shoe stealing ritual : सालियों ने मांगी जूते छिपाई की रस्म बिगड़ गया दुल्हा वापस लौटी बारात

मथुरा की घटना देश भर में चर्चित, शादी नहीं करने पर अड़ी दुल्हन

Shoe stealing ritual : भारत में जब भी शादियां होती हैं तो बारात में पहुंचे दुल्हे के जूते सालियों द्वारा छिपाए जाते हैं। हालांकि बाद में सालियां दुल्हे को जूत लौटा देती हैं, लेकिन इसके बदले वे पैसे मांगती हैं। यह मूवमेंट काफी रोमांचक होते हैं। दुल्हे द्वारा कम से कम पैसे देकर जूते लेने का प्रयास किया जाता है और वधु पक्ष की लड़कियां सालियां अधिक से अधिक पैसे लेने पर अड़ी रहती हैं। कई सारी हिंदी फिल्मों में भी इस रिवाज को प्रमुखता से दिखाया गया है। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि जूते छिपाने की इस रिवाज के कारण शादी ही टूट सकती है। लेकिन अब यह सच हो चुका है। जूते छिपाने की रिवाज के कारण शादी टूट चुकी है।

घटना उत्तर प्रदेश के मथुरा की है। यहां शादी के दौरान जब सालियों ने जूते छिपाई की रश्म निभाई और इसके बादले दुल्हे से पैसे की मांग की तो वह भड़क गया। कहा तो यहां तक भी जा रहा है कि दुल्हे द्वारा यहां अभद्रता की गई। इसका परिणाम यह हुआ कि दुल्हन से शादी करने से ही मना कर दिया। इससे बारात वापस लौट गई। हालांकि शादियों में वधु पक्ष की लड़कियों द्वारा दुल्हे अपने जीजा के जूते चुराने के लिए व्यापक फील्डिंग लगाई जाती है। कुछ मामलों में वर पक्ष के लोग भी यह प्रयास करते हैं कि जूते सालियों के हाथ नहीं पड़ें। आखिरकार सालियां जूते लेने में कामयाब रहती हैं और इसको उनका हक माना जाता है। जूता चुराने की इस रस्म को सभी आनंद से जीते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के मथुरा थाना क्षेत्र के गांव सहपऊ में इसको लेकर विवाद हो गया। जो आज देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

बिगड़ गया दुल्हा वापस लौटी बारात
बिगड़ गया दुल्हा वापस लौटी बारात

Shoe stealing ritual : 7 नवंबर की घटना

घटना सात नवंबर की है। उत्तर प्रदेश के सहपऊ गांव में एक लड़की की शादी चल रही थी और बारात आई हुई थी। उत्तर भारत की शदियों में जैसा होता है, सभी रस्में निभाई जा रही थी। बारात को स्वागत हुआ और पूरी आवभगत की गई। वर-वधु ने एक दूसरे को वरमाला डाली और पूरी बारात ने यहां लड़की पक्ष द्वारा दिए गए भोज का भी मजा लिया। इसके बाद जब दुल्हा व दुल्हन मंडप में पहुंचे तो दुल्हन की बहनों ने परपंरा के अनुसार दूल्हे अपने जीजा के के जूते चुरा लिए। यह एक रस्म है और इसको भी चाव से निभाते हैं। इसके बाद जब जूते लौटाने का समय आया तो जैसा कि होता है दुल्हे व उसकी सालियों में मीठी बहस हो गई। सालियों ने जूते लौटाने के बदले 5 हजार रुपये मांग लिए। वहीं दुल्हा 500 रुपये देने की पेशकश करता रहा। आखिरकार दुल्हे जिद्द पकड़ ली कि वह सिर्फ 500 रुपये ही देगा। इसके अलावा कुछ नहीं देगा। इससे बात बिगड़नी शुरू हो गई। इससे विवाद हो गया और आरोप है कि दुल्हे ने अभद्रता की। ऐसे में लड़की पक्ष के लोगों ने कानूनी कार्रवाई करने की बात भी कह दी। हालांकि इस विवाद बड़े बुजुर्गों ने मामला संभाल लिया और समझौता हो गया। इस पर तय हुआ कि दुल्हा पक्ष द्वारा शादी में खर्च हुई राशि का भुगतान किया जाएगा।

Shoe stealing ritual : दुल्हन ने शादी से कर दिया मना

यह पूरा विवाद चल रहा और इसी दौरान दुल्हे ने गाली गलौज शुरू कर दिया। इस पर दुल्हन ने भी विवाद में एंट्री की।
दुल्हन से उस लड़के से शादी करने से ही मना कर दिया। दुल्हन ने कहा दिया कि वह उस लड़के साथ नहीं जाएगी।
यह सुनते ही पूरा माहौल गम में बदल गया। शादी के माहौल में मायूसी छा गई। हालांकि रिश्तेदारों ने दुल्हन को मनाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह दुल्हे का यह रूप देख कर शादी नहीं करने का फैसला कर चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button