एयरप्लेन जैसा लग्जरी होगा वंदे भारत ट्रेन का सफर
जल्द शुरू होगी ट्रेन बढ़ेंगी सुविधा
Vande Bharat Sleeper Train : एयरप्लेन जैसा लग्जरी होगा वंदे भारत का स्लीपर एसी फर्स्ट क्लास कोच, देखें तस्वीरें
इंडियन रेलवे जल्द ही वंदे भारत का स्लीपर वर्जन (Vande Bharat Sleeper Train) लांच करने वाला है, जिसका लुक तो शानदार होगा ही, साथ ही इसमें फर्स्ट क्लास एसी कोच भी एयरप्लेन जैसा ही लग्जरी होगा। इसमें चेयर कार जैसी सीटें होंगी और लंबी दूरी का सफर करते समय रात को यात्रा और सुविधाजनक हो जाएगी। वंदे भारत के इस वर्जन की पहली झलक सामने आ रही है। हालांकि वंदे भारत अपनी स्पीड, सहूलियत और दूसरी विशेषताओं के कारण चर्चा में ही रही है लेकिन अब इसकी नई-नई सुविधाएं यात्रियों को अनायास ही अपनी तरफ आकर्षित करने लगी हैं।
बता दें कि नई दिल्ली में हुए 16वें इंटरनेशनल रेलवे इक्विपमेंट एग्जिबिशन (IREE) 2025 में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच का प्रोटोटाइप पेश किया गया। इसे Kinet Railway Solutions नामक इंडो-रशियन ज्वाइंट वेंचर द्वारा डिजाइन किया गया है। यह मॉडल दिखने में अत्याधुनिक, आकर्षक और यात्रियों के अनुकूल है। हालांकि पहले इसका विस्तृत ट्रायल होगा, उसके बाद सभी सेफ्टी और दूसरे मानकों पर खरा उतरने के बाद ही इसे मंजूरी दी जाएगी लेकिन अगर यह वर्जन जल्द आ जाता है तो यात्रियों की यात्रा और ज्यादा सुविधाजनक होगी।

अब तक राजधारी एक्सप्रेस ट्रेन को सबसे फास्ट माना जाता था, लेकिन वंदे भारत ट्रेन इससे भी फास्ट रहेगी। इसकी गति 180 किलोमीटर प्रति घंटा होगी और तमाम लग्जरी सुविधाओं के साथ यात्रा मिलेगी। ट्रेन का पहला लुक जारी होने के साथ ही इसको काफी सराहा जा रहा है। अब तक भारतीय रेल में व्यवस्थाओं को लेकर काफी आलोचना होती थी, लेकिन वंदे भारत ट्रेन इस अवधारणा को भी बदल देगी। ऐसे में भारती रेल के इतिहास में इसको काफी बड़ी उपलब्धी माना जा रहा है। लंबे सफर के लिए यह ट्रेन बहुत ही आरामदायक व सुरक्षित भी रहेगी। अब तक वंदे भारत ट्रेन में चेयर कार व एक्जीक्यूटीव सिटिंग जैसी सुविधा ही मिलती थी। लंबी दूरी के यात्रियों के लिए अब स्लीपर सुविधा भी दे दी गई है।
क्या खास है वंदे भारत के नए स्लीपर वर्जन (Vande Bharat Sleeper Train) में
वंदे भारत के नए स्लीपर वर्जन में रीडिंग लाइट्स और चार्जिंग पॉइंट्स की सुविधा के साथ-साथ आटोमेटिक दरवाजे और विमान जैसे इंटीरियर होंगे। प्रीमियम फर्स्ट क्लास केबिन और आरामदायक सीट्स और स्लीपर बर्थ होगा तथा पानी की बोतल रखने की जगह होगी। ये तो हुई इंटीरियर वर्जन की बात और अब स्पीड और दूसरी विशेषताओं की बात करते हैं।
160 से 180 किलोमीटर घंटा की (Vande Bharat Sleeper Train) होगी स्पीड
वंदे भारत के इस स्लीपर वर्जन में ट्रेन की स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा से लेकर 180 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। 1128 यात्रियों के बैठने की कैपेसिटी होगी तो वहीं ट्रेन के अंदर क्रैश बफर्स के साथ ही डिफॉर्मेशन ट्यूब्स की फैसिलिटी है। कोचों के बीच फायर-रेसिस्टेंट वॉल्स लगाए गए हैं। इस ट्रेन में वाई-फाई सेवा होगी। साथ ही आधुनिक स्लीपर बर्थ और किसी एयरलाइन जैसा इंटीरियर होगा।
दिल्ली से पटना के बीच चल सकती है पहली (Vande Bharat Sleeper Train) ट्रेन
हालांकि रेलवे द्वारा अभी तक इसका रूट मैप फाइनल नहीं किया गया है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि दिल्ली से पटना के बीच सबसे पहले यह ट्रेन चलाई जाएगी। इस रूट पर यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा रहती है। इस ट्रेन का कुछ छोटे स्टेशनों पर 2–3 मिनट का ठहराव होगा। दिल्ली कैंट और जयपुर जैसे बड़े स्टेशनों पर थोड़ी देर ज्यादा रुकने की संभावना है।
16 कोच की होगी नई स्लीप (Vande Bharat Sleeper Train) ट्रेन
वंदे भारत का स्लीपर वर्जन या इस स्लीपर ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे। इनमें फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी, थर्ड एसी के कोच रहेंगे। यात्रियों की कैपेसिटी 1128 रहेगी। इस साल के अंत तक इस प्रोजक्ट का फाइनलाइजेशन हो जाएगा










