Vinesh Phogat Withdraws Retirement: विनेश फोगाट ने छोड़ा संन्यास कुश्ती में वापसी का ऐलान

सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर सभी को चौंकाया, फिर से ओलंपिक में पदक पर नजर

Vinesh Phogat Withdraws Retirement: देश की जानीमानी महिला पहलवान और हरियाणा के जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने कुश्ती से अपने संन्यास को छोड़ दिया है। हालांकि उन्होंने पिछले साल पेरिस ओलंपिक के बाद कुश्ती से संयास लेने की घोषणा की थी, लेकिन शुक्रवार को फिर से उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट डाल कर सभी को चौंका दिया है।

हालांकि करीब एक साल पहले हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने विनेश फोगाट को जुलाना विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कैप्टन योगेश बैरागी को हरा कर जीत दर्ज की थी। जुलाना क्षेत्र विनेश फोगाट का ससुराल है। इसके बाद वे गर्भवती हो गई और उनकाे कुछ समय पहले ही बेटा हुआ है।

विनेश फोगाट 2024 पेरिस ओलंपिक में पदक से चूक गई थी। इसके बाद उन्होंने संन्यास की घोषणा की थी। अब विनेश फोगाट ने अपना फैसला बदलते हुए फिर से कुश्ती के मैट पर आने की बात कही है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर विनेश फोगाट ने दोबारा मैट पर उतरने के लिए अपनी तैयारी के बारे में बताया है।

विनेश फोगाट ने छोड़ा संन्यास कुश्ती में वापसी का ऐलान
विनेश फोगाट ने छोड़ा संन्यास कुश्ती में वापसी का ऐलान

हालांकि पेरिस ओलंपिक-2024 में विनेश फोगाट का पदक पक्का माना जा रहा था, लेकिन फिर अचानक ऐसा हुआ कि भारत की उम्मीद और विनेश फोगाट का सपना दोनों टूट गए। भारत की दिग्गज महिला पहलवान विनेश फोगाट महज 100 ग्राम वजन बढ़ने के कारण पदक से चूक गई थी। ऐसे में अब विनेश फोगाट ने शुक्रवार एलान किया कि वे संन्यास से वापसी करते हुए कुश्ती में आ रही हैं। अब विनेश फोगाट का मानना है कि उनके अंदर आग कभी खत्म नहीं हुई थी। बीते एक साल में उन्हें सच्चाई का पता चला कि कुश्ती उनका पहला प्यार है।

विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक-2024 में महिला वर्ग के 50 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल तक पहुंच बनाई थी। इसी के साथ उन्होंने देश के लिए सिल्वर मेडल पक्का कर दिया था। इसी बीच फाइनल से पहले वेट किया गया तो विनेश का वजन 100 ग्राम ज्यादा मिला। इस पर उनको डिस्क्वलीफाई करार दिया गया। इसको लेकर काफी विवाद भी हुआ।

विनेश ने स्वयं कहा है कि वे 2028 लास एंजिल्स ओलंपिक में वापसी करेंगी और देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने का सपना पूरा करेंगी। उनका कहना है कि पेरिस का घाव गहरा था, लेकिन देशवासियों का प्यार और समर्थन मेरी ताकत बना। कुश्ती से मैंने हार नहीं मानी, बल्कि नई चुनौतियों के लिए तैयार किया है। मैं संन्यास वापस ले रही हूं और अब 2028 के लिए पूरी ताकत से तैयारी करूंगी।

विनेश फोगाट ने छोड़ा संन्यास कुश्ती में वापसी का ऐलान
विनेश फोगाट ने छोड़ा संन्यास कुश्ती में वापसी का ऐलान

Vinesh Phogat Withdraws Retirement: विनेश ने लिखा मैं अभी भी लड़ना चाहती हूं

अपने सोशल मीडिया बयान में फोगाट ने कहा कि लोग मुझसे पूछते रहते थे कि पेरिस अंत था। लंबे समय तक मेरे पास इस बात का जवाब नहीं था। मुझे मैट से, उम्मीदों, दबाव और अपनी खुद की महत्वकांक्षा से दूर रहना था। सालों में पहली बार मैंने अपने आप को मौका दिया। मुझे ये समझने में समय लगा कि मेरे सफर का, दुख का, बलिदान और मेरा वो रूप जो विश्व ने कभी देखा नहीं था उसका वजन ज्यादा था। इस रिफ्लैक्शन में कहीं न कहीं मुझे सच का पता चला कि मैं अभी भी इस खेल को प्यार करती हूं। मैं अभी भी लड़ना चाहती हूं।

Vinesh Phogat Withdraws Retirement: आग अभी खत्म नहीं हुई थी

विनेश फोगाट की इस पोस्ट में उनके मन की बात लिखी गई है। उन्होंने लिखा कि इस चुप्पी में, मुझे वो मिला जो मैं भूल गई थी। आग कभी खत्म नहीं हुई थी। ये सिर्फ थकान और आवाज के बीच में कहीं दब गई थी। वो अनुशासन, वो रूटीन और वो लड़ाई… यह मेरे सिस्टम में है। मैं चाहे जितनी भी दूर चली गई थी, लेकिन मेरा एक हिस्सा मैट पर ही था। इसलिए में यहां आ गई हूं, एलए-28 की तरफ कदम बढ़ाते हुए उस दिल के साथ जो डरता नहीं है और उस भावना के साथ जो झुकने को मना करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button