EPFO Update : PF के पैसे के लिए नहीं काटने होंगे चक्कर, अब ATM कार्ड डालकर निकाल सकेंगे कैश
जानिए यहां पूरी जानकारी
EPFO Update ATM : केंद्रीय मंत्रालय की तरफ से EPFO के नियमों बड़ा बदलाव किया है, बता दें कि यदि आपका भी पीएफ खाता है तो, अभी आप जिस तरह अपने ATM से पैसे पैसे निकालते हैं, ठीक उसी तरह अपने पीएफ खाता से भी पैसे निकाल निकाल सकेंगे। जिसके लिए अब आप बिना किसी आवदेन भरे और न ही किसी प्रतीक्षा के पीएफ (PF) से अपना पैसा निकाल सकेंगे।
एबीपी नेटवर्क के द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने क्लियर कर दिया है कि ATM और UPI के तहत पीएफ(PF) निकालने की तैयारी अंतिम फेज में है और इसकी डेडलाइन भी निर्धारित कर दी गई है, जोकि जल्द ही ये लागू हो जाएगे। यदि सरकारी काम में समय लगता है, किंतु इस बार केंद्र सरकार ने एक क्लियर टाइमलाइन निर्धारित कर दी है।
बता दें कि केंद्रीय मंत्री मंडाविया के अनुसार, मार्च 2026 से पहले यह नई व्यवस्था लागू हो सकती है। जोकि आम कर्मचारियों के लिए पीएफ का पैसा निकालना सुगम एवं सरल हो जाएगा, जिससे उनके समय की बचत होगी। दरअसल, इसका डायरेक्ट अर्थ यह है कि आपको अपने पीएफ (EPFO Update) का पैसा निकालने के लिए क्लेम फाइल करके वेट करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जिस तरह से आपका पैसा बैंक में सुरक्षित रहता है और एटीएम से निकाल सकते हैं ठीक उसी तरह पीएफ का पैसा भी आपकी जेब में जल्द डल जाएगा।

EPFO Update : कैसे काम करेगा ATM वाला सिस्टम ?
ऐसे में आपके मन में सवाल आ रहा होगा है कि आखिर पीएफ खाता एटीएम से कैसे जुड़ेगा? चलिए सरल भाषा में समझाते हैं कि यदि यह तकनीक कैसे काम काम करेगी। केंद्र सरकार EPFO के डेटाबेस को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने पर कार्य कर रही है। संभावित है कि आपका मौजूदा डेबिट कार्ड ही पीएफ खाते (EPFO Update) को भी समर्थन करेगा या फिर बैंकों द्वारा एक खास लिंक तैयार किया जाएगा। खास बात यह है कि UPI को भी लिंक करने की तैयारी है। जैसे आज आप सब्जी या दूध के लिए फोन से पेमेंट करते हैं। वैसे ही आपात स्थिति में पीएफ का पैसा भी मोबाइल के एक क्लिक पर ट्रांसफर हो सकेगा।
EPFO Update : आखिर क्यों पड़ी ऐसी जरुरत ?
नई व्यवस्था के तहत अभी पीएफ निकालने की प्रक्रिया, भले ही ऑनलाइन हो गया है, किंतु तुरंत नहीं है। पहले क्लेम फाइल करो, फिर सत्यापन की प्रतीक्षा करो। कई बार तकनीकी खामियों या दस्तावेजों (EPFO Update) की कमी से क्लेम रिजेक्ट हो जाता है। किंतु अब पहले की तरह से ऐसा नहीं होगा। मंत्री के अनुसार, ”यह पैसा कर्मचारी का अपना है, तो इसे निकालने में इतनी बाधाएं क्यों?” नई व्यवस्था का मकसद इसी वेटिंग पीरियड को जीरो करना है।
EPFO Update : अभी भी कितना निकाल सकते है पैसा ?
पाठकों को बता दें कि, अभी भी आपके पास पैसे निकालने के अच्छी व्यवस्था हैं। जैसा कि नए नियमों के अनुसार आप अपनी जमा राशि का 75 फीसदी भाग कभी भी निकाल सकते हैं। इसके लिए कोई ठोस वजह बताने की आवश्यकता नहीं है। एडवांस निकासी के लिए नौकरी की न्यूनतम सीमा भी अब घटा दी गई है, जोकि कर्मचारियों के लिए फायदामंद साबित हो रही है।
यह परिवर्तन मात्र एक सरकारी अपडेट नहीं है बल्कि डिजिटल इंडिया का एक बड़ा फैसला है। मार्च 2026 तक, आपका पीएफ खाता महज एक सेविंग खाता नहीं है, किंतु एक आपातकालीन वॉलेट बन जाएगा जो हमेशा आपकी जेब में रहेगा। जब चाहे आप इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।










