Rain Forecast : हरियाणा सहित कई राज्यों में होगी बारिश
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बदलेगा मौसम, किसानों के खिले चहरे
Rain Forecast : भयंकर ठंड के बीच मौसम विभाग ने अब 19 जनवरी से फिर मौसम बदलने का पूर्वानुमान दिया है। इस बार के पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा सहित देश के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। हालांकि मकर संक्रांति के बाद मौसम में बदलाव है और दिन के समय धूप निकल रही है। इसके चलते मौसम में काफी राहत मिल रही है। वहीं अब पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा सहित कई राज्यों में बारिश होने का अनुमान है। इससे एक बार फिर से ठंड और धूंध बढ़ सकती है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) चंडीगढ़ ने पूर्वानुमान दिया है कि 19 जनवरी को हरियाणा में बारिश हो सकती है। हालांकि इसका असर 18 जनवरी से ही दिख जाएगा। इसके तहत आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। अभी तक हरियाणा के लोगों को सही प्रकार से ठंड और कोहरे से राहत नहीं मिली है, फिर से इसकी भविष्यवाणी की जा रही है। क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में फिर बदलाव की संभावना है।
Rain Forecast : बारिश के साथ बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश होगी। इसके चलते कई क्षेत्रों में फिर से कोहरा बढ़ जाएगा। साथ ही सुबह व शाम के समय शीतलहर का भी असर रहेगा। इसके चलते हरियाणा में आने वाले दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Rain Forecast : आधे हरियाणा में कोहरे का असर
अभी भी आधे हरियाणा में कोहरे का असर दिख रहा है। बेशक रविवार को धूप कुछ जल्दी निकल गई, लेकिन सुबह के समय कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा रहा। हरियाणा के करनाल, कैथल, जींद, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, रोहतक, हिसार, सिरसा, पलवल और यमुनानगर शनिवार को भी जबरदस्त कोहरा रहा था। अब भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) चंडीगढ़ बादल छाए रहने के साथ कई क्षेत्रों में बारिश होने की भी संभावना जताई है। (mausam news) इसका असर तापमान पर भी पड़ा है। 17 जनवरी को गुरुग्राम जिला में अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री तक रहा। यह अच्छा गर्म दिन था। वहीं महेंद्रगढ़ के नारनौल में तापमान 3.0 डिग्री तक गिर गया।
Rain Forecast : 19 जनवरी को पश्चिमी विक्षेाभ आने की संभावना
मौसम विभाग के साथ ही चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग द्वारा भी बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि 19 जनवरी रात को पश्चिमी विक्षोभ आ सकता है। इससे मौसम में बदलाव होगा। वहीं 18 जनवरी को भी कई हिस्सों में बूंदाबांदी होने की संभावना है। हालांकि 19 जनवरी के बाद भी हरियाणा के अधिकतर स्थानों पर बारिश होगी। इसके बाद आने वाली 22 जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

Rain Forecast : हरियाणा के साथ इन राज्यों में भी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते जहां हरियाणा में अच्छी बारिश होगी, वहीं 21 जनवरी तक कई अन्य राज्यों में भी बारिश होगी। इसके तहत तमिलनाडु, उत्तराखंड, पंजाब, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कई जगह भारी बारिश होने की पूरी संभावना है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी, रायलसीमा, माहे, कराईकल, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार में भी 18 से 21 जनवरी तक अच्छी बारिश होगी।
Rain Forecast : सुधरेगा एक्यूआई
इस बार सर्दी के मौसम में अच्छी बारिश नहीं हुई है। इसका असर प्रदूषण के स्तर पर भी दिख रहा है। अब बारिश होने से हरियाणा में प्रदूषण से भी राहत मिलेगी। क्योंकि प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में प्रदूषण काफी अधिक है। 18 जनवरी को सुबह करीब 11 बजे राेहतक में एक्यूआई का स्तर 543 रहा। वैबसाइट aqi.in के अनुसार दिल्ली में एक्यूआई 772 तक पहुंच गया। वहीं साथ लगते हरियाणा के जिले फरीदाबाद में AQI 630 रहा। इसके अलावा गुरुग्राम में AQI 414 तक पहुंच गया। अंबाला में भी एक्यूआई 242 तक पहुंच गया। जींद में AQI 284 व करनाल में 376 रहा।










