Lokesh Became Lieutenant : किसान का बेटा बना भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भावुक पलों के बीच माता-पिता ने लगाए कंधों पर स्टार

Lokesh Became Lieutenant : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिला के सादाबाद उपमंडल के मीरपुर गांव निवासी लोकेश कुमार भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। भारतीय सेना के प्रशिक्षण केंद्र देहरादून में हुई पासिंग आउट परेड में लोकेश के माता-पिता ने उनके कंधों पर सेना की वर्दी पर स्टार लगाए। (Sadabad News) यह पल बहुत ही भावुक कर देने वाला रहा। हालांकि लोकेश कुमार को सेना में तीन पदों का विकल्प मिला, लेकिन उन्होंने रिकार्ड आफिसर के पद का चुनाव किया। किसान के बेटे की इस सफलता पर जहां माता-पिता भावुक हैं, वहीं उनके गांव में जश्न का माहौल है।

लेफ्टिनेंट लोकेश कुमार के पिता किसान हैं। किसान परिवार में जन्म लेकर लोकेश कुमार ने अपनी मेहनत के दम पर यह स्थान प्राप्त किया। परिवार के लोगों का कहना है कि लोकेश कुमार शुरू से ही पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक परिश्रम पर बहुत ध्यान देता था। परिवार के साथ रहते हुए उन्होंने अच्छी मेहनत की और अब भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जैसे महत्वपूर्ण पद पर पहुंचे हैं।

वहीं किसान के बेटै लोकेश कुमार के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने से उनके गांव व पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोकेश के गांव मीरपुर के लोगों का कहना है कि लोकेश ने अपने गांव ही नहीं, पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ग्रामीणों ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद लोकेश कुमार ने कभी हार नहीं मानी। वहीं परिवार से भी पूरा साथ मिला और कड़ी मेहनत के बल पर आज लोकेश कुमार ने यह मुकाम प्राप्त किया है।

Lokesh Became Lieutenant : पासिंग परेड में भावुक पल

एक ओर लोकेश कुमार की इस सफलता पर जहां गांव के लोग खुश हैं, वहीं परेड के दौरान भावुक पल भी रहा। (Hathras News) इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून में जब पासिंग आउट परेड हुई तो लोकेश कुमार के परिवार के लिए यह पल बहुत भावुक कर देने वाला था। लोकेश कुमार पिता सूरजपाल सिंह ने अपने लेफ्टिनेंट बेटे के कंधों पर पत्नी के साथ स्टार लगाए।

किसान का बेटा बना भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
किसान का बेटा बना भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

Lokesh Became Lieutenant : तीन पदों का आफर

हाथरस के बेटे लोकेश कुमार ने अपनी प्रतिभा का लोहा सेना में भी मनवाया है। लोकेश कुमार को एक साथ तीन पदों के लिए आफर मिला। इसमें स्पेशल कमीशन आफिसर, टेक्निकल आफिसर व रिकार्ड आफिसर के पद शामिल हैं। लोकेश कुमार ने इनमें से रिकार्ड आफिसर के पद का चुनाव अपनी मर्जी से किया है।

Lokesh Became Lieutenant : घर में बना जश्न का माहौल

लोकेश कुमार की इस इस उपलब्धि पर जहां पूरा क्षेत्र रोमांचित है, वहीं उनके के घर में जश्न का माहौल बना हुआ है। लोकेश कुमार के माता-पिता बेटे की इस उपलब्धी पर काफी खुश हैं। उनके घर गांव व आसपास के लोगों के साथ रिश्तेदारों से भी बधाईयों का तांता लगा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button