Railway Jobs : रेलवे में बंपर भर्तियों की तैयारी, वित्त मंत्रालय के पास विचाराधीन है प्रस्ताव

रेलवे के उत्तर मध्य जोन में चल रही नौकरियों की प्रक्रिया

Railway Jobs : देश में सरकारी क्षेत्र में नौकरी देने वाले सबसे बड़े उपक्रम रेलवे में अब बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी की जा रही है। इसके लिए रेलवे मंत्रालय के स्तर पर प्रक्रिया की जा रही है। इससे रेलवे अपने कार्य के दबाव के तहत नई भर्तियों की योजना बना रहा है। जल्द ही इसको लेकर आवेदन मांगे जा सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत लेवल -6 और लेवल -7 की भर्तियां की जानी हैं।

रेलवे सूत्रों के अनुसार इन भर्तियों के लिए रेलवे मंत्रालय द्वारा वित्त मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया है। अब इस पर वित्त मंत्रालय द्वारा फैसला लिया जाना है। यह भर्ती रेलवे बोर्ड द्वारा उत्तर मध्य रेलवे के साथ कई अन्य जोन में भी की जाएंगी। जैसे ही वित्त मंत्रालय की ओर से इसको स्वीकृति मिलती है, रेलवे भर्ती बोर्ड आगे की प्रक्रिया शुरू करेगा। रेलवे में नौकरी करने की इच्छा करने वाले युवाओं के लिए यह बहुत ही अच्छी खबर है।

इसी माह सौंपी जाएगी रिपोर्ट

रेलवे भर्ती बोर्ड के सूत्रों का कहना है कि इसके लिए रेलवे बोर्ड ने सभी जोन के प्रबंधकों निर्देश दिए हैं कि इसी महीने अनुपालन रिपोर्ट सौंप दी जाए। इससे समय रहते वित्त मंत्रालय के साथ आगे की कार्रवाई करवाई जा सकेगी। सभी ही सभी जोन से बोर्ड ने पिछले पांच वर्षों में शामिल किए गए नए इलेक्ट्रिक इंजनों के साथ विद्युतीय संपत्तियों की भी जानकारी मांगी है। अब रेलवे इन सभी संपत्तियों के रखरखाव के लिए उचित संख्या में कर्मचारियों की व्यवस्था करने की योजना बना रहा है।

किन पदों पर भर्ती की तैयारी

रेलवे में भर्ती को लेकर युवाओं में यह भी उत्सुकता रहती है कि भर्ती किन पदों पर होने जा रही है। ऐसे में हम आपको बता देते हैं कि
लेवल छह में अधिकतर भर्ती ग्रुप सी के तहत सीनियर पदों और जूनियर सुपरवाइजर की भर्ती की जाती है। हालांकि विकल्प दोनों ही रहते हैं। यानी रेलवे में इन पदों को सीधी भर्ती के साथ पदोन्नति के साथ भी भरा जाता है।

इसके तहत जो पद आते हैं, उनमें स्टेशन मास्टर, जूनियर इंजीनियर, कमर्शियल अप्रेंटिस, सीनियर सेक्शन कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, सीनियर पैसेंजर गार्ड, रेलवे अस्पतालों में स्टाफ नर्स जैसे पद आते हैं। इसके अलावा वहीं, लेवल सात के तहत ग्रुप सी (अराजपत्रित) पदों पर भी भर्ती होगी। इसमें सीनियर सेक्शन इंजीनियर, मुख्य टिकट निरीक्षक, चीफ कमर्शियल सुपरवाइजर, चीफ आफिस सुपरिटेंडेंट, सेक्शन के पदों पर भर्ती की जाती है।

उत्तर मध्य रेवले में भर्ती प्रक्रिया तेज

वहीं रेलवे के उत्तर मध्य जोन में पहले से चल रही भर्ती प्रक्रिया को तेज किया गया है। इसके तहत वर्ष 2024 और 2025 के तहत होने वाली गैर राजपत्रित 143086 पदों पर भर्ती होनी है। दरअसल 2024 की बात की जाए तो रेलवे द्वारा जनवरी से दिसंबर महीने के बीच 92116 रिक्तियों के अलग-अलग 10 अधिसूचनाएं जारी की गई थी।

इन अधिसूचनाओं के आधार पर होने वाली भर्तियों में सहायक लोको पायलट, तकनीशियन, जूनियर इंजीनियर, आरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर व कांस्टेबल, पैरामेडिकल स्टाफ के पद शामिल थे। इसके लिए 2.5 करोड़ उम्मीदवारों ने किया आवेदन है। हालांकि इनमें से 59678 पदों पर भर्ती के लिए पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा करवाई जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button