Railway news : यात्रीगण कप्या ध्यान दें…4 दिन कैंसिल रहेंगी ये ट्रेन, हरियाणा पंजाब के यात्रियों को परेशानी
Railway News : हरियाणा तथा पंजाब के रेल यात्रियों के लिए काम की खबर है। पंजाब के सबसे बिजी रेल लाइन अमृतसर–जालंधर पर 4 दिनों तक ब्लॉक का काम चलेगा। इसके चलते कई ट्रेन कैंसिल रहेंगी तो कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। उत्तर रेलवे ने जालंधर सिटी यार्ड में स्थित पुल संख्या 28 के नवीनीकरण का काम शुरू करने का फैसला किया है। इस दौरान पुराने गार्डरों को हटाकर नए स्लैब डाले जाएंगे, जिसके कारण कुछ दिनों तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
रेलवे के अनुसार पहला ब्लॉक 28 और 29 जनवरी को डाउन लाइन पर लिया जाएगा। यह रात को 9:30 बजे से सुबह 9:30 बजे तक होगा। इसके बाद दूसरा ब्लॉक 30 और 31 जनवरी को अप लाइन पर लिया जाएगा, जिसका समय रात 10:30 बजे से सुबह 10:30 बजे तक तय किया गया है। इस दौरान ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी।
Railway news : ये ट्रेन रहेंगी कैंसिल
इन दो ब्लॉक के चलते कई ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। इनमें 29 और 31 जनवरी को अमृतसर–दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस (14680) और दिल्ली–अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस (14679) कैंसिल रहेगी। इसके बाद 31 जनवरी को अमृतसर–हरिद्वार एक्सप्रेस (12054/53) और जालंधर–फिरोजपुर पैसेंजर ट्रेन भी कैंसिल रहेगी, जिससे दैनिक यात्रियों को खास परेशानी हो सकती है।

Railway news : इन ट्रेनों का रूट किया गया है डायवर्ट
रेलवे के इन दो ब्लॉक और पुल निर्माण के कारण कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं। जम्मूतवी जाने वाली ट्रेन संख्या 18309 अब जालंधर सिटी, ब्यास और अमृतसर के बजाय जालंधर कैंट, मुकेरियां और पठानकोट के रास्ते चलेगी। इसी तरह पठानकोट–दिल्ली एक्सप्रेस (22430) और होशियारपुर–आगरा कैंट एक्सप्रेस (11906) भी बदले हुए रूट से संचालित होंगी।
Railway news : 10 ट्रेनों को डीजल इंजन से चलाया जाएगा
ब्लॉक के दौरान OHE Line (ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन) बंद रहने के कारण रेलवे ने वैकल्पिक इंतजाम किए हैं। अमृतसर–नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस और गोल्डन टेंपल मेल समेत 10 से अधिक ट्रेनों को लुधियाना या फगवाड़ा से अमृतसर के बीच डीजल इंजन की मदद से चलाया जाएगा। इसके बावजूद कई ट्रेनों को रास्ते में 30 मिनट से लेकर तीन घंटे तक रोके जाने की संभावना है।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और समय की जानकारी जरूर ले लें। इसके लिए रेलवे पूछताछ नंबर 139 या एनटीईएस मोबाइल एप का उपयोग किया जा सकता है। रेलवे का कहना है कि यह कार्य यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर रेल संचालन के लिए जरूरी है, इसलिए सहयोग बनाए रखें।










