weather update : हिमालय में हिमपात, मैदानी इलाके ठिठुरे
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी, अगले दो दिनों और गिरेगा पारा
weather update : मौसम में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में भयंकर बर्फबारी चल रही है। इसका असर मैदानी इलाकों पर भी साफ दिख रहा है। हालांकि हिमालय में बर्फबारी होने से यहां पर्यटक पहुुंचना शुरू हो गए हैं। विशेषकर जम्मू कश्मीर के पहलगाम में भी पयर्टक पहुंचे हैं। यहां करीब 8 महीने पहले हुए आतंकवादी हमले के बाद से स्थानीय लोगों में मायूसी देखी जा रही थी, लेकिन अब यहां हो रही बर्फबारी का आनंद लेने के लिए लोग पहलगाम पहुंचना शुरू हो गए हैं।
पहाड़ों में बर्फबारी का असर पूरे उत्तर भारत में देखा जा रहा है। यहां हिमपात के साथ कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई है। इससे मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का असर बढ़ा है। हालांकि शीतलहर पिछले दो दिन से चल रही रही है। राजस्थान और इसके साथ लगते हरियाणा के हिस्सों में भयंकर ठंड पड़ रही है। इससे जनजीवन भी प्रभावित हो चला है।
इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार फिलहाल जबरदस्त कोहरे की चपेट में हैं। इसका सीधा असर वाहनों की गति व सुरक्षा पर पड़ रहा है। कुछ क्षेत्रों में तो दृश्यत शून्य हो चली है। इसके कारण रेल गाड़ियों को चलाने व विमानों की उड़ान भी प्रभावित हो रही हैं। चापर से माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। क्योंकि हैलीकाप्टर सेवा खराब मौसम के कारण प्रभावित है।
weather update : दो दिन हल्की राहत
भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिन कुछ राहत लेकर आ सकते हैं। इसके बाद फिर से कड़ाके की ठंड का सामाना करना पड़ेगा। हालांकि आने वाल दो दिनों में न्यूनतम तापमान में हल्की रहेगी। इसके बाद लगातार चार दिन तक तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। इसके चलते दिल्ली में ठंड का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं पूरे उत्तर भारत में अब जबरदस्त ठंड के साथ घना कोहरा भी रहेगा।
weather update : दिल्ली में पारा 9.4 तक
उत्तर भारत के तमाम क्षेत्रों में तापमान गिर रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री रहा। हरियाणा में सबसे ठंडा क्षेत्र नारनौल रहा। यहां 5.2 डिग्री तापमान रहा। वहीं पंजाब में गुरदासपुर का तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं दोनों राज्यों की राजधान चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में यह तापमान सामान्य से कुछ अधिक ही है।

weather update : बिहार में कोहरे की चादर
वहीं बिहार का लेकर मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों तक मौसम में बदलाव के नहीं होने की संभावना जाताई है। बिहार के कई जिलों में कोहरा रहेगा। वहीं 25 जिलों में अधिक ठंड की संभावना जताई गई हे। इसके अलावा कश्मीर में बारिश व बर्फबारी से के कारण चारों ओर पहाड़ बर्फ से ढक गए हैं। हालांकि यहां बर्फबारी होने से पर्यटक भी लौटने लगे हैं।
weather update : हिमाचल में भी पर्यटकों की रौनक
बदलते मौसम में जम्मू व कटड़ा में के साथ हिमाचल प्रदेश के भी कई क्षेत्रों में बारिश हुई है। इसका असर समान्य जनजीवन के साथ पर्यटकों पर भी पड़ा। ऐसे मौसम में गाड़ियों का परिचालन बाधित हो रहा है। हिमाचल के रोहतांग, शिंकुला, बारालाचा, धौलाधार और लाहुल क्षेत्रों में भंयकर बर्फबारी हुई है। वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि अभी आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
weather update : हवाई सेवाओं पर पड़ रहा असर
मौसम का असर उत्तर भारत में हवा सेवा पर भी पड़ रहा है। दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी इसका असर दिख रहा है। काफी प्लाइट देरी से चल रही हैं। इससे निपटने के लिए दिल्ली आने वाले चार विमानों को जयपुर और अहमदाबाद में ऊतारा गया। धीरे-धीरे मौसम का असर बढ़ रहा है। 15 दिसंबर से 21 तक दिल्ली एयरपोर्ट पर 806 सेवाओं को रद्द किया जा चुका है। इसके अलावा श्रीनगर से भी 15 उड़ान बाधित रही। पटना एयरपोर्ट की बात की जाए तो यहां से एअर इंडिया की दिल्ली-पटना-दिल्ली एवं इंडिगो की चेन्नई की फ्लाइट को रद्द करना पड़ा।










