Sona Chandi Rates : सोने-चांदी के रेट आज फिर टूटे, देखें दो दिन क्या रहेंगे सोना-चांदी के भाव

Sona Chandi Rates :  पिछले दो दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आज फिर से सोने के दामों में घटौतरी देखने को मिली। आज यानि 20 दिसंबर 2025 को सोने-चांदी के भाव क्या रहे, आइए बताते हैं। चूंकि आज और कल मार्केट बंद रहेगी, लिहाजा यही रेट मान्य होंगे। हालांकि इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है।

IBJ यानि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 31 हजार 779 रुपए प्रति 10 ग्राम आ गया है। एक दिन पहले यह 1 लाख 32 हजार 500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में, सोने की कीमत 1,36,515 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर रही।

IBJA पर आज का सोने का भाव (Gold Rate Today)

  • सोना 24 कैरेट       : 131779 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट       : 131251 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट       : 120710 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट       : 98834 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट       : 77091 रुपये प्रति 10 ग्राम

हरियाणा में सोने-चांदी की कीमतों की बात करें तो हरियाणा के विभिन्न बड़े शहरों में शनिवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 35 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम रहा और 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 24 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। 22 कैरेट सोने से ही आभूषण आदि बनते हैं और आम तौर पर 22 कैरेट सोने का ही प्रयोग किया जाता है। गुरुग्राम, नोएडा, चंडीगढ़ में 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 24 हजार 245 रुपए प्रति 10 ग्राम रही।

Sona Chandi Rates : चांदी की कीमतें भी ढलान की ओर

आज चांदी की कीमतें भी ढलान की ओर दिखी। दिल्ली समेत आसपास के बड़े शहरों में चांदी 2 लाख 9 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है। एक दिन पहले ही 2 लाख 12 हजार रुपए प्रति किलोग्राम का चांदी का भाव था। हरियाणा में आज चांदी के भाव (Haryana Silver Price Today) की बात करें तो हरियाणा के बड़े शहरों में चांदी 2 लाख 11 हजार 100 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button