Today Gold Silver Price : सोने की कीमत गिरी, चांदी 3 लाख के करीब पहुंची
देखें हरियाणा समेत देश के मुख्य शहरों के सोना चांदी के भाव
Today Gold Silver Price : देश भर में दो दिन मार्केट बंद रहने के बाद आज यानि सोमवार को जैसे ही मार्केट खुली तो सोने की कीमतों में मामूली गिरावट लेकिन चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। चांदी के रेट 3 लाख रुपए प्रति किलो के आंकड़े के करीब जा पहुंचे हैं। एक्सपर्ट की मानें तो आगामी दिनो में भावों में तेजी के आसार हैं। आज 19 जनवरी 2026 को सोने चांदी की कीमतें क्या रही, आइए इसके बारे में बताते हैं।
हरियाणा में सोने चांदी के भावों की बात करें तो हिसार, गुरुग्राम, करनाल, जींद, कैथल, हिसार, सोनीपत, अंबाला, भिवानी जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 43 हजार 392 रुपए प्रति 10 ग्राम है तो वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 31 हजार 194 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।
Today Gold Silver Price : आज हरियाणा में चांदी का भाव
हरियाणा में 18 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 12 हजार 696 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा हुआ है। हरियाणा में चांदी का भाव 2 लाख 94 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंचा हुआ है। 10 ग्राम चांदी की कीमत 2949 रुपए हो चुकी है। हालांकि शहर और लोकल मार्केट के हिसाब से रेट थोड़ा बहुत ऊपर नीचे हो सकते हैं, इसलिए सही व सटीक जानकारी के लिए ज्वेलर्स से जरूर संपर्क कर लें या फिर IBJA (Indian Bullion and Jewellers Association) की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
पटना, मुंबई, पुणे, भोपाल, लखनऊ समेत देश के प्रमुख शहरों की बात करें तो यहां IBJA के अनुसार सोमवार सुबह 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 41 हजार 593 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एमसीएक्स (MCX) पर फरवरी डिलीवरी वाले 24 कैरेट सोने का वायदा भाव गिरकर 1 लाख 42 हजार 601 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट प्योर गोल्ड की कीमत घटकर (सभी टैक्स सहित) 1 लाख 46 हजार 200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है।
Today Gold Silver Price : IBJA पर सोने का भाव
सोने की शुद्धता सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट 141593 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 141026 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 129699 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 106195 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 82832 रुपये प्रति 10 ग्राम
19 January 2026 : देश के प्रमुख शहरों में आज के चांदी के भाव
Silver Price Today : दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई, पटना, लखनऊ समेत देश के प्रमुख शहरों में चांदी की कीमतों की बात करें तो आज चांदी 2 लाख 95 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। नए साल यानि 2026 के 19 दिनों में चांदी की कीमतें 30 हजार रुपए से ज्यादा बढ़ चुकी हैं। जल्द ही चांदी 3 लाख रुपए प्रति किलो के आंकड़े को छू जाएगी, क्योंकि एक्सपर्ट के अनुसार आगामी दिनों में चांदी की कीमतें और बढ़ सकती हैं।










