Free Travel For Students : स्टूडेंट्स बस पास पर हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला
निजी बसों में भी मान्य होंगे बस पास, शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई
Free Travel For Students : हरियाणा में चल रही निजी बसों में स्टूडेंट्स बस पास मान्य होंगे। जो बस आपरेटर इस नियम को नहीं मानेगा, उसकी शिकायत मिलने पर सरकार द्वारा कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले से लाखों ऐसे स्टूडेंट्स को सीधा लाभ होगा, जो बस पास पर सफर करते हैं। इसको लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सख्त आदेश दिए हैं।
साथ ही उन्होंने कहा है कि सुबह के समय पीक आवर में बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएं। ताकि विद्यार्थियों को आसानी से परिवहन सुविधा मिल सके। इसको लेकर वीरवार को चंडीगढ़ स्थित सचिवालय में सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक में आदेश दिए गए। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश भर में जो भी ब्लैक स्पाट्स हैं, उनको अगले साल मार्च 2026 तक खत्म किया जाए। वहीं दुर्घटनाएं रोकने के लिए ओवरस्पीडिंग व ओवरलोडिंग पर भी सख्ती बरतने के आदेश दिए।
सड़क सुरक्षा समीक्षा बैठक के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बढ़ती छात्र संख्या को देखते हुए अधिकारी सुबह के समय पीक टाइम में पर्याप्त बस उपलब्ध करवाएं। जरूरत के अनुसार बसों की संख्या बढ़ाएं और सुनिश्चित करें कि कम अंतराल में बस चलें। ताकि विद्यार्थियों को आसानी से बस सुविधा मिल सके। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि निजी बसों में भी स्टूडेंट पास सुविधा सुनिश्चित की जाए।
यदि इसको लेकर कोई शिकायत मिलती है तो इस पर सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार की ढीलाई नहीं बरती जाए। विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए बने नियमों का पालन सख्ती से करवाया जाए। इसके लिए अधिकारी स्कूल बसों के सभी सुरक्षा मानकों की जांच करते रहें और इन बसों में जीपीएस सिस्टम सुनिश्चित किया जाए।

Free Travel For Students : निजी बसों में बस पास को लेकर रहता है विवाद
प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यस्था तीन श्रेणी में चलती है। एक तो रोडवेज की बस हैं। यहां पर सरकार द्वारा दी गई रियायत के अनुसार सभी प्रकार की सुविधा मान्य हाेती है। इसके अलावा किलोमीटर स्कीम की बस हैं। यहां भी सभी सुविधा मिल रही हैं। इसके अलावा कुछ निजी आपरेटर की बस हैं। इन बसों में विशेषकर स्टूडेंट्स बस को लेकर विवाद रहता है। हालांकि पिछले दिनों छात्राओं के बस पास भी अमान्य करने का अभियान चलाया गया। वहीं अब प्रदेश सरकार ने इसको लेकर आदेश साफ कर दिए हैं। ऐसे में बस पास पर यात्रा करने वाले लाखों स्टूटेंट्स को लाभ होगा।
Free Travel For Students : सड़क हादसों में लाई जाए कमी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सड़क हादसों में कमी लाई जाए। इसके लिए सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों में कमी लाई जाए। सड़क हादसों को रोकने के लिए प्रदेश में जहां-जहां भी ब्लैक स्पाट्स हैं, उनको 31 मार्च 2026 तक जरूर समाप्त कर दें। इस काम को सभी विभाग मिशन मोड पर चलाएं और तुरंत कार्रवाई करेँ।
Free Travel For Students : गड़बड़ी करने वाले ठेकेदारों पर भी सख्ती
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आदेश दिए कि मुख्य सड़क से जुड़ने वाले लिंक मार्गों पर जरूरत के अनुसार स्पीड ब्रेकर बनाएं। साथ ही सुनिश्चित करें कि सड़क निर्माण सही प्रकार से हो। इसकी निगरानी ऐप के माध्यम करें। यदि कहीं भी ठेकेदार लापरवाही करता है तो उस पर कार्रवाई करते हुए पेनल्टी लगाएं। प्रदेश भर की सड़कों के गड्ढे तुरंत भरना सुनिश्चित करें। जरूरत के अनुसार सड़कों पर रोशनी का प्रबंध, संकेतक व चिह्न सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने आदेश दिए कि सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएं। धुंध के मौसम के मद्देनजर इस कार्य को अभियान के रूप में लें।










