Rose Festival 2026 : शुरू हुआ चंडीगढ़ का प्रसिद्ध रोज फेस्टिवल, गुलाब के साथ अन्य रोमांचक गतिविधियां
3 तीन तक चलने वाला गुलाब उत्सव करता है हर किसी को आकर्षित, तरह-तरह के गुलाब के देखने का मौका
Rose Festival 2026 : चंड़ीगढ़ के रोज गार्डन में हर साल होने वाला रोज फेस्टिवल यानी गुलाब उत्सव 20 फरवरी से शुरू हो गया है। यह उत्सव 22 फरवरी तक यानी 3 दिन चलेगा। इस उत्सव को खास बनाने के लिए चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा खास तैयार की गई हैं। क्योंकि इस उत्सव में लोग दूर-दूर से गुलाब के फूलों की अलग-अलग वैरायटी देखने आते हैं। एक साथ गुलाब के फूलों की इतनी अधिक वैरायटी देखने का यह सबसे विशेष मौका होता है। ऐसे में आप भी इस रोज फेस्टिवल का लुत्फ उठा सकते हैं।
चंडीगढ़ में लगने वाला यह रोज फेस्टिवल बहुत ही खास होता है। गुलाब के फूलों के कद्रदानों को इस मौका का पूरा साल इंतजार रहता है। अब यह इंतजार खत्म हो रहा है। क्योंकि यह रोज फेस्टिवल 20 फरवरी से शुरू हो चुका है और 20, 21 और 22 तक चलेगा। इस बार चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा पूरे फेस्टिवल के आयोजन की जिम्मेदारी कंपनी को दी गई है। ऐसे में आयोजन एकरूप दिखने वाला है।
इस बार गुलाब उत्सव के आयोजन में काइट फ्लाइंग फिर शुरू कर दी गई है। इसको 2 साल पहले बंद कर दिया था। यहां पर आप तरह-तरह के गुलाब के साथ-साथ अगल-अलग गायन और नृत्य की प्रतियोगिताओं को भी देख सकते हैं। यहां अपने वाले बच्चों के लिए अलग से एक कौना बनाया है। इसमें 20 प्रकार के झुलों और खेल की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा गुलाब उत्सव देखने के लिए पहुंच रहे लोगों को तरह तरह के व्यंजनों का स्वाद भी मिलेगा। क्योंकित दो बड़े फूड कोर्ट की व्यवस्था की गई है।
लुभाएंगी विजेंट कार
रोज फेस्टिवल में लोगों की यात्रा को अधिक रोमांचक बनाने के लिए नगर निगम द्वारा एक और खास प्रबंध किया है। वह है विजेंट कारों की प्रदर्शनी। इस मेले में आपको ऐसी कई विजेंट कार भी दिखेंगी, जो किसी जमाने में शान की सवारी रही हैं। गौरतलब है कि पुरानी और ऐतिहासिक कार होती हैं। इनको अपने विशिष्ट डिजाइन, शिल्प दक्षता के साथ ऐतिहासिक महत्व के रूप में जाना जाता है। इनको देखने का भी यह गुलाबी मौका मिल रहा है। क्योंकि फेस्टिवल में 20 विंटेज कार पहुंच रही हैं। साथ ही क्यूट बच्चों के लिए भी खास प्रतियोगिता का आयोजन रहेगा। इससे यहां आने वाले अभिभावकों और बच्चों का जुड़ाव अधिक होगा।

65 लाख रुपये खर्च
नगर निगम चंडीगढ़ द्वारा इस आयोजन को बहुत ही खास बनाने की तैयारी की गई है। इस पर निगम द्वारा 65 लाख रुपये खर्च किए गए जा रहे हैं। हालांकि इस आयोजन से निगम को करीब 76 लाख रुपये की आय होने वाली है। ऐसे में इस आयोजन से चंडीगढ़ नगर निगम की खासी कमाई भी होने वाली है। ऐसा नहीं है कि पहले यह आयोजन कम खर्च में होता था। क्योंकि 3 साल पहले हुए इसी रोज फेस्टिवल का आयोजन एक करोड़ रुपये में होता था। नगर निगम की आर्थिक स्थिति को देखते हुए इसके खर्च में कटौती की गई थी।
पहले अपने खर्च से निगम करवाता था आयोजन
इस आयोजन के लिए पहले नगर निगम द्वारा स्वयं के बजट से खर्च करता था। हालांकि अब यह निगम के लिए कमाई का साधन बन गया है। क्योंकि इस आयोजन में काफी संख्या में लोग आते हैं। ऐसे में आयोजन स्थल पर ब्रांडिंग व विज्ञापन लगाने वालों से कमाई होती है। अब यह आयोजन स्पांसरशिप माडल से आयोजित किया जा रहा है। इसमें नगर निगम को कमाई भी हो रही है। गौरतलब है कि चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा फूलों के क्षेत्र में ही दिसंबर महीने में गुलदाउदी शो भी आयोजित किया जाता है। इन दोनों ही आयोजनों को फूलों के कद्रदान काफी पसंद करते हैं। बुजुर्गों के साथ युवाओं को भी यह दोनों ही शो आकर्षित करते हैं।










