Unclaimed bank deposit : भूले बिसरे बैंक खातों में रखी राशि अब होगी आपकी
आरबीआई ने दिया विशेष मौका, निकलवा लें पैसे
Unclaimed bank deposit : देश भर में निष्क्रिय पड़े बैंक खातों में रखे करोड़ों अब उनके वारिसों को लौटाए जाएंगे। इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने विशेष मौका दिया है। साधारण प्रक्रिया को पूरा करने पर ऐसे निष्क्रिय बैंक खातों में जाम राशि उसके वारिसों को मिल जाएगी। इससे लाखों बैंक खातों में रखी करोड़ों रुपये की राशि का सैटलमेंट हो सकेगा। आरबीआई की यह योजना बैंक उपभोक्ताओं को विश्वास बढ़ाने वाली मानी जा रही है।
वर्षों से बैंको में पड़ी इस राशि को अनक्लेम्ड बैंक डिपाजिट कहा जाता है। इस राशि को प्राप्त करने के लिए बैंक द्वारा उपभोक्ताओं के फोन पर संदेश भेजे जाते हैं। अब इसको लेकर भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई ने एक विशेष संदेश भेजा है। इस संदेश में आरबीआई का कहना है कि यदि पुराने बैंक खातों में आप पैसे जमा कर भूल गए तो आरबीआई की मदद से इस पैसे को वापस पाया जा सकता है। आरबीआई द्वारा इसको लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। लोगों के मोबाइल फोन पर इसके लिए मैसेज भेजे जा रहे हैं। आरबीआई ने ऐस निष्क्रिय खातों से पैसा वापस पाने के पूरी प्रक्रिया भी समझाई है।
कई बार ऐसा होता है कि हम स्वयं या हमारे रिश्तेदार व परिवार के लोग बैंक खाते में राशि जमा करवाते हैं। इसके बाद यह याद नहीं रहता। अब ऐसे पुराने बैंक खातों (Unclaimed bank deposit) रखी राशि भी याद नहीं रहती। लगातार खाते को नहीं संभालने से यह बैंक खाता निष्क्रिय हो जाता है। यह राशि बैंक में ही पड़ी रहती है। लगातार खाता निष्क्रिय रहने से इस पर कोई ब्याज भी नहीं मिल पाता। अब ऐसे खातों से राशि निकालने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने स्वयं पहले करते हुए इस राशि को निकालने के लिए पहल की है। RBI द्वारा मोबाइल फोन पर भेजे गए संदेश में कहा गया है कि ऐसे इन-एक्टिव अकाउंट का पैसा वापस पाया जा सकता है।

Unclaimed bank deposit : यह है RBI का संदेश
हो सकता है यह संदेश आपके मोबाइल फोन पर भी आया हो। देश भर में काफी लोगों को मोबाइल पर पर वाट्सऐप या अन्य माध्यम से आरबीआई का यह विशेष संदेश मिला है। इस संदेश में लिखा गया है कि ‘पुराने बैंक खातों में पैसे भूल गए? आरबीआई इसे वापस पाने में आपकी मदद कर सकता है। आरबीआई के संदेश में कहा गया है कि यदि आपका या आपके परिवार के किसी सदस्य का कोई खाता 10 वर्षों से अधिक समय से निष्क्रिय है, तो उसकी धनराशि आरबीआई के जमाकर्ता शिक्षण और जागरूकता निधि Depositor Education and Awareness (DEA) ट्रांसफर कर दी जाती है, और आप अभी भी उस पर दावा कर सकते हैं। इसके लिए आरबीआई द्वारा udgam (उदगम) वेबसाइट का लिंक (https://udgam.rbi.org.in) भी साथ ही दिया गया है। इसी वेबसाइट से Unclaimed bank deposit को प्राप्त करने के लिए आवेदन किया जा सकता है। इस वेबसाइट पर जाकर मोबाइल नंबर से लागिन करना होगा। यहां पर स्वयं या पारिवारिक सदस्यों के उन बैंक खातों की जमाराशि की जानकारी मिल जाएगी, जो क्लेम नहीं की गई है और बैंक में रखी है।
Unclaimed bank deposit :यह दस्तावेज लेकर जाएं बैंक में
सबसे पहले udgam वेबसाई से पुराने बैंक खाते में जमा राशि का पता करें। इसके बाद इस राशि को क्लेम करने के लिए संबंधित बैंक की किसी भी शाखा में जाना होगा। यहां खाते से संबंधित खाते की केवाईसी होगी। इसके लिए आधार कार्ड, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेज दिए जा सकते हैं। जैसे ही सइकी पड़ताल हो जाएगी। बैंक खाते में जमा राशि का भुगतान ब्याज सहित किया जाएगा। इसके लिए RBI द्वारा विशेष जागरूकता शिविर भी लगाए जा रहे हैं। इससे लोगों को जागरूक किया जा सकेगा। यह फैसला बहुत से निष्क्रिय बैंक खाता धराकों के लिए बेहद लाभदायक होगा।










