Train Ticket Booking New Rule : अब ट्रेन की टिकट बुक करने के लिए आधार से लिंक होने पर मिलेगा यह फायदा
ट्रेन टिकट बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव, IRCTC अकाउंट वाले यात्रियों को जनरल टिकट बुक करने में मिलेगा अधिक समय
Train Ticket Booking New Rule : रेलवे टिकट बुकिंग में होने वाले फर्जीवाड़े को रोकने के लिए अब भारतीय रेलवे द्वारा बड़ा कदम उठाया गया है। इसके तहत भारतीय रेलवे ने अब IRCTC अकाउंट आधार से verified करने वाले यात्रियों को जनरल रिजर्व टिकट बुक के लिए अधिक समय देने की योजना बनाई है। Advance Reservation Period (ARP) का यह नियम रिजर्वेशन की ओपनिंग के दिन लागू होगा।
इससे रेलवे फर्जी अकाउंट्स पर रोक लगाने के लिए प्रयास कर रहा है। ऐसा होने से वास्तविक यात्रियों को टिकट मिलना आसान होगा। यह नई व्यवस्था 29 दिसंबर 2025 से लागू हो चुकी है। हालांकि इसको चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाना है। इसके तहत अगले साल 12 जनवरी तक पूरी तरह 16 घंटे के एक्सक्लूसिव विंडो तक बढ़ाने का समय रखा गया है।
रेलवे के इस नियम से अब 29 दिसंबर 2025 के बाद जो IRCTC अकाउंट आधार से लिंक हैं, उनको अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इससे व्यवस्था और अधिक मजबूत बनेगी। इसके लिए उपयोगकर्ताओं का आधार सत्यापन किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया वास्तविक यात्रियों को टिकट आरक्षण में प्राथमिकता देने के लिए है। IRCTC वेबसाइट या ऐप पर ट्रेन टिकट के लिए आरक्षण खुलने के पहले 15 मिनट के दौरान केवल आधार-प्रमाणित यूजर्स को ही सामान्य आरक्षित टिकट बुक करने की अनुमति मिलेगी।
इसके अलावा तत्काल टिकट बुक करने की अनुमति भी केवल आधार-सत्यापित उपयोगकर्ताओं को ही दी जा रही है। रेलवे का कहना है कि IRCTC के साथ 5.73 करोड़ संदिग्ध अकाउंट पंजीकृत हैं। ऐसे निष्क्रिय उपयोगकर्ताओं को हटाने या अस्थाई रूप से निलंबित किया गया है। अब रेलवे ऐसे यूजर्स के खाते को निष्क्रिय करने में लगा है, जो अधिक संदिग्ध हैं।
Train Ticket Booking New Rule : 8 से 12 बजे तक रहेगी सुविधा
रेलवे बोर्ड का कहना है कि 29 दिसंबर से शुरू की गई इस व्यवस्था से ARP की खुलने के दिन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक सिर्फ ऐसे यात्री ही आनलाइन टिकट बुक कर करते हैं, जिनका IRCTC अकाउंट आधार से जुड़ा हुआ हैर और यह अकाउंट वेरिफाइड है। इन चार घटें के समय के दौरान बिना आधार verified वाले उपयोगकर्ता अपने खाते से टिकट की बुकिंग नहीं कर सकेंगे। (Railways news) इन उपयोगकर्ताओं को अब दोपहर 12 बजे के बाद ही टिकट बुक करने का मौका मिलेगा। हालांकि 1 अक्टूबर 2025 से जनरल रिजर्वेशन खुलने के पहले 15 मिनट केवल वही उपयोकर्ता टिकट बुक कर पा रहे हैं जिनका आधार वैरिफाइड है।

Train Ticket Booking New Rule : 12 जनवरी के बाद पूरे 16 घंटे बदलेगी व्यवस्था
जिन यूजर्स को IRCTC आधार से verified नहीं है, अभी वे सिर्फ चार घंटे की देरी से ही टिकट बुक कर पा रहे हैं। यह 5 जनवरी से बदल जाएगी। इसके बाद आधार से लिंक आउंट वाले यूजर्स को समय बढ़ा कर 8 घंटे कर दिया जाएगा। इस दौरान सुबह 8 बजे से दोपहर बाद 4 बजे तक आधार लिंक वाले यूजर टिकट बुक कर सकेंगे।
वहीं 12 जनवरी के बाद आधार लिंक वाले यूजर्स को 18 घंटे यानी सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक यह सुविधा मिलेगी। रेलवे के आनलाइन सिस्टम पर अधिक लोड को रोकने के लिए इस व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। (Train Ticket Booking) यह बदलाव सिर्फ आनलाइन टिकट के लिए है। रेलवे के काउंटरों से टिकट बुकिंग की प्रक्रिया पहले की तरह ही चलती रहेगी।
Train Ticket Booking New Rule : आधार को ऐसे करें IRCTC अकाउंट से लिंक
क्योंकि अब IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक करना जरूरी हो गया है। ऐसे में आइए आपको इस प्रक्रिया के बारे में बताते हैं। इसके लिए सबसे पहले IRCTC वेबसाइट या मोबाइल ऐप खोल कर इनमें लागइन कर लें। इसके लिए इस लिंक https://www.irctc.co.in/का प्रयोग किया जा सकता है। इसके बाद My Profile सेक्शन से आपको अपना आधार नंबर इस अकाउंट से जोड़ना होगा। यहां से आधार से जुड़े मोबाइल नंबर की मदद से इसकी वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है।










