TATA Punch EV Facelift : Tata Punch EV Facelift हुई लांच 9.69 लाख में घर लाएं शानदार कार
जबरदस्त फीचर और रेंच के साथ मार्केट में आई टाटा की नई गाड़ी, इंतजार खत्म
TATA Punch EV Facelift : अपनी मजबूत कारों और दमदार इंजन के कारण भारतीय मार्केट में खास पकड़ बा चुकी टाटा मोटर्स की नई व बहुप्रतीक्षित कार Tata Punch EV Facelift लांच हो गई है। इस गाड़ी के लिए यूजर्स में काफी उत्साह बना हुआ है। अब टाटा ने इस नई कार को शानदार फीचर के साथ 9.69 लाख रुपये की शुरूआती कीमत के साथ मार्केट में उतारा है। हालांकि इसके टाप माडल की कीमत 12.59 लाख रुपये है। यह कीमत एक्स शोरूम है और आपके शहर के हिसाब से इसमें कुछ अंतर हो सकता है।
टाटा की इस नई कार के पंच माडल को भी काफी पसंद किया गया। अब इसमें कुछ विशेषओं के साथ कंपनी की ओर से पंच ईवी का फेसलिफ्ट वर्जन भी बाजार में उतार दिया है। इसके फीचर की बात की जाए तो इसमें 360 डिग्री कैमरा, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और 16 इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। यह सभी फीचर इस कार को शानदार बना रहे हैं। फेसिलिफ्ट गाड़ी 30 और 40 kWh बैटरी विकल्पों में आई है, जिससे 468 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। ऐसे में यह कार काफी खास रहने वाली है।
पहले से बेहतर हुई है गाड़ी
हालांकि टाटा मोटर्स द्वारा विभिन्न सेगमेंट में निजी व व्यवसायिक वाहनों की विशाल रेंज दी जा रही है। इसी कड़ी में Tata Punch EV का Facelift वर्जन मार्केट में उतारा गया है। इस गाड़ी में पुरानी टाटा पंच ईवी के मुकाबले कई सुधार किए गए हैं। इससे यह गाड़ी पहले से बेहतर हो गई है। इस गाड़ी में दिए गए नए फीचर जैसे 360 डिग्री कैमरा, एलईडी लाइट्स, रियर कनेक्टिड एलईडी टेल लाइट, नए डिजाइन के 16 इंच अलॉय व्हील्स, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, सिंगल सनरूफ इसको खास बनाते हैं।
बेहतर रेंज के साथ उतारी गाड़ी
ईवी वाहन खरीदते समय इसकी रेंज सबसे प्रमुखता से देखी जाती है। अन्य फीचर के साथ यही एक मात्र ऐसा फीचर है, ईवी वाहन को लोकप्रिय बनाता है। ऐसे में टाटा माेटर्स द्वारा इसका पूरा ख्याल रखा गया है। फेसलिफ्ट कार में 30 और 40 kWh की क्षमता के बैटरी का विकल्प निर्माताओं ने दिया है।
इसके परिणाम स्वरूप गाड़ी फुल चार्ज होने पर 468 किलोमीटर तक चलाई जा सकती है। इस गाड़ी में लगी मोटर 8295 किलोवाट पावर देगी। साथ ही इसकी कीमत भी गाड़ी को खास बनाती हैं। अपने समक्ष वाहनों में यह गाड़ी काफी बेहतर फीचर और आकर्षक कीमत के साथ आई है। इस गाड़ी की शुरूआती कीमत एक्स शोरूम 9.69 लाख रुपये है। हालांकि टॉप वेरिएंट की बात की जाए तो एक्स शोरूम कीमत 12.59 लाख रुपये तक पहुंच जाती है।










