WhatsApp ला रहा नया फीचर, बिना नंबर एक्सचेंज किए भी कर सकेंगे कॉल

यूजर सर्च का आएगा ऑप्शन

WhatsApp New Feature : देश में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म अपनी एप में लगातार नए फंक्शन ला रहे हैं। इसी तर्ज पर अब जल्द ही व्हाट्सएप (WhatsApp) भी एक नया फंक्शन लेकर आ रहा है। अब बिना नंबर एक्सचेंज किए ही किसी को भी कॉल कर पाएंगे। कॉलिंग वाले टैब में अब यूजर सर्च का ऑप्शन आएगा और नाम से प्रोफाइल सर्च कर उसके कॉल की जा सकेगी।

जी हां। व्हाट्सएप के इस नए फीचर के इजाद होने के बाद यूजर्स बिना फोन नंबर शेयर किए सिर्फ यूजरनेम से ही एक-दूसरे को कॉल कर सकेंगे। यह सुविधा फिलहाल पाइपलाइन में है और इस पर काम चल रहा है। पूरी तरह से डेवलेप होने के बाद इसकी टेस्टिंग की जाएगी और उसके बाद इसे फंक्शनल कर दिया जाएगा। सभी स्मार्टफोन में यह (WhatsApp Calling) सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

बता दें कि WhatsApp पिछले लंबे समय से मैसेजिंग एप्लिकेशन पर नए-नए फीचर्स को ऐड कर रहा है। कंपनी प्लेटफॉर्म के लिए काफी वक्त से यूजरनेम के लिए सपोर्ट भी ऐड करने की प्लानिंग कर रही है। सूत्रों की मानें तो कंपनी द्वारा यूजर नेम सर्च का ऑप्शन डेवलेप किया जा रहा है। इसके बाद यूजर्स जल्द ही यूजरनेम सर्च करके भी किसी को कॉल भी कर सकेंगे। इसके लिए फोन नंबर एक्सचेंज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बिना नंबर के ही आप दूसरे यूजर को टेक्स्ट और कॉल कर सकेंगे।

WhatsApp is bringing a new feature, you can make calls without exchanging numbers

WhatsApp new feature : ऐसे काम करेगा नया फीचर

iOS और Android के लिए WhatsApp के बीटा रिलीज में फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने एक ऐसा कोड खोजा है। यह कोड व्हाट्सएप मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर उपभोक्ताओं को सर्च करने और कॉल करने के एक नए तरीके की इन्फोरमेशन दे रहा है। इस लिहाज से कहा जा रहा है कि WhatsApp जल्द ही यूजर्स को किसी व्यक्ति का यूजरनेम सर्च करके उसे कॉल करने की सुविधा देगा।

WhatsApp new feature : यूजर नेम सर्च करते ही प्रोफाइल भी देख सकेंगे

फिलहाल सिग्नल एप में ऐसा फंक्शन है कि आप बिना किसी फोन नंबर के केवल यूजर ने से ही किसी को सर्च कर ढूंढ सकते हैं। उसके साथ टैक्स्ट बातचीत कर सकते हैं तो साथ ही उसे आडियो, वीडियो कॉल भी कर सकते हैं। अब व्हाट्सएप (WhatsApp) भी इसी पैटर्न पर काम कर रहा है।

WhatsApp पर यूजर को कॉलिंग वाले टैब में जाने के बाद सर्च का ऑप्शन दिखेगा। अब तक इस ऑप्शन में केवल वही नंबर आते हैं, जो हमने पहले डायल कर रखे हों या सेव कर रखे हों। अब इसमें यूजर नेम सर्च का ऑप्शन आएगा। इस पर यूजर नेम से ही सर्च कर के उसके साथ चैट कर पाएंगे। राइवेसी सेटिंग्स के बेस पर कॉलर उस शख्स की प्रोफाइल पिक्चर भी देख सकता है जिसे वो कॉल करने का ट्राई कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button