Thyroid : थायराइड से पीड़ित हैं तो करें यह घरेलु उपचार, होगा आराम
हाइपर और हाइपो थाइराइड सफल इलाज
Thyroid : थाइरायड ऐसी बीमारी है, जिससे शरीर पर काफी प्रभाव आते हैं। आजकल के जीवन में यह बीमारी सामान्य हो चली है। जीवन पर भर इसके लिए दवा लेनी पड़ती है और इसके गंभीर परिणाम शरीर पर पड़ते हैं। हालांकि एलोपैथि में थाइरोइड ग्रंथी को ठीक करने के कई प्रकार के इलाज हैं, लेकिन आज हम बात करेंगे Thyroid के घरेलु इलाज की।
इससे शरीर पर कोई दुष्प्रभाव भी नहीं आते। Thyroid के लिए नियमित दवा नहीं लें तो थकान, सरदर्द , चिडचिडाहट जैसे प्रभाव शरीर पर दिखने लगते हैं। इससे अनिंद्रा भी हो सकती है। इसलिए इसका सही इलाज घरेलु तरीके से करें। थायराइड की नियमित रूप से प्रयोग करने के कारण कैल्शियम की भी कमी हो जाती है। इससे हड्डीयां कमजोर होती हैं। इसके कारण बदन दर्द रहता है। कैल्शियम की कमी लंबे समय तक रहने से गुर्दों पर भी इसका असर पड़ता है। इतना ही नहीं लंबे समय तक Thyroid के इलाज के लिए गोली लेने के कारण ह्रदय पर भी इसका असर पड़ता है।
Thyroid : यह है Thyroid
Thyroid को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। इसके लक्षण की जानकारी एकदम नहीं मिल पाती। इसके कारण इम्यून सिस्टम में गड़बड़ी होती है। असल में थायराइड मानव शरीर में मौजूद एक एंडोक्राइन ग्लैंड है। यह ग्रंथि गर्दन के अंदर सांस नली के ऊपरी एवं स्वर यंत्र के दोनों तरफ दो हिस्सों होती है। तितली जैसे आकार की यह ग्रंथी मानव शरीर के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस ग्रंथी का काम थाइराक्सिन नामक हार्मोन बनाना होता है। इस हार्मोन से शरीर में ऊर्जा क्षय, प्रोटीन उत्पादन प्राकृतिक रूप से नियंत्रित होते हैं। इसका असर पाचन की मुख्य पर भी मुख्य रहता है। Thyroid ऐसे जींस प्राकृतिक रूप से छोड़ती है, जिससे कोशिकाएं सही प्रकार से अपना कार्य करने में सक्षम होती हैं। वहीं इस ग्रंथि द्वारा सही काम नहीं करने के कारण शरीर में विभिन्न समस्याएं शुरू हो जाती हैं। यह ग्रंथि के कारण शरीर का मेटाबाोल्जिम नियंत्रण रहता है। इससे भोजन को उर्जा में बदलने की प्रक्रिया चलती है।

Thyroid : क्यों होती है समस्या
सामान्यतौर पर Thyroid की जानकारी नहीं मिल पाती। टेस्ट करवाने पर ही इसका पता चलता है। यह टेस्ट तब होते हैं, तब व्यक्ति गंभीर बीमार होता है। ऐसे में Thyroid की समस्या लगातार बढ़ती रहती है। इसके बढ़ने से शरीर में Thyroid हार्मोन बनना कम हो जाता है। कई प्रकार के खाने इसको प्रभावित करते हैं। कई प्रकार की एीसी दवा भी हैं, जिनके लंबे समय तक सेवन के कारण Thyroid की समस्या आती है। हालांकि सामान्य तौर पर खाने में आयोडीन की कमी या इसके अधिक प्रयोग के कारण भी की समस्या हो सती है। विकिरण थैरेपी के कारण कारण भी Thyroid असामान्य हो सकता है। तनाव बढ़ने के कारण शरीर पर में होने वाले बदलवों का सबसे अधिक असर पड़ता है और इससे Thyroid असामान्य होता है। Thyroid असामान्य होने का एक कारण ग्रेव्स रोग भी होता है। इसके कारण थायरायड हार्मोन का स्राव बढ़ जाता है। इसके कापरण महिलाओं में दिक्कत आती है। असामान्य पीरियड के कारण भी Thyroid की समस्या आती है।
Thyroid : ऐसे करें पहचान
Thyroid का पता आसानी से नहीं चल पाता। इसलिए कुछ लक्षण देख कर इसका पता लगाया जा सकता है। Thyroid होने पर कब्ज की परेशानी होती है। इसके कारण खाना नहीं पच पाता। खाना खाते हुए भी गले में असामान्य प्रक्रिया महसूस होती है। हाथ पैर ठंडे रहने लगते हैं। हालांकि शरीर का तापमान सामान्य रहता है।
जिस व्यक्ति को Thyroid की समस्या होती है, उसकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम होने लगती है। बार-बार बीमारियां आती हैँ। थकान रहती है। त्वचा सूखी रहती है। जुकाम भी रहता है। यह लगातार चलता रहता है। इसके कारण अवसाद की स्थिति बन जाती है। बाल झड़ते हैं और मांसपेशियों व जोड़ों में जकड़न रहने लगती है। ऐसे लक्षण दिखने पर जरूर टेस्ट करवाने चाहिएं।
Thyroid : यह है घरेलू उपचार
डा. प्रेम कुमार के अनुसार Thyroid होने पर सुबह खाली पेट घीया का जूस बहुत कारगर होता है। ऐसी स्थित में गेंहू के जवारे का जूस, एलोवेरा जूस का सेवन करें। इसमें कुछ बूंद तुलसी की डाल लें। इसके आधे घंटे तक कुछ भी खाना पीना न करें। Thyroid में अखरोट और बादाम बहुत उपयोगी सिद्ध होत हैँ। सोते समय रात को गाय के दूध के साथ 1 चम्मच अश्वगंधा चूर्ण का प्रयोग करना चाहिए। दूध गर्म ही लें। सफेद नमक का प्रयोग नहीं करें ओर नियमित रूप से प्राणयाम जरूर करें। Thyroid की स्थिति में काली मिर्च का प्रयोग करना चाहिए। इससे काफी राहत मिलती है। अलसी के बीज भी लाभकारी होते हैं। इसको दरदरा कूट कर इसमें तुलसी के पांच पत्ते डाल कर नियमित सेवन करें।










