Haryana Day : हरियाणा गठन के मौके पर लाखों रुपये के पुरस्कार देगी सरकार
पंचकूला में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम करवाई जाएंगी प्रतियोगिताएं
Haryana Day : हरियाणा राज्य अपने गठन की 59वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम पंचकूला में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में सरकार द्वारा लाखों रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही हैं। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सरकार के स्तर पर भव्य आयोजन करने की योजना है। इसमें स्कूलों के हजारों विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।
हरियाणा राज्य का गठन पंजाब से अलग होकर 1 नवंबर 1966 में हुआ था। ऐसे में इस मौके पर हर साल बड़े स्तर पर कार्यक्रम होते हैं। इस बार इसको और भी भव्य बनाने की तैयारी है। हरियाणा के गठन की वर्षगांठ पर राज्य स्तरीय उत्सव पंचकूला में 1 से 3 नवंबर तक तक आयोजित होगा। इसमें राज्यपाल आषीम घोष के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शिरकत करेंगे। इस दौरान प्रदेश भर के कालेजों के कलाकारों द्वारा समूह नृत्य, रागनी जैसी अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। इनको लाखों रुपये के ईनाम भी सरकार द्वारा दी जाएगी।
पंचकूला के सेक्टर पांच स्थित यवनिका मैदान में भव्य तरीके से किया जाएगा। उत्सव का उद्घाटन राज्यपाल असीम कुमार घोष द्वारा किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्रियों के साथ वरिष्ठ अधिकारी, कलाकार व प्रदेश भर के लोगा भी पहुंचेंगे। हालांकि इस दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, लेकिन सरकारी स्तर पर होने वाला यह प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम अपने आप में खास रहेगा।
Haryana Day : प्रथम आने पर एक लाख रुपये का पुरस्कार
प्रदेश स्तरीय उत्सव में कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रदेशभर के कालेजों से प्रतिभागी छात्र-छात्राओं द्वारा समूह नृत्य व रागनी की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवा कलाकारों को लाखों रुपये के नकद पुरस्कार सरकार द्वारा दिए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार एक लाख का रहेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री विजेताओं को 3 नवंबर को पुरस्कार विशेष रूप से दोबारा कार्यक्रम में आएंगे।
Haryana Day : दिखेगा हरियाणा की विरासत का रंग
हरियाणा दिवस के मौके पर यवनिका गार्डन में होने वाले इस कार्यक्रम में जहां भव्यता के साथ प्रदेश के लोग इस दिवस को मनाएंगे, साथ ही हरियाणा की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करती हुई प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें हरियाणा की पारंपरिक संस्कृति, परिधान, कृषि उपकरण के साथ लोक कला और हस्तशिल्प की वस्तुओं को दिखाया जाएगा। इससे नई पीढ़ी का जुड़ाव हरियाणा की पारंपरिक वस्तुओं से होगा। प्रदर्शनी में हरियाणा में प्राचीन समय से रही सैंकड़ों वर्ष पुरानी संस्कृति को विशेष रूप से उकेरा जाएगा।

Haryana Day : देसी खाना भी मिलेगा
हरियाणा की पहचान जहां इसकी विरासत के रूप में है, वहीं यहां का देसी खाना भी हरि किसी को अपनी लो लुभाता है। ऐसे में उत्सव स्थल पर हरियाणा प्रदेश के पारंपरिक देसी खाने की स्टाल लगाई जाएंगी। यहां पर कार्यक्रम में आने वाले हरियाणवी अंदाज में प्यार भरे सतकार का लुत्फ उठा सकेंगे। इसमें देसी घी बूरा के साथ बाजरे की रोटी, सरसों का साग,चटनी को शामिल किया जाएगा। विशेष रूप से हरियाणा की पहचान हरियाणवी खंडका भी विशेषक आकर्षण होगा। यहां आने वाले लोग खंडका या पगड़ी बंधवा सकेंगे।
Haryana Day : पारंपरिक संगीत रहेगा आषर्कण
हरियाणा दिवस के इस समारोह को और भी भव्य बनाने के लिए हरियाणवी संगीत का विशेष प्रबंध रहेगा।
यहां लोक संगीत के वाद्य यंत्रों से संगीत देकर आने वाले लोगों स्वागत किया जाएगा। आमतौर पर लोक संगीत के यह वाद्य यंत्र प्रचलन से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में शुद्ध हरियाणवी बीन की मधुर संगीत जहलरियों के साथ नगाड़े, तुम्बे, ढोल जैसे लोक वाद्य यंत्रों से पूरा समारोह स्थल गूंजेगा।










