New Ration Card : दफ्तरों के चक्कर काटे बिना नया राशन कार्ड कैसे बनवाएं
घर बैठे इस मॉबाईल ऐप से करें आवेदन
New Ration Card Kaise Banvayen : अगर आप राशन कार्ड बनवाना चाहते हो और सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने के झंझट में नहीं पड़ना चाहते तो यह खबर आपके काम की है। सरकार द्वारा उमंग एप लांच की है, इस पर आप घर बैठे ही राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी भी सरकारी दफ्तर के बार-बार चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
राशन कार्ड के लिए अप्लाई (New Ration Card) करने से पहले आपको स्मार्टफोन के गूगल प्ले स्टोर में जाकर उमंग (UMANG) एप को डाउनलोड करना होगा। वहीं, आईफोन यूजर एप्पल ऐप स्टोर से भी इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप के तहत आप कई काम कर सकते हैं। EPFO से संबंधित विशेष जानकारी हो या फिर जन्म-प्रमाण पत्र बनवाना हो, इस ऐप पर सारे काम हो जाते हैं।
New Ration Card : राशन कार्ड बनवाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप
- सबसे पहले अपने डिवाइस में UMANG ऐप डाउनलोड करें।
- इसके बाद मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी भरकर इस पर पंजीकरण करें।
- पंजीकरण के बाद एप का होमपेज खुल जाएगा।
- इसके बाद Services के सेक्शन पर जाएं।
- स्क्रॉल डाउन करके नीचे आएं और फिर Utility Services सेक्शन के तहत राशन कार्ड से संबंधित कई ऑप्शन मिलेंगे

- राशन कार्ड वाले ऑप्शन पर Apply Ration Card पर क्लिक करें।
- राज्य सिलेक्ट करें और फिर मांगी जा रही व्यक्तिगत डिटेल भरें।
- इसके बाद अपना पता भरें, फिर अन्य डिटेल डालें।
- अंत में दस्तावेज अपलोड करें, इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें
- अब आपकी सारी डिटेल सबमिट हो जाएगी
अभी UMANG ऐप के तहत कुछ ही राज्य के नागरिक राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। जैसे कि इसमें चंडीगढ़, लद्दाख और शक्कर के साथ-साथ दादरा और नागर हवेली शामिल है। बस यहां के लोग ही राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। UMANG ऐप आगे आने वाले समय में और भी राज्यों के लिए सेवाएं चालू कर दी जाएंगी।










