New Renault Duster : 26 January को लांच होगी की नई जेनरेशन होगी

गाड़ी का नया टीजर कंपनी ने किया पेश

New Renault Duster : भारतीय कार बाजा में अपनी गाड़ियों के लिए अलग पहचान रखने वाली Renault द्वारा जल्‍द ही नई एसयूवी लांच की जा रही है। इस गाड़ी का नया टीजर सामने आ चुका है और 26 जनवरी को यह गाड़ी लांच की जाएगी। इसकी जानकारी कंपनी की ओर से सोशल मीडिया पर दी गई है। इसमें कंपनी द्वारा नई लांच की जाने वाली एसयूवी Renault Duster की झलक भी दिखाई गई है।

कंपनी की यह नई जेनरेशन Renault Duster होगी, जिसको भारतीय बाजार में लांच करने के लिए तैयारी की जा रही है। इसको लेकर गाड़ी का जो नया टीजर जारी किया गया है, इसमें कई जानकारियां भी दी गई हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण जानकारी यह है कि 26 जनवरी 2026 को यह एसयूवी लांच की जा रही है।

New Renault Duster : अपडेट के साथ आएगी गाड़ी

हालांकि इस गाड़ी को कंपनी द्वारा कई बदलावों के साथ मार्केट में उतारने की तैयारी है, लेकिन फिलहाल की जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में वाहन बाजार पर नजर रखने वाले विशेष इसके बदलावों का अनुमान लगा रहे हैं। इसके तहत उम्मीद है कि पुरानी जेनरेशन के मुकाबले नई जेनरेशन रेनो डस्‍टर एसयूवी में कई अहम बदलाव किए जाएंगे। इस काड़ी में एक्‍सटीरियर के साथ इंटीरियर तक में बदलाव हो सकते हैं। इससे यह पहले से काफी ज्‍यादा बेहतर विकल्‍प गाड़ी मार्केट में हो सकती है।

New Renault Duster : लांच के समय मिलेगी फीचर की जानकारी

गाड़ी को लांच होने में अभी करीब एक महीने का समय बचा है। बेशक इसका टीजर सामने आ चुका है, लेकिन फीचर की जानकारी निर्माता की ओर से लांचिंग के समय ही दी जाएगी। वहीं नए रूप में आ रही इस एसयूवी में नए डिजाइन का फ्रंट, एलईडी लाइट्स, नए अलाय व्‍हील्‍स, ड्यूल स्‍क्रीन, नए डिजाइन वाले एसी वेंट्स, 360 डिग्री कैमरा, पावर एडजस्‍टेबल फ्रंट सीट्स, सनरूफ, एंबिएंट लाइट्स, Level-2 ADAS जैसे कई फीचर्स ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दिए जा सकते हैं।

New Renault Duster : 26 January को लांच होगी की नई जेनरेशन होगी
New Renault Duster : 26 January को लांच होगी की नई जेनरेशन होगी

New Renault Duster : दमदार इंजन के साथ आएगी गाडी

नई जनरेशन की इस गाड़ी के इंजन में भी कई बदलावा हो सकते हैं। सबसे पहला बदलाव है कि यह एसयूवी 1.2 लीटर माइल्‍ड हाइब्रिड टर्बोचार्ज इंजन के साथ आ सकती है। इसके अलावा इसमें 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंंजन का विकल्‍प भी मिलने की उम्मीद है। इसके साथ मैनुअल और आटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्‍प भी मिल सकते हैं। नए फीचर के साथ आ रही इस गाड़ी का मुकाबला Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder, Honda Elevate, Hyundai Creta, Kia Seltos जैसी एसयूवी के साथ हाेने की संभावना है।

car prices increase in new year : नए साल में बढ़ रही गाड़ियों की कीमत

नया साल आते ही कार निर्माण करने वाली कंपनियां कीमत बढ़ाने की घोषणा कर रही हैं। इसका मुख्य कारण इजिंग इनपुट कास्ट अर्थात बढ़ती उत्पादन लागत को बताया जा रहा है। हालांकि इसके लिए सिर्फ यही एक पहलू नहीं होता। कंपनी को कार निर्माण के लिए फैक्ट्री, मशीनरी, सप्लायर नेटवर्क, लाजिस्टिक्स और डीलरशिप में काफी खर्च करना होता है। कंपनी के मुनाफे पर असर डालने वाले अन्य पहलू भी होते हैं।

car prices increase in new year : सभी खर्च की गणना

कंपनी कार की कीमत तय करते हुए अपने सभी खर्चों की गणना करती है। इसमें यह राशि भी शामिल होती है, जिसकी गाड़ियां बिना बके ही खड़ी रह जाती हैं। इससे कंपनी को भारी आर्थिक बोझ बढ़ता है। ऐसे में पुराने साल में बनी हुई कारों को कंपनी उसी साल में बेचने का प्लान बनाती है। इसके लिए नए साल में कीमत बढ़ाने की बात कर ग्राहकों को अधिक से अधिक आकर्षित किया जाता है। कीमत बढ़ा कर दिसंबर महीने में काफी आफर भी दिए जाते हैं। इससे पुराने साल की बनी हुई अधिक से अधिक गाड़ियां उसी साल में बिक जाती हैं। हालांकि नए साल में भी पुरानी बनी हुई गाड़ियों पर आफर चलते हैं। इसके चलते नई गाड़ियों में कुछ बदलाव किए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button