Prayer meet for dharmendra : दिल्ली में हुई धर्मेंद्र के लिए प्रेयर मीट, अमित शाह सहित अनेक नेताओं ने दी श्रद्धांजली
धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए लोग, पत्नी हेमा मालिनी ने की प्रेयर मीट
Prayer meet for dharmendra : बालीवुड के ही मैन अब हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी यादें हमेशा ही भारतीय सिनेमा जगत में रहेंगी। धर्मेंद्र के निधन के बाद दिल्ली में उनकी पत्नी और भाजपा सांसद हेमा मालिनी द्वारा धर्मेंद्र के लिए दिल्ली में प्रेयर मीट का आयोजन जनपथ स्थित डा. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में किया गया। हालांकि हेमा मालिनी इससे पहले धर्मेंद्र के लिए मुंबई स्थित अपने आवास पर गीता पाठ भी करवा चुकी हैं। अभिनेता धर्मेंद्र का निधन 89 वर्ष की उम्र में 24 नवंबर को हो गया था।
दिल्ली में हुई प्रेयर मीट में हेमा मालिनी के साथ उनकी बेटियां ईशा देओल, अहाना देओल और दामाद वैभव वोहरा भी रहे। इसमें ईशा देओल के पूर्व पति और बिजनेसमैन भारत तख्तानी भी शामिल हुए। वहीं नेताओं का भी जमवाड़ा रहा। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, अश्विनी वैष्णव जैसे नेता भी पहुंचे। इस दौरान भावुक पल रहा। क्योंकि प्रेयर मीटर में धर्मेंद्र के वे फोटो लगाए गए, जो हेमा मालिनी और उनकी बेटियों के साथ धर्मेंद्र ने खिंचवाए थे।
गौरतलब है कि धर्मेंद्र का बालीवुड में लंबा करियर रहा और हर कोई उनके निधन से दुखी है। धर्मेंद्र ने अपने फिल्मी करियर में 300 फिल्में की। इनमें से 49 फिल्में सुपरहिट और 93 हिट रही। हालांकि उनको कोई भी अवार्ड नहीं मिला। इसको लेकर धर्मेंद्र कभी सोचते भी नहीं थे। धर्मेंद्र ने 89 साल के जीवन में 66 साल फिल्मों में काम किया। इस करियर में कामेडी, एक्शन और रोमांटिक हर प्रकार के अभिनय से उन्होंने हिंदी सिनेमा प्रेमियों के दिलों पर राज किया।
Prayer meet for dharmendra : समर्पित लाइफ पार्टनर बने धर्मेंद्र
दिल्ली में अयोजित प्रेयर मीट के दौरान हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को बहुत ही भावुक तरीके से याद किया। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र उनके लबिए समर्पित लाइफ पार्टनर बने। उन्होंने कहा कि जिसके साथ मैंने फिल्मों में प्यार का अभिनय किया, वही मेरे जीवन साथी बने। हर पल, हर कदम पर उन्होंने मेरा साथ दिया और मेरे निर्णयों में उनकी सहमति रही। साथ ही कहा कि मेरी दोनों बेटियों ईशा और अहाना के लिए वे एक स्नेह से भरे पिता बने। उन्हें बहुत प्यार दिया और सही समय पर उनकी शादी कराई। हमारे पांचों नाती-नातिन भी उनसे बेहद प्यार करते थे। धर्मेंद्र उनके लिए एक स्नेही नानू बने।

Prayer meet for dharmendra : अभिनेत्री व सांसद कंगना रानौत ने भी दी श्रद्धांजली
इस दौरान प्रेयर मीटर में पहुंची अभनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने भी धर्मेंद्र को याद करते हुए श्रद्धांजली दी। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र जी सिर्फ एक महान अभिनेता ही नहीं, बल्कि जमीन से जुड़े इंसान थे। वे एक छोटे गांव से आते थे, लेकिन अपनी मिट्टी की खुशबू को कभी नहीं भूले। हम सब उनके अभिनय और व्यक्तित्व के प्रशंसक हैं। उनके फोटो देखकर ही हम बड़े हुए हैं। धर्मेंद्र जी हमारे परिवार जैसे थे और आज उनका जाना बहुत दुखद है। हेमा जी का दर्द हम महसूस कर सकते हैं। धर्मेंद्र जी, सनी और बाबी देओल ने हमेशा मुझे प्रेरित किया है।
Prayer meet for dharmendra : सनी देओल 27 नवंबर को की थी प्रेयर मीट
धर्मेंद्र के निधन के तीन दिन बाद उनके बेटे सनी देओल ने भी मुंबई में प्रेयर मीट की थी। बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड होटल में हुई इस प्रेयर मीट में बालीवुड के कई स्टार के साथ परिवार के लोग भी शामिल हुए थे लेकिन हेमा मालिनी इन प्रेयर मीट में नहीं पहुंची भी।
Prayer meet for dharmendra : हिंदी सिनेमा में छा गया पंजाब का साधारण लड़का
धर्मेंद्र का जन्म 1935 में पंजाब के गांव सहनेवाल में हुआ था। उनके पिता हेडमास्टर थे। 8 दिसंबर 1935 को धर्मेंद्र का जन्म हुआ। उन्होंने लंबे समय तक हिंदी सिनेमा पर राज किया। जब दसवीं कक्षा में थे उन्होंने दिलीप कुमार की फिल्म शहीद देखी थी। यही मोड़ उनको बालीवुड तक ले आया। इस फिल्म से प्रभावित होकर हीरो बनने की ठान ली। धमेंद्र की शादी महज 19 साल की उम्र में 1954 में प्रकाश कौर से हो गई। बालीवुड में आने के बाद उनकी फिल्मों का ऐसा जादू चला कि पंजाब से आया यह एक साधारण लड़का बालीवुड का ही-मैन बन गया।










