Mercedes Benz v class : भारतीय बाजार में लांच हुई मर्सिडीज की V Class MPV

1.40 करोड़ में मिल रही है यह सुपर लग्जरी कार, जानें फीचर के बारे में

Mercedes Benz v class : भारतीय बाजार में MPV (मल्टी-पर्पज़ व्हीकल) सेगमेंट की और विशेषकर 7-सीटर फैमिली कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इनकी मांग में खास वृद्धि देखी जा रही है। जो पहले 11% तक रहती थी, वही मांग अब 17% तक पहुंच चुकी है। हालांकि कई कंपनियों ने इस सेग्मेंट में गाड़ियां उतारी हैं, लेकिन अब सुपर लग्जरी कार भी लांच हो गई है। यह गाड़ी है Mercedes Benz V Class।

यूं तो भारत में मर्सिडीज बेंज द्वारा अलग-अलग सेगमेंट में अपने वाहनों की बिक्री की जा रही है। हाल ही में इस कंपनी द्वारा एक और लग्‍जरी एमपीवी सेगमेंट में लांच की है। इन नई गाड़ी का नाम है Mercedes Benz V Class। यह गाड़ी अपने शानदार फीचर के लिए काफी चर्चित है। साथ ही इसमें दमदार इंजन के साथ Mercedes Benz जैसा प्रतिष्ठित ब्रांड होने से इसको लेकर लोग काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इस गाड़ी के आकर्षक फीचर इसको दूसरी गाड़ियों से अलग बनाते हैं। हालांकि कीमत की बात की जाए तो यह विशेष ग्राहक वर्ग के लिए ही है। हालांकि एमपीवी सेगमेंट में कई सारी गाड़ियां कम बजट में भी उपलब्ध हैं, लेकिन Mercedes Benz लोगों को आकर्षित कर रही है।

6 सीटर गाड़ी के फीचर

Mercedes Benz की इस एमपीवी गाड़ी में कई फीचर इसको बेहतद आकर्षक बनाते हैं। इसमें शामिल है एलईडी लाइट, छह सीटों का विकल्‍प, एयरमैटिक एयर सस्‍पेंशन इसको दूसरी गाड़ियों से अलग बनाता है। क्योंकि गाड़ी अलग आय वर्ग के लिए है, ऐसे में वेंटिलेटिड फीचर भी बेहद महत्वपूर्ण है, साथ में मसाज सीट दी जा रही हैं, वायरलेस चार्जर, एएमजी लाइन एक्‍सटीरियर के साथ इंटीरियर है। एमबीयूएक्‍स टच डिस्प्‍प्‍ले, एंबिएंट लाइट, इलेक्‍ट्रिक स्‍लाइडिंग डोर और 18 इंच अलाय व्‍हील्‍स व बर्मेस्‍टर का 15 स्‍पीकर आडियो सिस्‍टम दिया जा रहा है। गाड़ी में सुरक्षा के लिए भी खास उपाय किए गए हैं। इसमें 7 एयरबैग, ड्राइवर कैमरा, 360 डिग्री कैमरा, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इस गाड़ी में दिए गए एयरमैटिक एयर सस्पेंशन सिस्टम के बारे में बता दें कि यह आरामदायक यात्रा के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि यह एयर सस्पेंशन मर्सिडीज-बेंज की उन्नत सस्पेंशन तकनीक है। इसके तहत गाड़ी में पुराने स्टील स्प्रिंग्स नहीं होते। इसके जगह पर हवा से भरे रबर बैग्स होते हैं। इससे सड़क की स्थिति के अनुसार स्वयं ही छत से अपनी ऊंचाई और कठोरता को बैलेंस करती है। ऐसे में आरामदायक सफर हो सकता है।

भारतीय बाजार में लांच हुई मर्सिडीज की V Class MPV
भारतीय बाजार में लांच हुई मर्सिडीज की V Class MPV

1951 सीसी डीजल इंजन

गाड़ी को कंपनी द्वारा पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्पों में उपलब्ध करवाया जा रहा है। पेट्रोल इंजन की बात करें तो यह दो लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन है। इस इंजन से 170+15 किलोवाट की पावर मिलती है। इसके साथ ही गाड़ी में 1951 सीसी की क्षमता का इंजन दिया गया है। इस इंजन से 174 किलोवाट की पावर मिलती है। गाड़ी को आधुनिक रूप देते हुए इसमें 9जी ट्रॉनिक ट्रांसमिशन दिया जा रहा है।

क्या रहेगी कीमत

इस गाड़ी को भारतीय बाजार में 1.40 करोड़ रुपये की इंट्रोडक्‍ट्री कीमत पर लांच किया गया है। हालांकि बुकिंग अमाउंट 5 लाख रुपये रखी गई है। गाड़ी की डिलीवरी प्राथमिकता के आधार पर मिलेगी। मर्सिडिज बैंज की यह कार पिछली V-Class का फेसलिफ्टेड वर्जन है। यह गाड़ी भारतीय बाजार में 2019 से 2022 तक आई थी। इस गाड़ी में .4-मीटर एक्स्ट्रा लांग -व्हीलबेस दिया जा रहा है। यह किसी भी मर्सिडीज कार में सबसे लंबा रहेगा।

लग्जरी इंटीरियर

यूं तो मर्सिडीज बेंज की यह कार पूरी ही लग्जरी है, लेकिन इसका इंटीरियर और खास बनाता है।
क्योंकि इसमें लेदर अपहोल्स्ट्री के लिए ब्लैक और बेज दोनों कलर विकल्प दिए जा रहे हैं। ड्राइवर से गाड़ी चलवाने वालाें को इसमें एक चीज सबसे अधिक पसंद आने वाली है, वह है ज़्यादा केबिन स्पेस। इसमें 4 सीटर वर्जन मिल रहा है। आखिरी रो में दो कैप्टन सीट दी जा रही हैं। पूरे कैबिन में कूलिंग, हीटिंग और मसाजिंग फंक्शन के साथ एक्सटेंडेबल लेग की सुविधा भी मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button