Weather Update : मोन्था चक्रवात से हरियाणा में क्या होगा असर
Weather Update : 5 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, तैयारियों में जुटा प्रशासन
Weather Update :बंगाल की खाड़ी में बन रहे हवा के दबाव के कारण चक्रवात मोन्था अब तेजी से तट की ओर बढ़ रहा है। रात 11:30 बजे से रात 2:30 बजे तक तीन घंटे घंटे में मोन्था चक्रवात ने 16 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से किनारे का रूख किया है। माेन्था चक्रवात पश्चिम-उत्तर-पश्चिम के तट की ओर तेजी से बढ़ा है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा सोमवार सुबह जारी अपने बुलेटिन में बताया गया है कि दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव ने अब मोन्था तूफान का रूप ले लिया है। हालांकि बंगाल की खाड़ी के तटीय क्षेत्रों के साथ कई अन्य राज्यों में भी इसका असर रहेगा। संभावना है कि हरियाणा में भी इसका आंशिक असर देखा जा सकता है। हालांकि इसकी संभावना कम ही हैं।
Weather Update :चक्रवात का असर हरियाणा प्रदेश में
हालांकि हरियाणा इन तटीय क्षेत्रों से काफी दूर है, लेकिन हवा के दबाव के बाद बन रही परिस्थतियों में आंशिक असर आने की आशंका बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी में बने रहे चक्रवात का असर हरियाणा प्रदेश में विशेषतौर पर तेज हवाओं के साथ बारिश का रूप लेकर आ सकता है। फिलहाल हरियाणा में धान की कीटाई काम चल रहा है। इससे किसानों को परेशानी हो सकती है। साथ ही मंडियों में रेखे धान पर भी इसका असर आएगा। इस समय किसान गेहूं की बिजाई में लगे हुए हैं। यदि मोन्था के कारण यहां वर्षा हाेती है तो गेहूं की बिजाई भी प्रभावित हो सकती है। मौसम विभाग ने 30 व 31 अक्टूबर को मोन्था का असर सबसे अधिक आने की संभावना जताई है। इसके लिए तटीय क्षेत्रों पर प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी भी की जा रही हैं।

Weather Update : भारी बारिश की आशंका
तटीय क्षेत्रों के साथ झारखंड, बिहार व उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भी भारी बारिश की आशंका है। ऐसे में उत्तर प्रदेश से सटे हरियाणा राज्य में भी इसका असर हो सकता है। आशंका है कि हवा का यह दबाव मंगलवार सुबह तक चक्रवात में बदल जाएगा। इसके लिए भारत मौसम विभाग (आईएमडी) द्वारा अलर्ट किया गया है। मौसम विभाग के अलर्ट पर तमिलनाडु में सरकार द्वारा आरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। चक्रवाती तूफान की गति फिलहाल उत्तर-पश्चिम की तरफ है। ऐसे में तमिलनाडु के साथ ही आंध्र प्रदेश, ओडिशा व पुडुचेरी में भी इसके भारी असर की आशंका है।
Weather Update : मध्य भारत तक असर
मोन्था चक्रवात का देश के कई हिस्सों में व्यापक असर होगा। इसके चलते मध्यम भारत तक प्रभाव देखने को मिलेगा। तटीय क्षेत्रों के साथ मध्य प्रदेश में 31 जिलों में आंधी के साथ बारिश की आशांका के चलते चेतावनी दी गई है। इसके कारण इंदौर, रायसेन, नर्मदापुर व बैतूल जैसे जिलों में असर देखा जा सकता है। इसके अलावा अरब सागर में हवा के कम दबाव के कारण महराष्ट्र में मुंबई, ग्रेटर मुंबई व कोंकण जैसे क्षेत्रों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही गुजरात में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा। इससे जहां दिल्ली में बारिश हो सकती है, वहीं हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात की अशंका है। मोन्था चक्रवात के कारण बेशक सबसे अधिक प्रभाव तटीय क्षेत्रों पर रहेगा, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात होने से मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ेगी। अक्टूबर महीना बीत रहा है, लेकिन हरियाणा व दिल्ली जैसे क्षेत्रों में अभी तक खास ठंड नहीं हुई है। ऐसे में नवंबर आते आते मौसम में बदलाव के कारण इन क्षेत्रों में खासी ठंड हो सकती है।










