Sapna Chaudhary : सपना चौधर के नए वीडियो ने लूटा फैंस का दिल

जब नए गाने पर सपना ने घूंघट कर किया डांस

Sapna Chaudhary : हरियाणवी डांस स्टार सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डांस का नया वीडियाे अपलोड किया है। यह वीडियो अपलोड होते ही उनके फैंस ने काफी पसंद किया है। एक दिन पहले गए इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है। सपना चौधरी के फैंस को उनकी एक झलक का इंतजार रहता है। जैसे ही उनका यह वीडियो सामने आया, उनके प्रशंसकों ने इसे हाथों हाथ लिया है।

Sapna Chaudhary : नया वीडियो सपना चौधरी ने स्वयं पोस्ट किया है। इसमें वे रंग है दूधिया… गाने पर बहुत ही मनमोहक डांस की प्रस्तुति दे रही हैं। साथ ही उन्होंने इस डांस के दौरान जब घूंघट निकाल कर स्टेप किए तो दर्शकों का दिल ही लूट लिया। सपना चौधरी हमेशा सोशल मीडिया से अपने प्रशंसकों के संपर्क में रहती हैं। अब वीरवार को उनका नया वीडियो दर्शकों को देखने को मिला। सपना चौधरी की इस वीडियो पोस्ट ने उनके चाहने वालों के बीच हलचल मचा दी है। उन्होंने अपने हरियाणवी गाने सुथरी पर डांस करते हुए वीडियो सांझा किया है। (Sapna Chaudhary) साथ ही इस पोस्ट पर कैप्शन में भी सिर्फ सुथरी ही लिखा गया है। इस गाने में सपना चौधरी सामान्य थिरकन के साथ धमाल डांस भी कर रही हैँ। यह गाना हरियाणा के सुपर स्टार गायक सोमवीर कथूरवाल द्वारा गाया गया है। नवीन द्वारा लिखे गए इस गीत में सपना चौधरी व यश बायला हैं। (Sapna Chaudhary) हालांकि हरियाणवी मनोरंज उद्योग काफी फल फूल रहा है, लेकिन सपना चौधरी सबसे बड़ी स्टार बन कर उभरी हैं। सपना चौधरी की धमक बालीवुड तक सुनी गई है। उनके काम को हर जगह इतनी सराहना मिली है कि बालीवुड के बड़े फिल्म निर्माता भी उनके बायोपिक बनाने पर मजबूर हो गया। सपना चौधरी की सफलता में जो ग्लैमर दिखता है, उनका संघर्ष भी इतना ही बड़ा रहा है।

Sapna Chaudhary : लाखों दिलों पर राज करती हैं सपना चौधरी

हरियाणवी डांस क्वीन सपना चौधरी लाखों दिलों पर राज करती हैं। हरियाणा के अलावा राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली व बिहार तक उनकी फैन फालोविंग है। सपना चौधरी के कार्यक्रमों में काफी भीड़ रहती है। यहां तक की आयोजकों के साथ- साथ प्रशासन को भी व्यवस्था बनाने में लगना पड़ता है।

Sapna Choudhary's new video stole the hearts of fans
Sapna Choudhary’s new video stole the hearts of fans

Sapna Chaudhary : संघर्ष भरी रही है शुरूआत

सपना चौधरी की शुरूआत संघर्ष भरी रही है। कम उम्र में ही उन्होंने हरियाणवी गानों पर डासं की प्रस्तुति शुरू की। सपना चौधरी का जलवा ऐसा चला कि उनके कार्यक्रमों की भरमार रहने लगी। सपना चौधरी दिल्ली के नजफगढ़ से आती हैं। हालांकि यह क्षेत्र हरियाणा से सटा हुआ है। जब वे 12-13 साल की थीं, उनके पिता का निधन हो गया। पिता के निधन के बाद सपना चौधरी ने बुरे हालात में देखे। वहीं अब उनके प्रशंसकों से मिले प्यार ने उन्हें शोहरत की बुलंदियों तक पहुंचा गया है।

Sapna Chaudhary : मजबूरी में किया डांस फिर बनी पहचान

सपना चौधरी आज अपने डांस के दम पर काफी मशहूर हैं, लेकिन उन्होंने डांस मजबूरी में शुरू किया। दरअसल सपना चौधरी रागनी गाती थी। एक दिन उनके कार्यक्रम में डांसर नहीं आई तो पब्लिक को राेकने के लिए सपना चौधरी से डांस करवाया गया। इसके बाद सपना चौधरी के आगे सभी डांसर फेल गईं। (Sapna Chaudhary) उन्होंने हरियाणवी गाने पर ही अपनी पहली प्रस्तुति दी थी। उन्होंने किसी डांस वाली ड्रेस में नहीं साधारण सूट- सलवार में ही डांस किया। आज भी उनको इसी प्रकार के परिधान में पसंद किया जाता है।

Sapna Chaudhary : संघर्षों पर बनी रही फिल्म

सपना चौधरी के संघर्षों पर अब फिल्म भी बन रही है। अगले साल तक यह फिल्म रिलीज होने की उम्मीद है।
सपना चौधरी पर उनकी बायोपिक मैडम सपना अगले साल दर्शकों के बीच आने वाली है। यह फिल्म महेश भट्ट व विनय भारद्वाज बना रहे हैँ। इस फिल्म का टीजर आ चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button