Namo Bharat project : दिल्ली को राजस्थान से जोड़ेगा RRTS प्रोजेक्ट, दक्षिण हरियाणा को मिलेगा बड़ा लाभ

दिल्ली से अलवर तक नमो भारत ट्रेन चलाने की योजना, पहले चरण में बावल तक परियोजना को मिली मंजूरी

Namo Bharat project : परिवहन क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहे हरियाणा में एक ओर प्रोजेक्ट जुड़ गया है। यह है दिल्ली- बावल दिल्ली–गुरुग्राम–रेवाड़ी–बावल सेमी हाई-स्पीड रेल ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) परियोजना। हालांकि इस परियोजना को दिल्ली के सराय कालेखां से राजस्थान के अलवर तक के लिए प्रस्तावित किया गया है, लेकिन प्रथम चरण में इसको दिल्ली से हरियाणा के बावल तक ही बनाया जाना है। यहां नमो भारत ट्रेन चलने से इस क्षेत्र में यातायात के बेहतर अवसर के साथ उद्योगों को भी लाभ होगा।

इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली–गुरुग्राम–रेवाड़ी–बावल सेमी हाई-स्पीड रेल ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) को स्वीकृति दी गई है। यह परियोजना दक्षिण हरियाणा के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसके तहत दिल्ली के सराय कालेखां रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) विकसित किया जाएगा। यहां पर नमो भारत ट्रेन चलाई जानी है। इसके लिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने स्वीकृति दी है।

Namo Bharat project : ऐसे पूरे होंगे 2 चरण

परियोजना को दिल्ली के सराय कालेखां से राजस्थान के अलवर तक तैयार किया गया है। प्रथम चरण में इसको गुरुग्राम, रेवाड़ी व बावत तक तैयार किया जाएगा। इसके बाद बावल से अलवर तक ट्रैक बना कर यहां नमो भारत ट्रेन चलाई जाएगी। इसको लेकर गुरुग्राम से भाजपा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह द्वारा मांग की जा रही थी।

Namo Bharat project: RRTS project will connect Delhi with Rajasthan, South Haryana will get huge benefits
दिल्ली को राजस्थान से जोड़ेगा RRTS प्रोजेक्ट, दक्षिण हरियाणा को मिलेगा बड़ा लाभ

Namo Bharat project : यह है योजना का आधार

राजव इंद्रजीत सिंह द्वारा केंद्र सरकार से की गई मांग में कहा गया कि RRTS के दिल्ली से राजस्थान को जोड़ने वाली परियोजना पर काम शुरू किया जाए। क्योंकि दिल्ली – मेरठ तक नमो भारत ट्रेन का ट्रैक तैयार किया जा चुका है। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण इस रूट पर काफी संख्या में यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। इस पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने मनोहर लाल ने 2032 तक इस परियोजना को पूरा करने की जानकारी दी है। इसके तहत पहले दिल्ली से बावल तक के लिए ट्रैक बिछाया जाना है।

Namo Bharat project : 164 किलोमीटर लंबा कोरिडार

दिल्ली से सटा दक्षिण हरियाणा का यह क्षेत्र औद्योगिक रूप से काफी विकसित है। देश भर में निर्माण क्षेत्र की बड़ी-बड़ी कंपनियों के कार्यालय के साथ निर्माण यूनिट भी इस क्षेत्र में कार्यरत हैं। दिल्ली से गुरुग्राम, धारूहेड़ा और बावल के साथ रेवाडी जैसे औद्योगिक क्षेत्र लगते हैं। इससे लोगों को अपने घर से कार्य स्थल तक जानेआने के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी। इस परियोजना के तहत 164 किलोमीटर लंबा रेल ट्रैक बनाया जाना है और इस पर 36 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। हरियाणा में इस परियोजना का हिस्सा करीब 75 किलोमीटर का होगा।

Namo Bharat project : यहां बनेंगे स्टेशन

इस रूट की शुरूआत दिल्ली के सराय काले खां से होनी है। ऐसे में वहां एक स्टेशन बनाया जाएगा। इसके बाद जोर बाग, मुनिरका, एरोसिटी, उद्योग विहार, गुरुग्राम सेक्टर-17, राजीव चौक, खेड़की दौला, मानेसर, पंचगांव, बिलासपुर चौक, धारूहेड़ा, MBIR औद्योगिक क्षेत्र, रेवाड़ी, बावल और इसके बाद शाहजहांपुर-नीमराना-बहरोड़ (SNB) जैसे 16 अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन बनाने का प्रस्ताव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button