28 January Weather : फिर सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ, अभी चलेगी बूंदाबांदी

हरियाणा में जबरदस्त ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड, आज भी बारिश की संभावना

28 January Weather : पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में आए बदलाव का दौर अभी जारी है। इसके चलते मंगलवार 27 जनवरी को हरियाणा के कई हिस्सों में जबरदस्त ओलावृष्टि हुई। इसके बाद फिर से ठंड बढ़ गई है। एक सप्ताह में दूसरी बार बारिश के साथ ओलावृष्टि होने के बाद मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में फिर से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बताई है। इससे फिर उत्तर भारत में बारिश होगी। ऐसे में ठंड का दौर अभी चलेगा। साथ ही इस मौसम में बारिश होने से किसानों को भी चिंता में डाल दिया है। क्योंकि बारिश के साथ आने वाली तेज हवा और ओलों से फसलों को जबरदस्त नुकसान हो रहा है।

लगातार बारिश से पहले ही किसानों की पेशानी पर पसीना आ रहा है, इसी बीम मौसम विभाग ने फिर से बारिश की चेतावनी दी है। यह बारिश दिल्ली एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में असर दिखाएंगी। यह पूरा क्षेत्र गेहूं व सरसों की बिजाई वाला ओलावृष्टि से दोनों ही फसलों को काफी नुकसान हो रहा है। इसके अलावा दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश व राजस्थान में सब्जी की खेती भी बड़े स्तर पर हो रही है। इस मौसम से इसको भी नुकसान हो रहा है।

28 January Weather : पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में

मौसम में बदलाव से पूरा उत्तर भारत फिर से ठंड की चपेट में आ गया है। जहां पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो रही है। लगातार तापमान गिर रहा है। मंगलवार 27 जनवरी को हरियाणा सहित कई राज्यों में बारिश व ओलावृष्टि हुई है। इसके बाद अब फिर से तापमान गिरने लगा है। हरियाणा के जींद, भिवानी, करनाल, पानीपत, रोहतक, हिसार, सोनीपत, फतेहाबाद, नारनौल, अंबाला, यमुनानगर और झज्जर जिलों में काफी अधिक ओलावृष्टि हुई।

सोनीपत, भिवानी, रोहतक और यमुनानगर जिलों के कुछ क्षेत्रों में ओलों की सफेद चादर बिछ ही गई। इससे मौसम में बदलाव और करनाल में अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री रहा। वहीं गुरुग्राम में सबसे कम न्यूनत्म तापमान 5.8 डिग्री तक आ गया। इसके अलावा प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश हुई है। आज 28 जनवरी को भी कुछ जिलों में बारिश की संभावना है।

28 January Weather: Western disturbance is becoming active again, drizzle will continue now.
फिर सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ, अभी चलेगी बूंदाबांदी

28 January Weather : 31 जनवरी से फिर पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग का कहना है कि मौसम में फिर से बदलाव हो रहा है। 31 जनवरी को फिर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार 28 जनवरी को भी अधिकतर हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके बाद 31 जनवरी से फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसका असर 1 फरवरी को बारिश के रूप में आएगा। इसका भी व्यापक असर आने की आशंका है। इस दौरान फिर से आले गिर सकते हैं।

28 January Weather : बढ़ सकती है धुंध

बारिश के बाद हवा में नमी की मात्रा काफी बढ़ गई है। इससे कुछ क्षेत्रों में धुंध भी गहरा सकती है। हालांकि 28 जनवरी को बादल छाए रहने से धुंध का असर कम रहेगा, लेकिन 29 व 30 जनवरी को धुंध रहेगी। इसके बाद फिर से बदला छाएं तो धुंध छंट जाएगी। अभी आने वाले दिन ठंडे और साफ रहेंगे, लेकिन 1 फरवरी को फिर बारिश आएगी। वहीं बारिश का असर हवा की गुणवत्ता पर भी पड़ रहा है। अपेक्षाकृत एक्यूआई को स्तर सुधरा है। aqi.in के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में AQI का स्तर 194 तक पहुंच गया। यह पहले 400 से पार चल रहा था। वहीं साथ लगते गुरुग्राम में AQI 216 पहुंच गया। पिछले कुछ दिनों की तुलना में एक्यूआई का स्तर काफी कम है।

28 January Weather : आगे कैसा रहेगा मौसम

IMD के अनुसार आने वाले दिनों में बुधवार व वीरवार को राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार व सिक्किम में बारिश होगी। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। इससे उत्तर भारत के तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button