Railway Fare Hike : रेलवे में लंबी दूरी का सफर हुआ महंगा, 215 किमी से ज्यादा चले तो इतना होगा किराया
Railway Fare Hike : भारतीय रेलवे ने लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ा दिया है। जी हां, अब 215 किलोमीटर से ज्यादा लंबी दूरी की यात्रा करने पर रेलवे द्वारा करीब 16 रुपए किराया बढ़ाया गया है। 26 दिसंबर से किराया बढ़ौतरी लागू होगी। कम दूरी का सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत है, उनके लिए किराया नहीं बढ़ाया गया है।
यात्रियों को बता दें कि, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी (Railway Fare Hike) श्रेणी में प्रति किमी 2 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। वहीं एसी श्रेणी में भी किराया प्रति किमी 2 पैसे बढ़ाया गया है। रेलवे ने बताया कि 500 किमी की नॉन-एसी में सफर करने वाले यात्रियों को मात्र 10 रुपए अतिरिक्त देने होंगे।

रेलवे (Railway Fare Hike) के अनुसार जोकि यात्रियों की जेब पर थोड़ा प्रभाव पड़ेगा। रेलवे ने क्लियर किया है कि उपनगरीय सेवाओं और मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) के किराए में बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसके अतिरिक्त साधारण श्रेणी में 215 किमी तक की यात्रा करने वाले यात्रियों को कोई अतिरिक्त राशि नहीं चुकानी होगी।
Railway Fare Hike : किराये बढ़ने से होगी इतनी आय
दरअसल रेलवे (Railway Fare Hike) के इस किराया युक्तिकरण से चालू वित्त वर्ष में लगभग 600 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय होने की संभावना है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, पिछले एक दशक में रेलवे नेटवर्क और परिचालन में बड़ा विस्तार हुआ है। बढ़ते संचालन और सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाने के लिए रेलवे ने अपने मानव संसाधन में भी वृद्धि की है। इस कारण रेलवे की मैनपावर लागत बढ़कर 1 लाख 15 हजार करोड़ रुपए हो गई है, जबकि पेंशन पर होने वाला व्यय 60 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
साल 2024-25 में रेलवे की कुल परिचालन लागत 2 लाख 63 हजार करोड़ रुपए हो गई है। इन बढ़ती लागतों को पूर्ण करने के लिए रेलवे ज्यादा माल ढुलाई और यात्री किराए में सीमित युक्तिकरण पर ध्यान दे रहा है। रेलवे के अनुसार सुरक्षा और बेहतर परिचालन पर किए गए प्रयासों के चलते भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा माल ढुलाई करने वाला रेलवे बन चुका है। हाल ही में त्योहारों के मौसम में 12 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों का सफल संचालन किया गया था।










