Holi Special Train : अपनों के साथ उड़ाएं होली का गुलाल, घर पहुंचने के लिए रेलवे ने की है खास व्यवस्था

देश भर में 1400 से अधिक विशेष ट्रेन चलाने की योजना, हर जोन की ट्रेनों की जानें जानकारी

Holi Special Train : हर बार त्योहार के मौके पर लोगों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा खास व्यवस्था की जाती है। इस बार भी होली का पर्व आ रहा है। इस मौके पर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा का खास ध्यान रखा है। ऐसे में जो लोग अपनों के बीच जाकर होली का आनंद लेना चाहते हैं, उनके लिए देश भर में विशेष ट्रेन चलाई जाएंगी। ऐसे में इस होली लोगों को अपनों के बीच पहुंचने में अधिक परेशानी नहीं होने वाली है।

होली के पर्व को देखते हुए अधिकांश ट्रेनों में सीट फुल हो चुकी हैं। ऐसे में लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों को टिकट कंफर्म नहीं हो रहा है। साथ ही वेटिंग भी लंबी होती जा रही है। एसे में यात्रियों के बढ़ते लोड को देखते हुए रेलवे ने कई सारी होली स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं। इस कड़ी में रांची से 3 स्पेशल ट्रेनों के परिचालन किया जाएगा। इसके अलावा गोरखपुर से रांची, रांची से अजमेर, और रांची जयनगर के बीच भी ट्रेन चलाई जा रही हैँ।

1400 से अधिक ट्रेन चलाने की योजना

रेलवे का कहना है कि होली के अवसर पर काफी संख्या में ट्रेन चलाई जाएंगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि 1410 से अधिक होली विशेष रेल गाड़ियां चलाई जाएंगी। रेलवे द्वारा पिछले साल यानी 2025 में होली के मौके पर 1144 विशेष ट्रेन चलाई गई थी। इस कड़ी में सबसे अधिक ट्रेन पूर्व मध्य रेलवे द्वारा चलाई जाएंगी। यह जोन 285 विशेष ट्रेन चलाएगा। वहीं पश्चिम रेलवे द्वारा 231 ट्रेन चलाई जाएंगी। मध्य रेलवे द्वारा 209, दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा 160 ट्रेन चलाई जाएंगी। उत्तर रेलवे 108 और उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा 71 स्पेशल ट्रेन होली के मौके पर चलाई जा जा रहीं हैं। उत्तर मध्य रेलवे 66, पूर्वोत्तर रेलवे और पूर्व तटीय रेलवे 62-62 ट्रेन चलाएंगे। दक्षिण पश्चिम रेलवे 47, पश्चिम मध्य रेलवे 43, दक्षिण रेलवे 39 और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे 15 विशेष ट्रेन चलाएगा। इसके अलावा कोंकण रेलवे 9 और पूर्वोत्तर सीमा रेलवे 2 विशेष रेलगाड़ियां चला रहा है।

जल्द सार्वजनिक होगी समय सारिणी

हालांकि अभी रेलवे द्वारा अपने जोन के अनुसार ट्रेन चलाने की योजना तैयार कर ली है और जल्द ही इन ट्रेन का शेड्यूल भी जारी किया जाएगा। इसमें इन ट्रेन की पूरी समय सारिणी जारी होगी। जैसे कोई ट्रेन किस स्टेशन से कितने बजे चलेगी और किस रास्ते से कहां तक जाएंगी। ऐसे में होली पर अपने घर को जाने वाले लोगों को जल्द ही रेलवे की ओर से खुशखबरी मिलने वाली है। क्योंकि इस बार 4 मार्च को होली पर्व है। इसके लिए आप घर जाने की योजना बना सकते हैं।

कुछ ट्रेनों की डिटेल आई सामने

हालांकि अभी रेलवे द्वारा सभी ट्रेन की समय सारिणी सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन कुछ ट्रेन की जानकारी आई है। इसके अनुसार ट्रेन नंबर 09821 सोगरिया-दानापुर स्पेशल गाड़ी 28 फरवरी और 7 मार्च को सोगरिया (कोटा) से चलेगी। यह ट्रेन कटनी-प्रयागराज छिवकी-डीडीयू-बक्सर-आरा होते हुए जाएगी। यह ट्रेन रात को 23.10 बजे चलेगी और अगले दिन शाम 20.00 बजे डीडीयू पहुंचेगी। इसके अलावा ट्रेन रात 23.45 बजे दानापुर पहुंच जाएगी। वहीं इस ट्रेन की वापसी ट्रेन नंबर 09822 के रूप में होगी। यह ट्रेन दानापुर रेलवे स्टेशन से 2 मार्च और 9 को 01.15 बजे चलेगी। इसके बाद 05.15 बजे डीडीयू पहुंचेगी। इसके बाद अगले दिन 01.10 बजे सोगरिया पहुंचने का समय रहेगा।

इटारसी -जबलपुर विशेष ट्रेन

होली स्पेशल ट्रेन के रूप में ट्रेन नंबर 01667 चलाई जा रही है। यह ट्रेन इटारसी-जबलपुर- प्रयागराज छिवकी- डीडीयू – आरा होते हुए दानापुर तक जाएगी। यह ट्रेन 27 फरवरी और 2 मार्च को चलाई जाएगी। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन 14.25 बजे चलेगी और अगले दिन 5.40 बजे डीडीयू ठहरेगी। इसके बाद 8.45 बजे दानापुर पहुंचने का समय है। वहीं यह ट्रेन वापसी में ट्रेन नंबर 01668 के नाम से चलेगी। दानपुर से चल कर ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन तक पहुंचेगी। इस ओर से गाड़ी 28 फरवरी और 03 मार्च को चलाई जाएगी। दानापुर से इस ट्रेन का चलयन का समय 11.15 बजे है और 17.00 बजे डीडीयू पहुंचेगी। इसके बाद अगले दिन 08.55 बजे रानी कमलापति पहुंचने का समय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button