17 February Weather : आज से बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
कल से बारिश की संभावना फिर बढ़ेगी ठंड, किसानों को सलाह रोक दें सिंचाई
17 February Weather : कुछ दिन तक मौसम साफ रहने के बाद फिर से पश्चिमी विक्षोभ क्रिया हो रहा है। इसका प्रभाव दिल्ली एनसीआर सहित आसपास के क्षेत्र में अगले दो दिन तक देखा जाएगा। परिणाम स्वरूप दिल्ली हरियाणा पंजाब और पश्चिम उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। इससे एक बार फिर मौसम में हल्की ठंडक रहेगी और कुछ क्षेत्र में धुंध का असर भी आ सकता है। ऐसे में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि आने वाले दो-तीन दिन तक खेत में सिंचाई रोक दें। ऐसी स्थिति में सिंचाई के साथ बारिश होने से फसल गिर सकती है और इससे किसानों को नुकसान होगा।
हालांकि पिछले करीब एक महीने में मौसम लगातार बदलाव देखा जा रहा है। फरवरी का महीना शुरू होने के बाद तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। हालांकि इस समय किसानों को खेत में फसलों की सिंचाई की जरूरत है और ऐसे में यदि बारिश होती है तो फसलों को काफी लाभ होगा। वहीं जिन स्थानों पर सरसों की फसल की कटाई का कार्य चल रहा है उसे पर बारिश के कारण असर आ सकता है।
मंगलवार से शुरू हो रहा पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा व आसपास के क्षेत्र में ताज पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जाएगा। क्योंकि हरियाणा में आज यानि मंगलवार 17 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहेगा और इसका व्यापक असर नहीं होगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले दो से तीन दिन रहेगा और इसके बाद गर्मी में लगातार इजाफा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। परिणाम स्वरुप आने वाले दिनों में रात और दिन के तापमान में अंतर काफी बढ़ेगा। हालांकि अभी भी बेशक सुबह शाम गुलाबी ठंड का एहसास हो लेकिन दिन के समय चुभने वाली धूप शुरू हो गई है। फरवरी का महीना आधा बीत चुका है और अब गर्मी का असर मौसम में दिखने लगा है। मौसम के अनुसार तापमान की बात की जाए तो सोमवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान करनाल में 9 डिग्री दर्ज किया गया जबकि सबसे अधिक तापमान भिवानी में 29.9 डिग्री रहा। मंगलवार सुबह भी हवा की गति कुछ तेज रहने से ठंड का एहसास हुआ।
2 दिन बारिश की संभावना
मौसम विभाग का कहना है कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर 17 फरवरी से दिखेगा। इसके परिणाम स्वरूप दिल्ली- एनसीआर के साथ लगते क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। 17 और 18 फरवरी को हिरणा के साथ पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश सहित राजस्थान के कुछ इलकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 18 व 19 फरवरी को मध्य भारत की ओर असर दिखेगा। इस दौरान मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है।
हरियाणा में दिखेगा असर
चंडीगढ़ स्थित IMD कार्यालय के अनुसार 17 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण हरियाणा के भिवानी, चरखीदादरी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, रेवाड़ी, गु्रुग्राम, पलववल, महेंद्रगढ़, झज्जर, फरीदाबाद में कहीं कहीं बारिश होगी। इसके अलावा प्रदेश के बाकी जिलों जींद, यमुननागर, अंबाला, पंचकूला, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत में बादल छाए रहने की संभावना है। यहां बारिश की संभावना कम है। 17 फरवरी को मौसम दोपहर तक ठीक रहेगा, लेकिन शाम के समय इसमें बदलाव देखा जा सकता है।
फिर गिरेगा पारा, प्रदूषण के स्तर में होगा सुधार
पश्चिमी विक्षोभ का असर मौसम में सर्दी के रूप में भी पड़ेगा। क्योंकि बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से ठंड बढ़ जाएगी। हालांकि यह असर अगले 2 से 3 दिन तक ही रहेगा। इसके बाद तेज गर्मी होगी। क्योंकि 19 फरवरी के बाद तापमान वृद्धि शुरू हो जाएगी। इसके बाद तापमान 30 डिग्री से भी पार पहुंच सकता है। हालांकि रात में तापमान 20 डिग्री से नीचे रहेगा। इसका असर प्रदूषण के स्तर पर भी पड़ेगा। बारिश के कारण एक्यूआई कम होगा।










