादरी 17, फरीदाबाद 12, फतेहाबाद 29, गुरुग्राम 22, हिसार 27, झज्जर 22, कैथल 18, कुरुक्षेत्र 14, मेवात 16, नारनौल 35, पलवल 27, पंचकूला 12, पानीपत 28, रेवाड़ी 24, रोहतक 12, सिरसा 44, सोनीपत 20, यमुनानगर 36 रिक्त।

तकनीकी अधिकारियों के 32 प्रतिशत पद खाली

वहीं स्वास्थ्य विभाग में तकनीकी अधिकारी भी काफी कमी हैं। क्योंकि राज्य के सभी जिलों में 1338 पद स्वीकृत हैं। वहीं इनमें से 913 पदों पर अधिकारी सेवारत हैं, जबकि 425 पद रिक्त हैं। इस श्रेणी में अंबाला में 33, भिवानी में 30, चरखी दादरी में 20, फरीदाबाद में 22, फतेहाबाद में 17, गुरुग्राम में 39, हिसार में 9, झज्जर में 11, जींद में 2, कैथल में 7, करनाल में 32, कुरुक्षेत्र में 35, मेवात में 19, नारनौल में 32, पलवल जिला में 27, पंचकूला में 2, पानीपत में 9, रेवाड़ी में 24, रोहतक में 3, सिरसा में 31, सोनीपत में 3, यमुनागर में 28 पद रिक्त हैं। इसी प्रकार एमपीएचएस (पुरुष) के 555 में से 47 पद रिक्त हैं। ⁠ एमपीएचडब्ल्यू (पुरुष ) के 2873 स्वीकृत हैं और इनमें से 876 रिक्त खाली हैं। एमपीएचडब्लू महिला के 2729 स्वीकृति पदों में से 835 रिक्त हैं। रेडियोग्राफर के 409 स्वीकृत पदों में से 270 भरे और 139 पद रिक्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button