Shimla Snowfall : हिमाचल में हिमपात से बढ़ी पर्यटकों की संख्या, मनाली में जाम, शिमला में बढ़ी भीड़

लगातार 3 छुट्टियां होने से दिल्ली-हरियाणा से हजारों लोग पहुंच रहे पहाड़ों पर

Shimla Snowfall :  बदले मौसम और लगातार छुट्टियों का असर पहाड़ों पर भीड़ के रूप में पड़ रहा है। पिछले 2 दिन से मौसम बदलने से पर्वतीय क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है। इससे लोग शिमला व मनाली जैसे पर्यटक स्थलों पर पहुंच रहे हैं। इसके कारण जहां मनाली में भारी जाम की स्थिति बनी गई है, वहीं शिमला में भी भीड़ बढ़ रही है। शिमला में होटल चलाने वाले दलीप सिंह ने बताया कि इन दिनों में आमतौर पर लोग कम पहुंचते हैं, लेकिन फिलहाल होटल में 70 प्रतिशत तक कमरे भरे हुए हैं।

बर्फबारी के बाद अन्य राज्यों से भी काफी संख्या में पर्यटक शिमला पहुंच रहे हैं। शनिवार को कालका से चलने वाली हैरिटेज ट्रेन से शिमला का रास्ता पर्यटकों ने खूब मौज मस्ती के साथ तय किया। साथ ही 23 से 26 जनवरी तक लगातार छुट्टियां होने के कारण काफी लोगों ने शिमला और मनाली का रूख किया है। सैलानियों की भीड़ के कारण मनाली में हालात काफी खराब हो चले हैं। चूंकि एक तो वाहनों का दबाव है, दूसरा बर्फ अधिक पड़ रही है। इससे सैकड़ों वाहन सड़कों पर फंसे होने के करण प्रशासन को भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

Shimla Snowfall: Snowfall in Himachal Pradesh increases tourist numbers, traffic jams in Manali, and crowds in Shimla.
हिमाचल में हिमपात से बढ़ी पर्यटकों की संख्या, मनाली में जाम, शिमला में बढ़ी भीड़

Shimla Snowfall :  होटलों में बढ़ रही भीड़

शिमला में हुई बर्फबारी के बाद शनिवार को यहां पर्यटकों का रेला उमड़ने लगा। लोग अपने वाहनों के साथ-साथ यहां चलने वाली हैरिटेज ट्रेन का भी आनंद लेना चाहते हैं। इसलिए कालका से शिमला जाने ली ट्रेन में काफी भीड़ रही। वहीं होटलों की भी जमकर बुकिंग हो रही है। सप्ताह के अंत के कारण लगातार छुट्टी होने से और शिमला में बर्फबारी होने के कारण पर्यटकों की भीड़ बढ़ी है।

ऐसे में यहां दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के अलावा राजस्थान सभी काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इस दौरान हेरिटेज ट्रैक से शिमला पहुंच रहे यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपने फोटो सार्वजनिक किए हैं। इससे लग रहा है कि यात्रियों में इस यात्रा को लेकर कापुी उत्साह है। कालका से चलकर जब शनिवार को ट्रेन के शिमला पहुंची तो यहां चारों ओर बर्फ ही बर्फ देख कर पर्यटक चहक उठे। विशेषकर छोटे बच्चे ट्रेन से उतरते ही मौज मस्ती करते नजर आए।

Shimla Snowfall: Snowfall in Himachal Pradesh increases tourist numbers, traffic jams in Manali, and crowds in Shimla.
हिमाचल में हिमपात से बढ़ी पर्यटकों की संख्या, मनाली में जाम, शिमला में बढ़ी भीड़

Shimla Snowfall :  मनाली में बढ़ रही भीड़, फंसे वाहन

वहीं शिमला के अलावा दूसरे प्रसिद्ध पर्यटक स्थल मनाली में स्थिति शिमला से भी अधिक भीड़ वाली बन गई है। यहां सड़कों पर बनी जाम की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन को भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। विशेषकर कुल्लु से मनाली रोड पर स्थिति काफी भयंकर हो गई है। प्रशासन द्वारा बाहर से आए हुए पर्यटकों के लिए खास एडवाइजरी जारी की गई है कि वे बर्फ में सावधानी से चलें। वाहन चलाते समय ध्यान रखें की बर्फ पर फीसलन हो सकती है। ऐसे वाहन क्षतिग्रस्त हो सकता है।

Shimla Snowfall :  8 किलोमीटर लंबा जाम

मनाली में बर्फबारी के कारण जाम की स्थिति काफी खराब हो चली है। इसके चलते हजारों वाहन सड़कों पर फंस गए हैं। मनाली से 18 मील तक भारी बर्फबारी होने के कारण वाहनों को चलने में दिक्कत आ रही है। क्लाथ और मनाली के बीच करीब 8 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। यहां शुक्रवार शाम से ही जाम लगा गया। हालांकि प्रशासन ने पर्यटकों को राहत पहुंचने के लिए प्रयास किए हैं। इससे पहले खबर आई थी कि एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई है। इससे एक व्यक्ति की जान भी चली गई थी।

Shimla Snowfall :  छोटे बच्चों का हाल बुरा

जाम में फंसे होने के कारण यूं तो हर किसी को परेशानी हो रही है, लेकिन छोटे बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत आ रही है। दिल्ली से मनाली गए मयंक छाबड़ा ने बताया कि उनके साथ एक छोटा बच्चा है। सबसे अधिक दिक्कत उसको संभालने में ही आ रही है। हालांकि जगह-जगह प्रशासन द्वारा लोगों की सहायता के लिए कैंप लगाए गए हैं, लेकिन जाम के कारण परेशानी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button