Railone App : आनलाइन ट्रेन टिकट बुक करवाने पर मिलेगी छूट
14 जनवरी से शुरू हो रही यह योजना, रेलवे की बड़ी पहल
Railone App : ट्रेन यात्रा करने के लिए यदि आप भी आनलाइन टिकट बुक करते हैं तो यह खबर आपके लिए बड़े काम की है। भविष्य में आनलाइन टिकट बुक करने पर आपको किराये में छूट मिलेगी। इसके लिए रेलवे द्वारा विशेष व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत लोगों को आनलाइन टिकट बुकिंग की ओर आकर्षित करना है। हालांकि यह साफ नहीं है कि अब शुरू की जा रही यह छूट कितने दिन तक रहेगी। इसको घटाया या बढ़ाया जाना है, इसकी भी जानकारी रेलवे ने नहीं दी है।
बहराल यह कदम रेलवे द्वारा यात्रियों को डिजिटल टिकट बुकिंग की ओर प्रोत्साहित करने की दिशा में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रेल यात्रियों को यह सुविधा रेलवन एप के माध्यम से जनरल टिकट लेने पर भी मिलेगी। इससे टिकट बुक करने पर 3 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह लाभ किसी एक भुगतान माध्यम तक सीमित नहीं होगा। इसके लिए यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और गैर बैंकिंग एप सहित अन्य सभी प्रकार के डिजिटल मोड से भुगतान करने पर मिल सकेगा। यह व्यवस्था रेलवे द्वारा 14 जनवरी से लागू की जा रही है। इसको 14 जुलाई तक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चलाया जाएगा। इसकी सफलता के बाद इसको पूरी तरह से लागू किया जाएगा।
Railone App : सिर्फ आर वन वालेट से भुगतान पर मिलती थी छूट
हालांकि आनलाइन टिकट खरीदने पर पहले भी रेलवे द्वारा छूट दी जा रही थी, लेकिन इसके लिए सर्फ आरवन वालेट से ही बुकिंग की जा सकती थी। इसमें भी 3 प्रतिशत कैशबैक मिलता था। अब रेलवे ने डिजिटल भुगतान को और अधिक प्रयोग में लागने के उद्देश्य से सभी डिजिटल पेमेंट मोड पर यह लाभ देने की योजना बनाई है। इससे यात्रियों को टिकट बुकिंग के लिए वालेट में रिचार्ज की प्रक्रिया नहीं करनी होगी।

Railone App : दैनिक यात्रियों को होगा लाभ
काफी लोग ऐसे हैं, जो रेल से प्रतिदिन या नियमित रूप से यात्रा करते हैं। इनको काउंटर से टिकट लेने के लिए भीड़ का सामना करना पड़ता था। अब यह लोग आसानी से अपने मोबाइल फोन पर टिकट निकाल सकेंगे। इसके लिए रेलवे की यह एप ही पूरी से से लाइन का झंझट समाप्त कर देगी। नई व्यवस्था के तहत यात्री रेलवन एप से टिकट लेते समय किसी भी डिजिटल माध्यम से भुगतान करेता है तो उसे यात्रा किराये में 3 प्रतिशत की छूट मिल जाएगी।
Railone App : ऐसे काम करेगी एप
इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में रेलवन एप डाउनलोड करना होगा। यहां आईआरसीटीसी या यूटीएस आईडी से लागइन कर लें। होम स्क्रीन पर अनारक्षित टिकट या यूटीएस का विकल्प कर आगे बढ़ें। यहां आपको यात्रा प्रारंभ स्टेशन और गंतव्य स्टेशन का चयन करना होगा। टिकट का प्रकार, श्रेणी और यात्रियों की जानकारी भरने के बाद बुक टिकट पर टैप करें। भुगतान के लिए अपनी सुविधा के अनुसार डिजिटल पेमेंट विकल्प का चुनाव करें। बुकिंग पूरी होते ही क्यूआर कोड युक्त डिजिटल टिकट आपको मिल जाएगा।
Railone App : 1मार्च से बंद हो जाएगी रेलवे की यह एप
वहीं रेलवे ने अब 1 मार्च से अनारक्षित टिकट की बुकिंग के लिए यूटीएस मोबाइल ऐप पर सेवा पूरी तरह से बंद करने का फैसला लिया है। इसकी घोषणा रेलवे बोर्ड द्वारा की गई है। रेलवे का कहना है कि इसकी जगह पर केवल रेलवन ऐप (RailOne App) का ही प्रोग होगा। ऐसे में भविष्य में अनारक्षित टिकटों की बुकिंग के लिए यही एकमात्र मोबाइल एप्लीकेशन रहेगी।
Railone App : दोनों ही प्रकार की टिकट होंगी बुकिंग
अब भविष्य में रेलवन ऐप से ही आरक्षित और अनारक्षित टिकट की बुकिंग हो पाएगी। इसलिए यात्रियों को इस एप की ओर प्रोत्साहित करने के लिए 3 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है। यह योजना 14 जनवरी से शुरू हो जाएगी। दक्षिण पूर्व रेलवे ने इस बारे में वाणिज्य विभाग को निर्देश जारी कर दिए हैं। रेलवे द्वारा लोगों को इसके लिए जागरूक भी किया जा रहा हे।










