Tata Punch EV Facelift : जल्द लांच होगी टाटा की Punch EV फेसलिफ्ट, बुकिंग शुरू
पहलीे से अधिक आधुनिक और प्रीमियम लुक के साथ आएगी गाड़ी
Tata Punch EV Facelift : अपनी गाड़ियों के खास फीचर और सुरक्षा के कारण टाटा लोगों की भरोसेमंद गाड़ी बन रही है। वहीं आए दिन यह प्रतिष्ठित ब्रांड नवाचार से अपने गाड़ियों को अधिक आकर्षक और फीचर से भर कर बाजार में उतार रहा है। इसकी कड़ी में टाटा द्वारा अपनी बहुचर्चित गाड़ी पंच को नए रूप में लाया जा रहा है। टाटा की यह Punch EV फेसलिफ्ट अब जल्दी ही लांच होने वाली है। हालांकि इसकी बुकिंग कंपनी द्वारा वैबसाइट पर शुरू कर दी है।
दरअसल टाटा भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियों में शामिल है। टाटा मोटर्स द्वारा विभिन्न सेगमेंट में बड़ी गाड़ियों के साथ अलग-अलग श्रेणी की कारों की बिक्री भी की जाती है। यूं कहें की भारतीय वाहन बाजार में टाटा बहुत बड़ा हिस्सा रखती है तो गलत नहीं होगा। इसी कड़ी में Tata द्वारा माइक्रो एसयूवी Punch लांच की गई थी। टाटा की अन्य गाड़ियों की तरह ही इस गाड़ी को भी जबरदस्त रिस्पांस मिला। अब टाटा पंच के EV माडल का Facelift लांच करने की तैयारी में है।
कंपनी ने दी गाड़ी के बारे में जानकारी
हालांकि गाड़ी अभी बाजार में लांच की जानी है, लेकिन इससे पहले ही कंपनी द्वारा इस गाड़ी के बारे में कई जानकारियां सार्वजनिक की हैं। इससे Tata Punch में होने वाले बदलावों के साथ इसके फीचर का भी पता चला है। हालांकि Tata Punch EV और Tata Punch EV Facelift में ज्यादा अंतर नहीं दिख रहे हैं, लेकिन कुछ बदलाव ही इसको विशेष बना रहे हैं। टाटा की आधिकारिक वैबसाइट पर सामने आई नई तस्वीरों से पता चलता है कि क्या-क्या बदलाव किए जा रहे हैं।
यह होगा मुख्य बदलाव
नई गाड़ी में कुछ नए बदलावों के तहत इसमें पतले एलईडी डीआरएल, नए रंगों के विकल्प के साथ नए अलॉय व्हील्स दिए जा रहे हैं। वहीं कंपनी द्वारा Facelift वर्जन के डिजाइन को ICE वर्जन की तरह पेश किया जा रहा है। इसके अलावा Facelift वर्जन में कनेक्टिड एलईडी लाइट को भी हटा कर नया विकल्प दिया गया है।

फीचर्स में किया गया बदलाव
नई गाड़ी को अधिक बेहतर बनाने के लिए कई बेहतरीन फीचर्स भी दिए गए हैं। हालांकि अभी इसके बाद कुछ का अनुमान ही लगाया जा रहा है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण है नया इंटीरियर। इसके तहत वायरलेस फोन चार्जर जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं। वहीं इसके अलावा 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के अतिरिक्त वेंटिलेटिड फ्रंट सीट की सुविधा मिल सकती है। सुरक्षा की बात की जाए तो गाड़ी में 360 डिग्री कैमरा मिल सकता है। यह नई गाड़ियों में काफी कामन हो चला है। इसके अलावा ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, एंबिएंट लाइट्स के साथ ही Level -2 ADAS मिलने की संभावना भी है।
टाटा पंच ईवी से बेहतर रेंज
क्योंकि गाड़ी का अपडेट करके बाजार में उतारा जा रहा है, इसमें रेंज भी बेहतर होने की उम्मीद है। क्योंकि टाटा पंच ईवी की रेंज करीब 315 किलोमीटर की रहती है, ऐसे में इसके फेसलिफ्ट वर्जन की रेंज 365 तक हो सकती है। इसके अलावा इस नई गाड़ी में 25 और 35 kWh की क्षमता के बैटरी के विकल्प मिलने की संभावना है। हालांकि टाटा पंच ईवी और इसके फेसलिफ्ट वर्जन की मोटर में खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। वर्तमान टाटा पंच ईवी की मोटर पर 82 हॉर्स पावर के साथ 114 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
इसी माह लांच हो सकती है गाड़ी
हालांकि अभी तक टाटा द्वारा टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट को लांच करने की तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन इसी महीने यह गाड़ी लांच हो सकती है। ऐसे में टाटा गाड़ियों के लवर इसकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। उम्मीद लगाई जा रही है यह गाड़ी अलग-अलग माडल में 10 लाख रुपये से लेकर 14.50 लाख रुपये तक हो सकती है। यह कीमत एक्सशोरूम होगी और अन्य खर्च अलग होंगे।










